Koderma News: अवैध रूप से मवेशी की तस्करी, तीन अभियुक्त गिरफ्तार

बिहार की ओर से आ रहा था तस्करों का वाहन 

Koderma News: अवैध रूप से मवेशी की तस्करी, तीन अभियुक्त गिरफ्तार
जब्त वाहन

कोडरमा: बिहार की ओर से कोडरमा थाना के रास्ते अवैध पशु तस्करों द्वारा वाहन में चोरी छुपे पशु लादकर तस्करी के मामले में तीन लोग गिरफ्तार किए गए हैं. सूचना पर पुलिस अधीक्षक ने कोडरमा थाना प्रभारी के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन किया. गठित टीम के द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए मेघातरी शेरे हिन्द ढाबा के पास वाहन जाँच लगाया गया. वाहन जाँच के क्रम में दो पिकअप वाहन को रोककर जाँच किया गया तो उक्त दोनो वाहन में कुल 18 मवेशी (14 गाय एवं 4 बच्चा) लदा हुआ पाया गया. साथ ही पशुओं की अवैध तस्करी को लेकर कुल तीन अभियुक्तों मकसूद खान, उम्र करीब 45 वर्ष, पति स्व समीम खान, थाना बिक्रमगंज, जिला रोहतास, खलासी राकेश कुमार, उम्र करीब 19 वर्ष, पिता राजेन्द्र चौधरी, सा इब्राहिमपुर, थाना किज, जिला अरवल और साबिर कुरैशी, उम्र करीब 26 वर्ष, पिता सोहराब कुरैशी, थाना बिक्रमगंज, जिला रोहतास को गिरफ्तार किया गया. वहीं पुलिस ने दो बोलेरो पिकअप वाहन को भी जब्त किया है.

इस संबंध में कोडरमा थाना कांड संख्या 111/25 दर्ज कर अग्रतर कार्रवाई की जा रही है. छापामारी दल में पुनि सह प्रभारी विकास कुमार पासवान, कोडरमा थाना, पुअनि सुधीर कुमार, कोडरमा थाना व सशस्त्र बल की भूमिका रही

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Sujit Sinha
Kumar Ramesham Picture

Kumar Ramesham is associated with Samridh Jharkhand and actively covers local news, public issues, social developments, and important updates from Jharkhand and nearby regions. He focuses on delivering timely, factual, and community-centered reporting with an emphasis on accuracy and reliability.

Latest News

टुंडी के कमलपुर जंगल में एकाकी रह रहे 75 वर्षीय सुरेंद्र सोरेन की मदद को आगे आया धनबाद प्रशासन टुंडी के कमलपुर जंगल में एकाकी रह रहे 75 वर्षीय सुरेंद्र सोरेन की मदद को आगे आया धनबाद प्रशासन
बरहरवा में खुली फायर एंड सेफ्टी एकेडमी, युवाओं को मिलेगा रोजगार का नया अवसर
लोहरदगा की खेल क्रांति को मिलेगा नया आयाम! सेन्हा और भण्डरा में स्टेडियम निर्माण की मांग, कैबिनेट मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू को सौंपा गया प्रस्ता
Sahibganj News: उधवा के सरकारी स्कूल में कागजों पर पढ़ाई, हकीकत में घोटाला
राहुल गांधी, खड़गे, ओम बिरला समेत कई राष्ट्रीय नेताओं ने अभिनव सिद्धार्थ को दिया आशीर्वाद
मतदाता सूची पुनरीक्षण पर कांग्रेस की चिंता, एएसडीडी सूची में 40 लाख से अधिक नाम
मेघातरी घाटी में बस-ट्रक समेत चार वाहनों की टक्कर, घंटों जाम में फंसे यात्री
गिरिडीह में पेयजल संकट पर सिविल सोसाइटी का प्रदर्शनात्मक ज्ञापन, नगर आयुक्त और महापौर से की तत्काल कार्रवाई की मांग
जम्मू-कश्मीर: अमरनाथ यात्रा के दौरान बड़ा सड़क हादसा, 39 यात्री घायल
साक्षरता मोड़ से सकरीगली तक NH-80 बना मौत का सफर, राष्ट्रीय राजमार्ग की बदहाली पर सवाल: क्या बड़े हादसे का है इंतजार?
रांची-भागलपुर श्रावणी मेला स्पेशल ट्रेन शुरू, हजारीबाग समेत कई जिलों को लाभ
लाखों की लागत से बना आयुष्मान आरोग्य मंदिर, लेकिन रास्ते में कीचड़: पाकुड़िया के गणपुरा में मरीज और तीमारदार बेहाल