Koderma News: सिरसिरवा जंगल में अवैध खनन पर गिरी गाज, पोकलेन जब्त, 6 संदिग्ध दबोचे गए

DFO के निर्देश पर ताबड़तोड़ कार्रवाई, जंगल से निकले अवैध खनन के सबूत

Koderma News: सिरसिरवा जंगल में अवैध खनन पर गिरी गाज, पोकलेन जब्त, 6 संदिग्ध दबोचे गए
जब्त पोकलेन

सिरसिरवा जंगल मे अवैध उत्खनन के खिलाफ चलाया गया छापामारी अभियान 

कोडरमा: वन्य प्राणी प्रक्षेत्र अंतगर्त सिरसिरवा जंगल मे शुक्रवार को अवैध उत्खनन के खिलाफ वन विभाग की टीम और कोडरमा पुलिस ने संयुक्त रूप से सघन छापामारी अभियान चलाया. 

इस दौरान अवैध उत्खनन को लेकर जंगल मे खड़े 3 पोकलेन को जप्त किया गया. साथ ही 6 लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ किया जा रहा है. जानकारी के मुताबिक मिली सूचना पर डीएफओ सूरज कुमार सिंह ने रेंजर रामबाबू कुमार को निर्देश दिया  जिसके बाद वन विभाग की टीम और कोडरमा पुलिस ने संयुक्त रूप से छापामारी अभियान चलाया. 

हालांकि अभियान की भनक लगते ही अवैध उत्खनन में लिप्त लोग फरार होने में सफल रहे. छापामारी टीम ने इस दौरान 3 पोकलेन को जप्त किया और 6 संदिग्ध लोगों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया. छापामारी अभियान में कोडरमा थाना प्रभारी विकास कु पासवान, वन रक्षी छत्रपति शिवाजी, कुंदन यादव, दुर्गा महतो, सिकन्दर यादव, उस्मान अंसारी, गोपाल यादव और भारी संख्या में पुलिस बल मौजूद थे. टीम के अधिकारियों ने बताया कि पोकलेन के मालिक और अवैध उत्खनन में शामिल लोगों की पहचान की जा रही है.

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Sujit Sinha
Sujit Sinha Picture
Senior Technical Editor | Political & Geopolitical Affairs
Works in digital journalism and newsroom operations with a commitment to accurate, responsible, and fact-based reporting.

Latest News

Hazaribagh News: हर्ष अजमेरा ने बढ़ाया खिलाड़ियों का हौसला, फाइनल में सिलवार अकादमी की शानदार जीत Hazaribagh News: हर्ष अजमेरा ने बढ़ाया खिलाड़ियों का हौसला, फाइनल में सिलवार अकादमी की शानदार जीत
Hazaribagh News: 14 जून को लगेगा जिला स्तरीय मेगा रक्तदान शिविर, एनजीओ व आमजनों से सहयोग की अपील
Hazaribagh News: बकरीद पर दारू पुलिस अलर्ट, अफवाह फैलाने वालों पर होगी सख्त कार्रवाई
रेड क्रॉस हास्य योग केंद्र (भारत), गिरिडीह में नई शाखा की शुरुआत
रणवीर सिंह पर 4 लाख लोगों का 'नो वर्क' आदेश! डॉन 3 विवाद ने मचाया बवाल, जानिए पूरा मामला
झारखंड में 28 मई से मौसम का यू-टर्न, भीषण गर्मी के बाद होगी झमाझम बारिश
हजारीबाग में रातभर चला पुलिस का बड़ा अभियान, 43 अपराधी गिरफ्तार
जब ओस्लो में एक सवाल गूंजा : प्रेस स्वतंत्रता, सत्ता और लोकतंत्र की नई बहस
Climate कहानी: AC की बढ़ती मांग से बिजली संकट का खतरा, रिपोर्ट ने बताया बड़ा समाधान
इबोला के बढ़ते खतरे से सतर्क भारत, एयरपोर्ट पर निगरानी हुई सख्त
रूस ने पेश किया दो सीटों वाला Su-57D स्टील्थ फाइटर जेट, भारत कनेक्शन पर चर्चा
Hazaribagh News: पुलिस को बड़ी सफलता, चोरी कांड का खुलासा; चार आरोपी गिरफ्तार, सामान बरामद