Koderma News: करंट की चपेट में आने से एक युवक की मौत

पिछले 4 वर्षों से कर रहा था मरमत्ती का काम

Koderma News: करंट की चपेट में आने से एक युवक की मौत
सिंटू विश्वकर्मा (मृतक)

परिजन इस घटना को लेकर बिजली विभाग पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए मुआवजे की मांग कर रहे हैं।

कोडरमा: जिले के डोमचांच थाना क्षेत्र अंतर्गत ढोढाकोला में बिजली ठीक करने के लिए पोल पर चढ़े युवक की करंट की चपेट में आने से मौत हो गई है। मृतक की पहचान ढोढाकोला निवासी 22 वर्षीय सिंटू विश्वकर्मा (पिता स्वर्गीय नारायण विश्वकर्मा) के रूप में की गई है। मृतक के सहयोगी दशरथ विश्वकर्मा ने बताया कि वह तथा सिंटू विश्वकर्मा एक साथ बिजली मरमती का काम पिछले 4 वर्षों से करते आ रहे हैं। उन्होंने बताया कि ढोढाकोला के समीप कुछ घरों की बिजली खराब हो गई थी। जिसको लेकर आज दोपहर करीब 12 बजे वे बिजली मरम्मती को लेकर उक्त घरों के समीप लगे पोल पर पहुंचे।

दशरथ ने बताया कि उनके द्वारा स्थानीय पावर सब स्टेशन में फोन के माध्यम से बात कर बिजली काटने की बात कही गई थी। इसकी पुष्टि होने के बाद उन्होंने सिंटू से पोल पर चढ़कर बिजली ठीक करने की बात कही। इधर जैसे ही सिंटू पोल पर चढ़ा उसे बिजली का तेज झटका लगा और वह उक्त पोल से सीधे नीचे वहां पर स्थित एक चापानल पर गिर पड़ा, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसके बाद आसपास के लोगों तथा परिजनों द्वारा उसे सदर अस्पताल कोडरमा लाया गया। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

परिजन इस घटना को लेकर बिजली विभाग पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए मुआवजे की मांग कर रहे हैं। परिजनों ने बताया कि सिंटू की जान बिजली विभाग के लापरवाही से हुई है। उन्होंने कहा कि दशरथ द्वारा बिजली विभाग से पावर काटने के लिए कहा गया था, बावजूद इसके विभाग द्वारा बिजली नहीं काटी गई। जिसके कारण सिंटू की जान चली गई।

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Hritik Sinha
Kumar Ramesham Picture

Kumar Ramesham is associated with Samridh Jharkhand and actively covers local news, public issues, social developments, and important updates from Jharkhand and nearby regions. He focuses on delivering timely, factual, and community-centered reporting with an emphasis on accuracy and reliability.

Latest News

शंभु नाथ चौधरी का विश्लेषण, राधाकृष्ण किशोर की बेचैनी के पीछे के राजनीतिक मायने शंभु नाथ चौधरी का विश्लेषण, राधाकृष्ण किशोर की बेचैनी के पीछे के राजनीतिक मायने
Palamu News: उपायुक्त दिलीप प्रताप सिंह शेखावत की अध्यक्षता में हुई राजस्व विभाग की समीक्षा बैठक
Palamu News: उपायुक्त दिलीप प्रताप सिंह शेखावत की अध्यक्षता में भू-अर्जन मामलों की हुई समीक्षा
BIT सिंदरी बनेगा यूनिटरी यूनिवर्सिटी, सीएम हेमन्त सोरेन ने दी हरी झंडी
Dumka News: उपायुक्त अभिजीत सिन्हा की अध्यक्षता में विद्युत व्यवस्था की हुई समीक्षा, दिए गए सख्त निर्देश
Deoghar News: शिल्पग्राम में SDM की अध्यक्षता में SIR वॉलंटियर्स की समीक्षा सह प्रशिक्षण बैठक आयोजित
Deoghar News: उपायुक्त सौरभ कुमार भुवानिया की अध्यक्षता में आयोजित हुई DMFT न्यास परिषद की बैठक
Sahebganj News: शेरशाहवादी समुदाय के जाति प्रमाण पत्र के लिए पूर्व मंत्री आलमगीर आलम ने की बड़ी पहल
Sahebganj News: रेलवे की बड़ी कार्रवाई, ऐतिहासिक 'लाल कोठी' की जमीन पर कब्जा जमाने वालों को नोटिस
Sahebganj News: पेयजल सचिव अबू इमरान ने राजमहल के पूर्वी नारायणपुर में जल जीवन मिशन का किया निरीक्षण
Koderma News: पुलिस की बड़ी कार्रवाई, नासरगंज पेट्रोल पंप के समीप शराब लदी बोलेरो जब्त
Giridih News: जिले में 94.99% गणना प्रपत्रों का वितरण पूरा, शत-प्रतिशत लक्ष्य का निर्देश