चोरी की घटना के बाद मां नगर भगवती मंदिर पहुंचे प्रतुल शाहदेव, मंदिर में रात्रि प्रहरी की नियुक्ति करने की मांग  

चोरों की शीघ्र गिरफ्तारी नहीं हुई तो जनआंदोलन प्रारंभ होगा: प्रतुल शाह देव

चोरी की घटना के बाद मां नगर भगवती मंदिर पहुंचे प्रतुल शाहदेव, मंदिर में रात्रि प्रहरी की नियुक्ति करने की मांग  
दानपेटी का जायजा लेते प्रतुल शाहदेव व अन्य

प्रतुल ने घटना स्थल से ही जिले के उच्च अधिकारियों से बातचीत की और मंदिर में चोरी के शीघ्र उद्वेदन का मांग किया. प्रतुल ने पुलिस को अल्टीमेटम देते हुए कहा कि अगर अति शीघ्र इस घटना को उद्वेदन नहीं होगा तो जनता सड़कों पर उतरकर आंदोलन के लिए मजबूर हो जाएगी.

लातेहार: प्रतुल शाहदेव(भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता) शनिवार को चंदवा प्रखंड के नगर स्थित आस्था के महा केंद्र मां नगर भगवती मंदिर पहुंचे. ज्ञात हो कि कल मंदिर की दान पेटी को तोड़कर चोरों ने बड़ी चोरी को अंजाम दिया. प्रतुल शाहदेव ने घटनास्थल और दान पेटी का निरीक्षण किया और स्थानीय लोगों से बातचीत की. स्थानीय लोगों ने बताया कि दान पेटी दशहरे के बाद नहीं खुली है और यह चोरी लाखों की हो सकती है. 

प्रतुल ने घटना स्थल से ही जिले के उच्च अधिकारियों से बातचीत की और मंदिर में चोरी के शीघ्र उद्वेदन का मांग किया. प्रतुल ने पुलिस को अल्टीमेटम देते हुए कहा कि अगर अति शीघ्र इस घटना को उद्वेदन नहीं होगा तो जनता सड़कों पर उतरकर आंदोलन के लिए मजबूर हो जाएगी.
बता दें कि मंदिर परिसर में ढाई साल में दो बार चोरी हो जाती है. दोनों बार चोरी के तौर तरीके भी एक जैसे होते हैं. पिछली बार तो सीसीटीवी फुटेज मे चोरों के चेहरे आने के बाद भी गिरफ्तारी नहीं हुई थी.

इसके बाद प्रतुल ने चंदवा थाना जाकर थाना प्रभारी रणधीर कुमार से भी मुलाकात की और इस चोरी एवं पिछली चोरी दोनों के उद्वेदन की मांग की. प्रतुल ने थाना प्रभारी को बताया कि मंदिर के पास कुछ लोग शराब बेचते हैं. इनकी भी शीघ्र गिरफ्तारी हो. इस चोरी से पूरे इलाके के श्रद्धालुओं को गहरा सदमा पहुंचा है और वे आक्रोशित भी हैं. 

इस अवसर पर ठाकुर उदयनाथ शाही, रिकी वर्मा, राजू पाठक, बृजेश पाठक, पल्लू साहू, कमलेश पाठक, टिंकू वर्मा, बबलू पाठक, बिट्टू, रोशन, नवलेश सहित अन्य स्थानीय लोग भी उपस्थित थे.

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Sujit Sinha
Sujit Sinha Picture
Senior Technical Editor | Political & Geopolitical Affairs
Works in digital journalism and newsroom operations with a commitment to accurate, responsible, and fact-based reporting.

Latest News

Palamu News: उपायुक्त का बड़ा एक्शन, हुसैनाबाद अनुमंडल कार्यालय और अस्पताल का औचक निरीक्षण Palamu News: उपायुक्त का बड़ा एक्शन, हुसैनाबाद अनुमंडल कार्यालय और अस्पताल का औचक निरीक्षण
Pakur News: डीसी के आदेश पर एक्शन में प्रशासन, कार्यपालक अभियंता और बीडीओ-सीओ ने जांचा चहारदीवारी निर्माण
Pakur News: ग्रामीणों द्वारा सड़क निर्माण की मांग को लेकर ग्रामीणों ने किया चक्का जाम 
Sahebganj News: मालदा रेल मंडल का ‘बिना टिकट यात्रा बंद करो’ अभियान सफल, 10 दिनों में ₹1.03 करोड़ की रिकॉर्ड वसूली
Bokaro News: एसडीपीओ वशिष्ठ नारायण सिंह की बड़ी बैठक, लंबित नक्सल कांडों की समीक्षा कर दिए कड़े निर्देश
Sahebganj News: सरस्वती शिशु विद्या मंदिर में बाल सांसद का शपथग्रहण समारोह आयोजित
Sahebganj News: मॉडल कॉलेज में पर्यावरण संरक्षण एवं डेंगू जागरूकता कार्यक्रम आयोजित  
Sahebganj News: सकरीगली में झारखंड मजदूर संघ की बैठक सम्पन्न, 18 मई को जिला मुख्यालय पर धरना-प्रदर्शन की बनी रणनीति
Hazaribagh News: शतरंज का महाकुंभ शुरू, चतुर्थ एचडीसीए ऑल इंडिया ओपन फाइड रेटिंग टूर्नामेंट का भव्य आगाज
Hazaribagh News: आईसेक्ट विश्वविद्यालय में सांस्कृतिक महोत्सव 'कस्तूरी-2026' का भव्य आगाज, स्थापना दिवस पर थिरके छात्र
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू का कांग्रेस पर तीखा हमला, पुतला दहन को बताया घिनौनी हरकत
Hazaribagh News: कर्जन मैदान पहुंचे डीसी हेमन्त सती, खिलाड़ियों की सुविधा के लिए दिए बड़े निर्देश