Koderma News: राजकीय पॉलिटेक्निक में एनसीसी का पांचवें दिन का प्रशिक्षण उत्साहपूर्वक संपन्न

एनसीसी कैडेट्स ने प्रशिक्षण शिविर में दिखाया अनुशासन और उमंग

Koderma News: राजकीय पॉलिटेक्निक में एनसीसी का पांचवें दिन का प्रशिक्षण उत्साहपूर्वक संपन्न

कोडरमा में 45 झारखंड बटालियन एनसीसी का 10 दिवसीय प्रशिक्षण शिविर उत्साह और अनुशासन के साथ जारी है। कैडेट्स ने ड्रिल, फायरिंग, मैप रीडिंग और सांस्कृतिक गतिविधियों में भाग लिया।

कोडरमा: ग्रुप हैडक्वार्टर हजारीबाग के अंतर्गत 45 झारखंड बटालियन एनसीसी, कोडरमा के कमांडिंग ऑफिसर कर्नल विजय कुमार (सेना मेडल) के नेतृत्व में बाघी टांड़ स्थित राजकीय पॉलिटेक्निक परिसर में चल रहे 10 दिवसीय संयुक्त वार्षिक प्रशिक्षण शिविर का पांचवां दिन अनुशासन एवं उत्साह के साथ संपन्न हुआ। दिन की शुरुआत प्रातःकालीन पीटी (शारीरिक प्रशिक्षण) से हुई। इसके बाद परमानेंट इंस्ट्रक्टर्स द्वारा कैडेट्स को ड्रिल, टेंट पिचिंग, फायरिंग, फील्ड क्राफ्ट, बैटल क्राफ्ट एवं मैप रीडिंग का गहन प्रशिक्षण दिया गया। इसी क्रम में कोडरमा सदर अस्पताल के चिकित्सक ने ऑर्गन्स ऑफ़ ह्यूमन बॉडी एंड नेसेसरी फूड विषय पर कैडेट्स को महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान की। साथ ही विभिन्न स्कूल-कॉलेजों से आए एनसीसी ऑफिसर्स द्वारा यूनिवर्सल ह्यूमन राइट्स पर वर्ग कार्य कराया गया।

शिविर में सर्वश्रेष्ठ कैडेट चयन हेतु ड्रिल, फायरिंग, मैप रीडिंग, टेंट पिचिंग एवं लिखित परीक्षा की प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं। वहीं, सांस्कृतिक गतिविधियों की तैयारी के लिए कमांडेंट लेफ्टिनेंट संतोष कुमार के मार्गदर्शन में गर्ल्स कैडेट इंस्ट्रक्टर बुल्टी झा एवं शिवानी शर्मा ने कैडेट्स को नृत्य-संगीत का प्रशिक्षण दिया।

कैंप संचालन में सूबेदार मेजर अरविंद कुमार, ट्रेनिंग जेसीओ बलविंदर सिंह, सूबेदार ए.एन. ठाकुर, सूबेदार चंपा मुरमू, सूबेदार रविंद्र कुमार हेंब्रम एवं सूबेदार घसीटाराम (सेना मेडल) ने अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन किया। साथ ही, विभिन्न विद्यालयों एवं महाविद्यालयों के एनसीसी ऑफिसर्स – अरुण कुमार पाल, विजेंद्र कुशवाहा, पंकज मालाकार, रंजीत यादव एवं सत्यानंद यादव की सक्रिय सहभागिता रही।

इसके अतिरिक्त परमानेंट इंस्ट्रक्टर्स अजीत कुमार, विकास कुमार सिंह, ईमेल बेरा, दीपक महतो, कार्यालय सहायक रणधीर कुमार, सहायक सिद्धार्थ कुमार, सहित कुमार सिंह एवं राम उचित कुमार ने शिविर को सफल बनाने में अहम योगदान दिया। प्रशिक्षक एवं कैडेट्स ने अनुशासन, देशभक्ति एवं नेतृत्व क्षमता का परिचय देते हुए संयुक्त वार्षिक प्रशिक्षण शिविर को सार्थक और प्रेरणादायी  बनाया।

यह भी पढ़ें Koderma News: सीपीएस स्कूल में विज्ञान एवं कला प्रदर्शनी का आयोजन

 

यह भी पढ़ें Dhanbad News: पुरानी रंजिश में दो पक्षों के बीच मारपीट व बमबाजी

Edited By: Mohit Sinha

Latest News

श्रीलंका से तेहरान भेजे जाएंगे 84 ईरानी नाविकों के शव, अमेरिकी टॉरपीडो हमले से डूबा था IRIS Dena श्रीलंका से तेहरान भेजे जाएंगे 84 ईरानी नाविकों के शव, अमेरिकी टॉरपीडो हमले से डूबा था IRIS Dena
बॉर्डर 2 OTT रिलीज डेट: 20 मार्च से नेटफ्लिक्स पर सनी देओल की फिल्म, जानें डिटेल्स
Ranchi News : डीएसपीएमयू को मिला नया कुलपति, प्रो. राजीव मनोहर ने संभाला पदभार
LPG Gas VS Solar Cooker: गैस और बिजली से छुटकारा, धूप से चलने वाला चूल्हा बना नया विकल्प
ठाणे टेस्ट ड्राइव हादसा: टाटा सिएरा 20 फीट गड्ढे में गिरी, रिपेयर का खर्च कौन भरेगा? पूरी डिटेल
गरगा डैम में डूबने से 17 वर्षीय किशोर की मौत, उपायुक्त ने जताया शोक
Bokaro News : उपायुक्त ने मानवता का परिचय देते हुए अनोखे अंदाज में मनाया अपना जन्मदिन, आश्रम और वृद्धाश्रम में बांटी खुशियां
गिरिडीह में जर्जर सड़क से लोगों की बढ़ी परेशानी, सुनील खंडेलवाल ने मरम्मत की उठाई मांग
Hardik Pandya पर तिरंगा विवाद: T20 World Cup जश्न के बाद दर्ज हुई शिकायत, जानिए पूरा मामला
Elon Musk चेतावनी: बच्चों से दूर रखें ChatGPT, कनाडा स्कूल शूटिंग में AI की भूमिका
Ranchi News :15 मार्च को विशाल क्षत्रिय समागम, मुख्य अतिथि होंगे बृजभूषण शरण सिंह
Dhanbad News: श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया गया प्रकृति पर्व सरहुल