Koderma news: हरियाली की ओर एक कदम: बच्चों के साथ मारवाड़ी युवा मंच ने चलाया पौधारोपण अभियान

इस तरह की गतिविधियां बच्चों में नैतिक सामाजिक भावना जागृत करती हैं: धर्मेंद्र सिंह

Koderma news: हरियाली की ओर एक कदम: बच्चों के साथ मारवाड़ी युवा मंच ने चलाया पौधारोपण अभियान

मंच की अध्यक्ष  सारिका लड्ढा ने बताया कि यह अभियान बच्चों में हरियाली के प्रति प्रेम जागृत करने और पर्यावरण संतुलन को बनाए रखने की दिशा में एक छोटा लेकिन महत्वपूर्ण प्रयास है.

कोडरमा: मारवाड़ी युवा मंच प्रेरणा शाखा द्वारा बचपन स्कूल में बच्चों के साथ पौधारोपण कार्यक्रम किया आयोजित पर्यावरण संरक्षण की दिशा में एक सुंदर पहल करते हुए मारवाड़ी युवा मंच झुमरी तिलैया प्रेरणा शाखा ने असनाबाद स्थित बचपन स्कूल में पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित किया. इस अवसर पर मंच की सदस्यों ने स्कूल के बच्चों के साथ मिलकर विभिन्न प्रजातियों के फलदार व छायादार पौधे लगाए. पौधारोपण कार्यक्रम में बचपन स्कूल डायरेक्टर पूनम सिंह के द्वारा बुक के देखकर प्रेरणा शाखा की अध्यक्ष सारिका लड्ढा एवं पीयूष सर के द्वारा सह सचिव प्रिया अग्रवाल को बुके के देखकर उनका  स्वागत किया गया.

कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य बच्चों को पर्यावरण के प्रति जागरूक करना और प्रकृति से जुड़ाव बढ़ाना था. बच्चों ने पौधे लगाते हुए उत्साहपूर्वक भाग लिया और यह संकल्प लिया कि वे इन पौधों की देखभाल पूरी जिम्मेदारी से करेंगे.

इस अवसर पर बचपन प्ले स्कूल के निर्देशक  पूनम सिंह एवं प्राचार्य  धर्मेन्द्र सिंह ने कार्यक्रम की सराहना करते हुए कहा कि इस प्रकार की गतिविधियाँ बच्चों में सामाजिक व नैतिक जिम्मेदारियों की भावना पैदा करती हैं. उन्होंने मारवाड़ी युवा मंच का आभार व्यक्त किया और भविष्य में भी ऐसे कार्यक्रमों के आयोजन में सहयोग करने की बात कही.

इसके साथ ही साथ वहीं दूसरी ओर यदुटांड़ स्थित गौशाला में व प्रेरणा शाखा के द्वारा वृक्षारोपण का कार्यक्रम किया गया. आगे भी शाखा के द्वारा वृक्षारोपण का कार्यक्रम जारी रहेगी.

Read More.. Koderma News: मॉडर्न पब्लिक स्कूल में 'लाल दिवस' की धूम; नन्हे बच्चों ने बिखेरी लाल रंग की छटा

 पौधारोपण कार्यक्रम में स्कूल की शिक्षिका शिल्पी आकांक्षा सोनल आराध्या एवं प्रेरणा शाखा की सहसचिव प्रिया अग्रवाल सदस्य कृतिका मोदी मीना हिसारिया काजल गुप्ता नीतू अग्रवाल नेहा हिसारिया  भी कार्यक्रम में उपस्थित रहीं. सभी ने मिलकर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया और अधिक से अधिक पौधे लगाने की अपील की.

Read More.. Koderma News: युवाओं का झामुमो से जुड़ाव, युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष मो. सद्दाम के नेतृत्व में कई ने ली सदस्यता

यह कार्यक्रम न केवल बच्चों के लिए ज्ञानवर्धक और प्रेरणादायक रहा, बल्कि समाज के लिए भी एक सकारात्मक संदेश लेकर आया.

Read More.. Koderma News: शातिर ठगों का आतंक: बातों में उलझाकर बुजुर्ग महिला के सोने के जेवर ले उड़े

 

Edited By: Sujit Sinha
Sujit Sinha Picture
Senior Technical Editor | Political & Geopolitical Affairs
Works in digital journalism and newsroom operations with a commitment to accurate, responsible, and fact-based reporting.

Latest News

Dumka News: श्रद्धा एवं उत्साह के साथ मनाई गई वीर शिरोमणि महानदीया प्रताप जयंती Dumka News: श्रद्धा एवं उत्साह के साथ मनाई गई वीर शिरोमणि महानदीया प्रताप जयंती
Palamu News: आयुष्मान योजनाओं की समीक्षा में डीसी सख्त, 17 अस्पतालों के क्लेम की होगी जांच 
Dumka News: टास्क फोर्स की बैठक, 15 मई को बच्चों को खिलाई जाएगी एल्बेंडाजोल
Dumka News: शिक्षा विभाग की समीक्षा: जामा में बीआरपी-सीआरपी की बैठक, अपार आईडी जेनरेशन पर जोर
Dumka News: एक्शन में उपायुक्त: डीसी अभिजीत सिन्हा ने किया दुमका एयरपोर्ट का औचक निरीक्षण
Pakur News:  पुलिस अधीक्षक का औचक निरीक्षण, चेकपोस्टों पर सख्ती के निर्देश
Pakur News: उपायुक्त मेघा भारद्वाज ने दिए सड़क सुरक्षा व्यवस्था को और सुदृढ़ करने के निर्देश
Giridih News: फूटा छात्रों का गुस्सा: JAC रिजल्ट में गड़बड़ी के खिलाफ सुदिव्य कुमार सोनू से लगाई न्याय की गुहार
Giridih News: फॉरवर्ड ब्लॉक की टीम पहुंची खनडीहा, दिलीप दास के परिजनों और ग्रामीणों से की मुलाकात
Giridih News: जनगणना 2027 की तैयारी तेज, उपायुक्त रामनिवास यादव ने प्रशिक्षण केंद्र का किया निरीक्षण
Bokaro News: रणविजय मेमोरियल संस्कार पब्लिक स्कूल ने स्टेट टॉपर छोटी को किया सम्मानित
Bokaro News: राज्य स्तरीय दिशा समिति के सदस्य ने विभिन्न विभागों के कार्यों की ली जानकारी