Koderma News: करियर काउंसलिंग शिविर, एक्सपर्ट मनोज चौधरी करेंगे मार्गदर्शन

8 वीं से 12 वीं तक के छात्रों के लिए सुनहरा अवसर

Koderma News: करियर काउंसलिंग शिविर, एक्सपर्ट मनोज चौधरी करेंगे मार्गदर्शन
मनोज चौधरी

कार्यक्रम के परियोजना निदेशक आशीष खेतान ने बताया कि इस कार्यक्रम में 8 से 12 क्लास के बच्चे अपना रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं।

कोडरमा: रोटरी क्लब कोडरमा के द्वारा दिशा करियर काउंसलिंग प्रोग्राम का आयोजन 31 अगस्त को शिव वाटिका में किया जाएगा ।  दिशा  करियर काउंसलिंग कार्यक्रम का काउंसलिंग एमबीए मनोज चौधरी कोलकाता करेंगे। अपने विश्वसनीय परामर्श के द्वारा भविष्य निर्माण मे 20000 से अधिक छात्रों को उन्होंने अपना मार्ग निर्देशन दिया है। परामर्श के रूप में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है। पश्चिम बंगाल आकाश इंस्टीट्यूट के हेड  के रूप में 7 वर्षों तक काम किया। पश्चिम बंगाल, बिहार, असम आदि प्रदेशों में कई सरकारी संगठनों को अपना परामर्श  निर्देशन मनोज चौधरी ने दिया। कार्यक्रम के परियोजना निदेशक आशीष खेतान ने बताया कि इस कार्यक्रम में 8 से 12 क्लास के बच्चे अपना रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं। विशेषज्ञ काउंसलिंग के द्वारा अपने लक्ष्य का निर्धारण कर सकते हैं। बच्चे अपने करियर को किस दिशा में ले जाना चाहते हैं पढ़ाई के क्रम में आने वाले परेशानी को किस प्रकार दूर कर सकते हैं आपसी संवाद मार्गदर्शन विशेषज्ञ की सलाह से शिक्षा के क्षेत्र में अपने भविष्य का निर्धारण कर सकते हैं। रोटरी क्लब के अध्यक्ष रोटेरियन संतोष सिन्हा इसकी सफलता के लिए परियोजना निदेशक रोटेरियन आशीष खेतान को यह जिम्मेदारी दिया और कहा कि स्कूल कॉलेज के छात्र छात्राएं भी अपने भविष्य के विकल्पों का मूल्यांकन कर सलाह प्राप्त कर सकते हैं। अपने भविष्य के लक्ष्य निर्धारण के लिए इस कार्यक्रम का हिस्सा बने। 

इस कार्यक्रम से बच्चों को अपने भविष्य की प्लानिंग करने मे काफी मदद मिलेगी l उन्होनें  बताया की मोबाइल नंबर 9934546329 9334365552 पर संपर्क करके अपना रजिस्ट्रेशन  बच्चे करा सकते हैं।

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Hritik Sinha
Kumar Ramesham Picture

Kumar Ramesham is associated with Samridh Jharkhand and actively covers local news, public issues, social developments, and important updates from Jharkhand and nearby regions. He focuses on delivering timely, factual, and community-centered reporting with an emphasis on accuracy and reliability.

Latest News

श्रावणी मेला में गिरिडीह की उपेक्षा अस्वीकार्य, गिरिडीह–देवघर स्पेशल ट्रेन तत्काल चलाए रेलवे बोर्ड  श्रावणी मेला में गिरिडीह की उपेक्षा अस्वीकार्य, गिरिडीह–देवघर स्पेशल ट्रेन तत्काल चलाए रेलवे बोर्ड 
पाकुड़ में एआईएमआईएम की संगठनात्मक बैठक संपन्न, सदस्यता अभियान तेज करने का निर्णय
पाकुड़ में नीट परीक्षा के कथित पेपर लीक मामले को लेकर आदिवासी छात्र संघ का प्रदर्शन
धर्मेंद्र प्रधान की नैतिकता का दिया उदाहरण, JPSC मामले में सरकार पर साधा निशाना
आदर्श मध्य विद्यालय कोडरमा में विद्यालय प्रबंध समिति का गठन, प्रीति कुमारी वर्मा बनीं अध्यक्ष
जैन संत परम पूज्य मुनि श्री 108 सुयश सागर जी मुनीराज का भव्य मंगल प्रवेश आज होगा
द टाइम्स ऑफ़ इंडिया प्रिंसिपल कॉन्क्लेव–2026 से तौफीक हुसैन सीपीएस विद्यालय संचालक हुए  सम्मानित
पहली तिमाही में बोकारो स्टील प्लांट का शानदार प्रदर्शन, EBITDA में बना नंबर-1
कांग्रेस में थोड़ी भी नैतिकता तो वह झारखंड सरकार से समर्थन ले वापस: रघुवर दास
केंद्रीय शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की खबर से जंतर-मंतर पर जश्न, झूम उठे छात्र:  CJP संस्थापक अभिजीत दीपके बोले- "यह लोकतंत्र की जीत है"
केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने दिया इस्तीफा, NEET पेपर लीक मामले में बढ़ा सियासी दबाव
जमीन विवाद में भतीजे ने की चाची की हत्या, वारदात के कुछ घंटों में आरोपी गिरफ्तार