Koderma News: वीडियो बनाने गए युवक को हाथी ने कुचला, मौत 

सलैया पहाड़ी परसोंनिया जंगल की घटना 

Koderma News: वीडियो बनाने गए युवक को हाथी ने कुचला, मौत 
सद्दाम अंसारी (फाइल फोटो)

कोडरमा: मरकच्चो में एक जंगली हाथी ने एक युवक पर अचानक हमला कर दिया. हाथी के द्वारा पटक दिए जाने से युवक गंभीर रूप से घायल हो गया जिसकी बाद में मौत हो गयी. जानकारी के अनुसार सद्दाम अपने दो साथी साजिद अंसारी व सबदर अंसारी के साथ हाथी का फोटो व वीडियो बनाने गया था. इस दौरान हाथी इनलोगों पर दौड़ पड़ा. भागने के क्रम में सद्दाम अंसारी 30 वर्ष पिता मंसूर अंसारी फिसल कर गिर गया. गिरने के बाद हाथी पकड़ लिया और उसे सूंड़ से उठाकर हवा में घुमाकर पटक दिया व पैर से दबा दिया जिससे वह बुरी तरह घायल हो गया. परिजनों व ग्रामीणों के द्वारा सद्दाम को इलाज के लिए कोडरमा ले जाया गया जहां से उसे रांची रेफर कर दिया गया. रांची जाने के क्रम में हजारीबाग के समीप उसकी मौत हो गई. 

हाथी को लगभग 9 बजे सुबह चोपनाडीह पंचायत के ग्राम बेलडीह के बगल सलैया पहाड़ी परसोंनिया जंगल में देखा गया था. इसके पूर्व हाथी ने खेत देखने गए एक किसान का मोटरसाइकिल क्षतिग्रस्त कर दिया था. मालूम हो सद्दाम अंसारी कमाऊ व्यक्ति था. वह बाहर में मार्बल का काम करता था. सद्दाम को दो लड़का एक चार साल का व एक दो साल का है. घर में परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है. वहीं घटना के बाद गांव में दहशत का माहौल है.

Edited By: Sujit Sinha

Latest News

"जनता की गाढ़ी कमाई से बन रहा शीशमहल": मुख्यमंत्री आवास पर भाजपा का प्रहार, करोड़ का विलासिता पूर्ण महल बना रहे हेमंत सोरेन "जनता की गाढ़ी कमाई से बन रहा शीशमहल": मुख्यमंत्री आवास पर भाजपा का प्रहार, करोड़ का विलासिता पूर्ण महल बना रहे हेमंत सोरेन
छात्राओं संग नागपुरी फिल्म 'सेरेंग' देखने पहुंचीं मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की, कलाकारों की प्रतिभा को सराहा
Dumka News: उपायुक्त अभिजीत सिन्हा ने मलूटी चेकपोस्ट का किया औचक निरीक्षण, सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा
कसमार में सनसनी: कुएं पर नहाने गई महिला की चाकू से गला रेतकर हत्या, आरोपी फरार
Dhanbad News: बाल संरक्षण इकाई की समीक्षा, डीडीसी ने रिक्त पदों को भरने और नया बालक गृह खोलने का दिया निर्देश
Dhanbad News: स्कूल की जमीन पर अतिक्रमण से रुका बाउंड्री निर्माण, ग्रामीणों ने डीसी से लगाई गुहार
Dhanbad News: लोको बाजार में हाइवा की चपेट में आने से बाइक सवार की मौत, सड़क जाम
Dhanbad News: बीआईटी में नवाचार और कौशल का हुआ संगम, जीईसी बोकारो के छात्रों ने बिखेरी चमक
झारखंड में कानून व्यवस्था वेंटिलेटर पर, अपराधियों को मिल रहा संरक्षण: बाबूलाल मरांडी
Palamu News: पूर्व सैनिकों ने उपायुक्त से की मुलाकात, जिला सैनिक बोर्ड और कार्यालय आवंटन की उठी मांग
Palamu News: ई-गवर्नेंस की रफ्तार बढ़ाएंगे उपायुक्त, योजनाओं की समीक्षा कर अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश
Sahebganj News: साप्ताहिक गंगा आरती में उमड़ा आस्था का सैलाब, वैदिक मंत्रों और शंखध्वनि से गूंजा गंगा तट