Koderma News: NCC कैडेट्स ने गौशाला में किया सेवा कार्य, गौवंश संरक्षण का सीखा पाठ

उपायुक्त के ड्रीम प्रोजेक्ट "क्लीन तिलैया, ग्रीन तिलैया"

Koderma News: NCC कैडेट्स ने गौशाला में किया सेवा कार्य, गौवंश संरक्षण का सीखा पाठ

कोडरमा: उपायुक्त के ड्रीम प्रोजेक्ट "क्लीन तिलैया, ग्रीन तिलैया" के तहत आज श्री कोडरमा गौशाला परिसर में NCC कैडेट्स द्वारा स्वच्छता एवं सेवा कार्य किया गया. कार्यक्रम का आयोजन एनसीसी के कमांडिंग ऑफिसर विजय कुमार सिंह के निर्देशानुसार किया गया, जिसमें तीन विद्यालयों–सी एच उच्च विद्यालय से नवीन चौधरी, गांधी उच्च विद्यालय से अरुण कुमार पाल एवं सीडी गर्ल्स हाई स्कूल की एनसीसी इकाइयों ने भाग लिया. 

करीब 100 एनसीसी छात्र-छात्राएं सुबह गौशाला पहुंचे, जहां सचिव अरुण मोदी ने उनका स्वागत किया. कार्यक्रम की शुरुआत में बच्चों को गौशाला का परिचय दिया गया. जिसमें गौशाला के संचालन, गोधन की देखरेख, आय-व्यय की प्रक्रिया की विस्तृत जानकारी कोषाध्यक्ष अविनाश सेठ ने दी.

इसके उपरांत सभी कैडेट्स ने गौशाला परिसर में सफाई अभियान चलाया. कार्यक्रम की विशेष बात यह रही कि स्वयं कमांडिंग ऑफिसर विजय कुमार सिंह ने तुलादान कर अपनी सेवा अर्पित की और गौशाला में गोमाताओं को रोटी, गुड़ व हरा चारा खिलाया. उन्होंने गौशाला में की जा रही व्यवस्थाओं की सराहना करते हुए भविष्य में भी निरंतर सहयोग का आश्वासन दिया.

इस अवसर पर तीनों विद्यालयों को गौशाला समिति की ओर से स्मृति चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया गया. कार्यक्रम का धन्यवाद ज्ञापन सज्जन शर्मा ने किया.

यह भी पढ़ें: Koderma News: पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सतगावां में शराब लदी स्कॉर्पियो जब्त, पटना का तस्कर गिरफ्तार

पूरे आयोजन में एनसीसी के हवलदार इसीर बाड़ा, सुनील खलखो, अरुण अबोध, अनंत चंद्र, सौरभ मिश्रा, मनोज चौबे, श्रीकांत प्रसाद, मंटू यादव व किशन यादव सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे.

यह भी पढ़ें: Koderma News: मानदेय और ईपीएफ घोटाले के खिलाफ 1 जून से स्वास्थ्य कर्मियों की हड़ताल

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Sujit Sinha
Kumar Ramesham Picture

Kumar Ramesham is associated with Samridh Jharkhand and actively covers local news, public issues, social developments, and important updates from Jharkhand and nearby regions. He focuses on delivering timely, factual, and community-centered reporting with an emphasis on accuracy and reliability.

Latest News

कतरास छाताबाद गोलीकांड में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, दो और आरोपी गिरफ्तार कतरास छाताबाद गोलीकांड में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, दो और आरोपी गिरफ्तार
Dhanbad News: राज्यपाल से मिले इंडिया थेरेपी सेंटर के निदेशक, पुनर्वास सेवाओं के विस्तार पर हुई चर्चा
बीसीसीएल की पहलः रिटेल सेल्स एग्जीक्यूटिव प्रशिक्षण कार्यक्रम का भव्य उद्घाटन
Dumka News: कारूडीह शिव मंदिर के पास सड़क हादसा, दो युवक गंभीर रूप से घायल
Dumka News: दो दिनों के भीतर 85 प्रतिशत मैपिंग पूरा करने का निर्देश
Pakur News: 'चुप्पी तोड़ो, स्वस्थ रहो' अभियान का शुभारंभ, बीडीओ ने निकाली जागरूकता रैली
Pakur News: पॉलिटेक्निक में बेसिक इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग एवं वायरिंग कनेक्शन पर कार्यशाला आयोजित
Pakur News: गुजारा भत्ता नहीं देने के मामले में मुफस्सिल पुलिस की बड़ी कार्रवाई
Deoghar News: कॉलेज में शीतल पेयजल और कैंटीन की मांग पर एनएसयूआई का प्रदर्शन
Deoghar News: उपायुक्त सौरभ कुमार भुवानिया ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से की जनगणना की समीक्षा
Deoghar News: उपायुक्त सौरभ कुमार भुवानिया ने की शिक्षा विभाग की महत्वपूर्ण समीक्षा
Hazaribagh News: दनुआ घाटी में कार का टायर फटने से बड़ा हादसा, 8 लोग घायल