Koderma News: मॉडर्न पब्लिक स्कूल के छात्रों ने निकाली तिरंगा यात्रा, इंकलाब जिंदाबाद से गूँज उठा झंडा चौक

Koderma News: मॉडर्न पब्लिक स्कूल के छात्रों ने निकाली तिरंगा यात्रा, इंकलाब जिंदाबाद से गूँज उठा झंडा चौक
मौके पर मौज़ूद शिक्षकगण

विद्यालय की निदेशिका संगीता शर्मा ने भी अपने जोशीले नारों से छात्रों में जोश भरते हुए कहा कि हम उन वीर महापुरुषों को नमन करते हैं, जिन्होंने भारत को आजादी दिलाने के लिए न जाने कितनी गोलियां खाई।

कोडरमा: आजादी के 79 वर्ष पूर्ण होने पर पूरा भारत इसे एक महोत्सव के रूप में मना रहा है ।झुमरी तिलैया स्थित मॉडर्न पब्लिक स्कूल के छात्र-छात्राओं ने आजादी के इस जश्न को मनाते हुए गुरुवार को तिरंगा यात्रा निकाली। हाथ में तिरंगा झंडा लिए, विभिन्न राज्यों के संस्कृतियों को दर्शाते उस राज्य के पारंपरिक वस्त्र पहने, झंडे के तीनो रंगो के परिधान पहने विद्यालय के छात्र 'इंकलाब जिंदाबाद' और 'भारत माता की जय' जैसे जोशीले नारे लगा  रहे थे।इन जोशीले नारों से विद्यालय से लेकर पूरा झंडा चौक और स्टेशन रोड  गूंज उठा।

विद्यालय शिक्षक संदीप राणा एवं विजय कुमार ने अमर शहीदों के बलिदानों को बताते हुए तिरंगा रैली  में उनके नारों को जोशीले ढंग से प्रस्तुत किया, जो काफी सराहनीय था। तिरंगा यात्रा में विद्यालय के बैंड ग्रुप के छात्र अपने सुसज्जित परिधान एवं बैंड- बाजे के साथ आजादी का डंका बजाते हुए तिरंगा यात्रा का नेतृत्व किया। तिरंगा यात्रा में शामिल सभी छात्रों के जोशीले नारों को देख आसपास के लोगों के दिलों में भी देशभक्ति की भावना जाग उठी। वे भी छात्रों के साथ नारे लगाने लगे। पूरा माहौल देशभक्ति की भावना से ओत-प्रोत लग रहा था।

तिरंगा यात्रा विद्यालय से  लेकर झंडा चौक तक हुई फिर पुनः विद्यालय वापस आई।  इस भव्य यात्रा में  कोडरमा की विधायक डॉक्टर नीरा यादव स्वयं शामिल हुईं। और छात्रों का मनोबल बढ़ाया। इतना ही नहीं इस आजादी के जश्न में किड्स पैराडाइज के नन्हे बच्चों की माताओं ने भी अपनी देशभक्ति की भावना को प्रकट करते हुए विद्यालय परिसर में ही सुंदर-सुंदर पोस्टर बनाएं जो काफी आकर्षक लग रही थी। उनके द्वारा बनाया गया पोस्टर उनकी  देश के प्रति भक्ति का परिचय दे रही थी।  विद्यालय प्राचार्य  गुरुचरण वर्मा ने  छात्रों को आजादी के महत्व को समझाते हुए वीर शहीदों  के त्याग और बलिदान से अवगत भी कराया। उन्होंने भगत सिंह, खुदीराम बोस, सुखदेव जैसे महापुरुषों का उदाहरण देते हुए स्वतंत्रता सेनानियों के वीरता का परिचय दिया और छात्रों के साथ मिलकर यह प्रण किए कि हम अपनी मातृभूमि के खातिर अपना सर्वस्व निछावर कर देंगे।

विद्यालय की निदेशिका संगीता शर्मा ने भी अपने जोशीले नारों से छात्रों में जोश भरते हुए कहा कि हम उन वीर महापुरुषों को नमन करते हैं, जिन्होंने भारत को आजादी दिलाने के लिए न जाने कितनी गोलियां खाई। हमें उन वीर सैनिकों से सीख लेनी चाहिए। हमें आजादी के महत्व समझ बिना भेदभाव किए भारत को निरंतर विकास के पथ पर ले जाना होगा। कार्यक्रम को सफल बनाने में पुरे विद्यालय परिवार की भूमिका सराहनीय रही।

Read More.. Koderma News: बीआर इंटरनेशनल स्कूल में प्रतिभा का सम्मान: स्कूल टॉपर अंजलि गुप्ता को मिला ₹10,000 का चेक

Edited By: Hritik Sinha

Latest News

Dumka News: श्रद्धा एवं उत्साह के साथ मनाई गई वीर शिरोमणि महानदीया प्रताप जयंती Dumka News: श्रद्धा एवं उत्साह के साथ मनाई गई वीर शिरोमणि महानदीया प्रताप जयंती
Palamu News: आयुष्मान योजनाओं की समीक्षा में डीसी सख्त, 17 अस्पतालों के क्लेम की होगी जांच 
Dumka News: टास्क फोर्स की बैठक, 15 मई को बच्चों को खिलाई जाएगी एल्बेंडाजोल
Dumka News: शिक्षा विभाग की समीक्षा: जामा में बीआरपी-सीआरपी की बैठक, अपार आईडी जेनरेशन पर जोर
Dumka News: एक्शन में उपायुक्त: डीसी अभिजीत सिन्हा ने किया दुमका एयरपोर्ट का औचक निरीक्षण
Pakur News:  पुलिस अधीक्षक का औचक निरीक्षण, चेकपोस्टों पर सख्ती के निर्देश
Pakur News: उपायुक्त मेघा भारद्वाज ने दिए सड़क सुरक्षा व्यवस्था को और सुदृढ़ करने के निर्देश
Giridih News: फूटा छात्रों का गुस्सा: JAC रिजल्ट में गड़बड़ी के खिलाफ सुदिव्य कुमार सोनू से लगाई न्याय की गुहार
Giridih News: फॉरवर्ड ब्लॉक की टीम पहुंची खनडीहा, दिलीप दास के परिजनों और ग्रामीणों से की मुलाकात
Giridih News: जनगणना 2027 की तैयारी तेज, उपायुक्त रामनिवास यादव ने प्रशिक्षण केंद्र का किया निरीक्षण
Bokaro News: रणविजय मेमोरियल संस्कार पब्लिक स्कूल ने स्टेट टॉपर छोटी को किया सम्मानित
Bokaro News: राज्य स्तरीय दिशा समिति के सदस्य ने विभिन्न विभागों के कार्यों की ली जानकारी