Ranchi News : एकल श्रीहरि ने किया भव्य सत्संग प्रतियोगिता का आयोजन
रांची के मारवाड़ी आरोग्य भवन में दक्षिण झारखंड संभाग स्तरीय सत्संग मंडली प्रतियोगिता का आयोजन एकल श्रीहरि के तत्वावधान में किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन से हुआ। गढ़वा, पलामू, रामगढ़ सहित कई जिलों की मंडलियों ने भजन-कीर्तन और सांस्कृतिक प्रस्तुति दी। रामगढ़ अंचल को प्रथम स्थान प्राप्त हुआ।
रांची : दक्षिण झारखंड संभाग स्तरीय सत्संग मंडली प्रतियोगिता का आयोजन मारवाड़ी आरोग्य भवन, बरियातू रोड, रांची में किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि आदित्य मल्होत्रा (चैंबर्स ऑफ कॉमर्स अध्यक्ष), डॉ. ललन कुमार शर्मा (एकल अभियान राष्ट्रीय महामंत्री एवं राष्ट्रीय अभियान प्रमुख), सतीश तुलस्यान (श्रीहरि कथा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष), रेखा जैन (बंबंधु परिषद राष्ट्रीय उपाध्यक्ष), उषा जलन (अकाल ग्राम संगठन राष्ट्रीय उपाध्यक्ष), मुकेश अग्रवाल (केंद्रीय कोषाध्यक्ष, अकाल ग्राम उत्थान एवं संभाग अध्यक्ष दक्षिण झारखंड) तथा बबीता जलन (अकाल श्रीहरि सचिव एवं संभाग उपाध्यक्ष दक्षिण झारखंड) द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया।

प्रतियोगिता में गढ़वा, पलामू, लातेहार, लोहरदगा, सिमडेगा, रातू, रामगढ़, खूंटी, चाईबासा, सरायकेला एवं जमशेदपुर के सत्संग मंडलों ने भाग लिया। भजन-कीर्तन और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने वातावरण को भक्तिमय बना दिया।
परिणाम घोषित करते हुए रामगढ़ अंचल की सत्संग मंडली को प्रथम स्थान, गुमला अंचल को द्वितीय स्थान तथा पलामू-पांकी अंचल को तृतीय स्थान प्राप्त हुआ। अन्य सभी टीमों ने भी सराहनीय प्रस्तुति दी।
समापन सत्र में डॉ. ललन कुमार शर्मा ने एकल अभियान की विभिन्न योजनाओं पर विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने कहा कि श्रीहरि कथा प्रसार योजना ग्रामीण समाज में सांस्कृतिक पुनर्जागरण का माध्यम बन रही है और समाज को एकजुट करने का कार्य कर रही है।
कार्यक्रम में रमेश धरनीधरका (राष्ट्रीय अध्यक्ष, बंबंधु परिषद), अंचल किंगर (अध्यक्ष, रांची चैप्टर), पायल अग्रवाल (सचिव, श्रीहरि), मुदित धरनीधरका सहित अनेक पदाधिकारी उपस्थित रहे। निर्णायक मंडल में उदय नारायण शुक्ला (संस्कार शिक्षा प्रभारी, दक्षिण झारखंड), संजय साहू (केंद्रीय प्रमुख, श्रीहरि मूल्यांकन), अमरेंद्र विष्णुपुरी (केंद्रीय साहित्य विभाग प्रमुख), चंद्रकांत रायपत (ग्रामोत्थान योजना ट्रस्टी), उत्सव पाराशर, विशेष केडिया, राजकुमारी जैन, सुनीता मांसारिया एवं डॉ. एस. भट्ट शामिल थे।
विभिन्न जिलों से आई 167 टोलियों, संभाग एवं व्यवस्था टोली के कार्यकर्ताओं सहित लगभग 40 से अधिक समितियों की उपस्थिति रही। अंत में भारत माता की आरती के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ।
Mohit Sinha is a writer associated with Samridh Jharkhand. He regularly covers sports, crime, and social issues, with a focus on player statements, local incidents, and public interest stories. His writing reflects clarity, accuracy, and responsible journalism.
