Koderma News: मॉडर्न पब्लिक स्कूल में मनाया गया क्रिसमस उत्सव, किया गया सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन 

विशेष अतिथि के रूप में इंग्लैंड के रोटेरियन जॉन रेंजर और फियोना पॉलीन कार्यक्रम में हुए शामिल

Koderma News: मॉडर्न पब्लिक स्कूल में मनाया गया क्रिसमस उत्सव, किया गया सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन 
क्रिसमस उत्सव में शामिल मॉडर्न पब्लिक स्कूल के विधार्थी

कोडरमा: मॉडर्न पब्लिक स्कूल में क्रिसमस उत्सव के उपलक्ष्य में विविध सांस्कृतिक एवं रचनात्मक गतिविधियों का आयोजन किया गया. सहशैक्षिक क्रियाकलाप (CCA) के अंतर्गत कक्षा IX से XII के लिए इंटर-हाउस क्रिसमस ट्री सजावट प्रतियोगिता, कक्षा VI से VIII के लिए क्रिसमस कार्ड निर्माण प्रतियोगिता, कक्षा I से III के लिए स्नोमैन निर्माण तथा कक्षा IV और V के लिए क्रिसमस ट्री निर्माण गतिविधियों का आयोजन किया गया.

कार्यक्रम में विशेष अतिथि के रूप में यूनाइटेड किंगडम (इंग्लैंड) से रोटेरियन जॉन रेंजर और से फियोना पॉलीन इस कार्यक्रम में शामिल हुए और छात्रों की कलाकृति को देखकर काफी उत्साहित नजर आए. उन्होंने छात्रों को क्रिसमस और नववर्ष की शुभकामनाएँ दीं तथा उनकी रचनात्मकता और उत्साह की सराहना की.

इस कार्यक्रम ने छात्रों ने उत्सव की भावना, टीम वर्क और रचनात्मकता का विकास किया. प्राचार्य शैलेंद्र कुमार एवं विद्यालय की निर्देशिका सह रोटरी क्लब की असिस्टेंट गवर्नर संगीता शर्मा ने सभी प्रतिभागियों की प्रशंसा की और ऐसे आयोजनों को छात्रों के सर्वांगीण विकास के लिए महत्वपूर्ण बताया. कार्यक्रम को सफल बनाने में पूरे विद्यालय परिवार की भूमिका सराहनीय रही.

Edited By: Sujit Sinha

Latest News

थार पार्क करते समय बड़ा हादसा, गेट बंद कर रही महिला को कुचलकर दीवार में दबाया, मौत थार पार्क करते समय बड़ा हादसा, गेट बंद कर रही महिला को कुचलकर दीवार में दबाया, मौत
आज का राशिफल: किन राशियों को मिलेगा लाभ, किन्हें रहना होगा सावधान
Ranchi News: थैलेसीमिया पीड़ित बच्चों की मुस्कान के लिए सदर अस्पताल में मेगा ब्लड कैंप
Ranchi News: तालाब में डूबने से दो मासूमों की मौत, मछली पकड़ने गए थे बच्चे
Dhanbad News: सेलपिकर मजदूरों का तीसरे दिन भी चक्का जाम, एबीओसीपी माइंस में काम ठप
Giridih News: पीएम श्री बालिका विद्यालय सरिया पहुंचे उपायुक्त, पंजियों का किया निरीक्षण
Giridih News: डिस्कवरी पब्लिक स्कूल, 12वीं वर्षगांठ पर थिरके बच्चे, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने मोहा मन
Giridih News: अवैध पत्थर खदान पर प्रशासन की बड़ी कार्रवाई, पोकलेन जब्त
Giridih News: 'गजराज' का डेरा: झुंड से बिछड़े हाथियों ने बढ़ाई धड़कनें, दहशत में ग्रामीण
Palamu News: सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना को लेकर सोशल आडिट के लिए बीडीओ सह सीओ ने की बैठक
Palamu News: अपराधियों की गिरफ्तारी को लेकर भंडरिया में भाकपा का गर्जन, थाना घेराव कर दी आंदोलन की चेतावनी
Ramgarh News: बेटे ने पूरा किया दिवंगत पिता का सपना: अमन मुंडा ने खेलो इंडिया कबड्डी में लहराया परचम 

फ़ोटो न्यूज

रांची तापमान

वायरल खबरें