Koderma News: ग्रिजली विद्यालय के बच्चों ने किया गौशाला परिसर का भ्रमण
छात्रों ने सचिव अरुण मोदी से किए कई महत्वपूर्ण प्रश्न
ग्रिजली विद्यालय के वर्ग तीन के 88 छात्रों ने आज कोडरमा गौशाला का शैक्षणिक भ्रमण किया, जहां उन्होंने जैविक खाद निर्माण, दुग्ध उत्पादन, हरे चारे और मशीनों की कार्यप्रणाली के बारे में जानकारी प्राप्त की। बच्चों ने सचिव अरुण मोदी से कई सवाल भी पूछे।
कोडरमा: ग्रिजली विद्यालय के वर्ग तीन के 88 छात्र-छात्राओं ने आज कोडरमा गौशाला का शैक्षणिक भ्रमण किया। इस अवसर पर गौशाला के कार्यकारी सदस्य अमित खेतान ने बच्चों का स्वागत किया और गौशाला के विभिन्न हिस्सों का भ्रमण कराया।
बच्चों ने गौशाला में जैविक खाद का निर्माण, दूध का उत्पादन, हरा चारा का उत्पादन, दूध की पैकिंग एवं रखरखाव को देखा और समझा। उन्होंने गौशाला में कार्यरत मशीन जैसे ट्रैक्टर, टोटो, हरा चारा काटने की मशीन के बारे में भी जानकारी प्राप्त की।


Kumar Ramesham is associated with Samridh Jharkhand and actively covers local news, public issues, social developments, and important updates from Jharkhand and nearby regions. He focuses on delivering timely, factual, and community-centered reporting with an emphasis on accuracy and reliability.
Related Posts

Latest News

