Koderma News: "लोक अदालत किसी परिचय का मोहताज नहीं, बढ़ रही है इसकी लोकप्रियता : प्रधान जिला जज"
54 वादों का निष्पादन, 2,23,57,595 रूपए की वसूली
मौंके पर विद्युत विभाग, उत्पाद विभाग के अधिकारी, न्यायालयकर्मी रणजीत कुमार सिंह, मूंगा लाल दास, राजेंद्र कुमार, मनोज मिश्रा, रंजीत कुमार, राजीव रंजन, कुमार संजय, महेश्वर कुमार, राजीव कुमार, प्रियंका कुमारी, रवि कुमार, आशीष सिन्हा, अनिल कुमार सिंह सहित अन्य लोग मौजूद थे।
कोडरमा: झारखण्ड राज्य विधिक सेवा प्राधिकार रांची के निर्देश के आलोक में कोडरमा के प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकार बाल कृष्ण तिवारी के कुशल मार्ग दर्शन में व जिला विधिक सेवा प्राधिकार कोडरमा के तत्वावधान में व्यवहार न्यायालय परिसर में आज शनिवार को विशेष लोक अदालत सह मासिक लोक अदालत का आयोजन किया गया। उल्लेखनीय है कि आज के मासिक लोक अदालत के साथ साथ वैवाहिक मामले, चेक बाउंस के मामले, भू राजस्व के मामले एवं मोटर दुर्घटना दावा अधिनियम के मामलो पर आधारित विशेष लोक अदालत का भी आयोजन किया गया है।
इस मौंके पर बाल कृष्ण तिवारी ने कहा कि आज के वर्तमान परिवेश में लोक अदालत किसी परिचय की मोहताज नहीं है यही कारण है कि इसकी लोकप्रियता दिन प्रति दिन बढती जा रही है। उन्होंने कहा कि लोक अदालत में दिए गए फैसले में दोनों पक्षों की जीत होती है तथा यह फैसला दोनों पक्षों को संतुष्ट करता है। कोई पक्ष इसे थोपा हुआ महसूस नहीं करता है। लोक अदालत में दिए गए निर्णय के विरुद्ध कहीं भी कोई अपील नहीं होती। लोक अदालत का निर्णय अंतिम निर्णय होता है।

विशेष लोक अदालत सह मासिक लोक अदालत में नौ बेंचो के माध्यम से कुल 54 वादो का निष्पादन किया गया तथा विभिन्न विभागों से 2,23,57,595/- (दो करोड़ तेईस लाख सत्तावन हजार पांच सौ पंचानबे रुपए मात्र) की वसूली की गई। मौंके पर विद्युत विभाग, उत्पाद विभाग के अधिकारी, न्यायालयकर्मी रणजीत कुमार सिंह, मूंगा लाल दास, राजेंद्र कुमार, मनोज मिश्रा, रंजीत कुमार, राजीव रंजन, कुमार संजय, महेश्वर कुमार, राजीव कुमार, प्रियंका कुमारी, रवि कुमार, आशीष सिन्हा, अनिल कुमार सिंह सहित अन्य लोग मौजूद थे।
Kumar Ramesham is associated with Samridh Jharkhand and actively covers local news, public issues, social developments, and important updates from Jharkhand and nearby regions. He focuses on delivering timely, factual, and community-centered reporting with an emphasis on accuracy and reliability.
