Koderma News: शांति और सद्भावपूर्ण वातावरण में सम्पन्न हुआ क्रिसमस का त्योहार 

जीवन ज्योति चर्च को आकर्षक विद्युत लाइटों से सजाया गया

Koderma News: शांति और सद्भावपूर्ण वातावरण में सम्पन्न हुआ क्रिसमस का त्योहार 

देर रात्रि को फादर पात्रिक मिंज और पौलुस के नेतृत्व में मीसा पूजा हुई. उसके बाद प्रभु यीशु के संदेशों को सुनाते हुए फादर ने कहा कि पूरी दुनिया को शांति, भाईचारा, विश्वास और प्यार का सन्देश देने प्रभु यीशु मुक्तिदाता के रूप में धरती पर जन्म लिए

कोडरमा: जिला मुख्यालय और आस पास के क्षेत्रों में शांति और सद्भावपूर्ण वातावरण में ईसाई समुदाय के सबसे महत्वपूर्ण त्योहार क्रिसमस सम्पन्न हुआ. प्रभु यीशु के जन्मोत्सव के मौके पर जिला मुख्यालय स्थित जीवन ज्योति चर्च को आकर्षक विद्युत लाइटों से सजाया गया था. देर रात्रि को फादर पात्रिक मिंज और पौलुस के नेतृत्व में मीसा पूजा हुई. उसके बाद प्रभु यीशु के संदेशों को सुनाते हुए फादर ने कहा कि पूरी दुनिया को शांति, भाईचारा, विश्वास और प्यार का सन्देश देने प्रभु यीशु मुक्तिदाता के रूप में धरती पर जन्म लिए. उन्होंने कहा कि प्रभु यीशु अपने साथ चार वचनों को लेकर धरती पर अवतरित हुए जब तक हम उनके चार वचनों को सही तरीके से पालन नही करते तब तक उनके आगमन को पूर्ण नही माना जायेगा. 

फादर ने कहा कि दुनिया के सभी समाजों में भाईचारा, आपसी प्यार, एकता और मेलमिलाप रहने से ही समाज विकसित करेगा. ऐसा करने से ही हम प्रभु यीशु के सच्चे सन्तान बन सकते है. मौके पर अरुण जोसेफ, पवन माइकल कुजूर, रजत लकड़ा, सुनील दास, बेंजामिन एक्का, वाल्टर तिग्गा, कमल हेम्ब्रम, सरिता तिर्की, उषा कान्ति लकड़ा, अल्मा लकड़ा सिस्टर ज्योति, सिस्टर लुइस मेरी, सिस्टर मर्सी, सिस्टर सुषमा कमल हेम्ब्रम पंकज हेम्ब्रम, आशा मेरी, राजीव, रजनी, संजीव कुमार, रोमा रागिनी तिर्की, पंकज मिंज, प्रियंका मार्गरेट, राजीव कुमार, प्रियंका मोनिका, अरुण जोसेफ, सरिता तिर्की, आयुष, सौम्या अलीशा, दीपक जेम्स, किरण कुमारी, अभिनव, परी, रजनी कुमारी, स्टीफन सिंह, हर्ष विवेक, हर्षिता कुमारी, दीपक के अलावे होली फैमिली अस्पताल की सिस्टर, सन्त क्लेयर्स स्कूल, सन्त जोसेफ स्कूल की सिस्टर, शिक्षिकाएं समेत अन्य लोग मौजूद थे.

 

Edited By: Sujit Sinha

Latest News

Koderma News: JPSC परीक्षा की तैयारी पूरी: 18 केंद्रों पर 7284 परीक्षार्थी देंगे परीक्षा, DC ने दिए सख्त निर्देश Koderma News: JPSC परीक्षा की तैयारी पूरी: 18 केंद्रों पर 7284 परीक्षार्थी देंगे परीक्षा, DC ने दिए सख्त निर्देश
वायरल ऑडियो ने खोली पोल: बोकारो पुलिस के 'व्यवहार' की हकीकत आई सामने, जांच में दोषी पाई गईं इंस्पेक्टर
बोकारो स्टील प्लांट हादसा: क्रेन से गिरकर संविदा कर्मी की मौत से मचा हड़कंप
Ranchi News: जीजा-साली की मौत या कोई बड़ी साजिश? पुलिस कर रही जांच
Koderma News: हाजी मुख्तार अहमद का इंतकाल, इलाके में शोक की लहर
Giridih News: फसल नुकसान पर ग्रामीणों की बैठक, पशु मालिकों को चेतावनी
Koderma News; मॉडर्न पब्लिक स्कूल में अंबेडकर जयंती पर प्रतियोगिताएं, छात्रों ने दिखाया शानदार प्रदर्शन
रात के सन्नाटे में मां बनी जल्लाद: सोते मासूमों को कुल्हाड़ी से काटा, फिर खुद भी काटा गला
Palamu News: छत्तरपुर में सम्मान समारोह आयोजित, वित्त मंत्री राधा कृष्ण किशोर सम्मानित
आज का राशिफल: किन राशियों को मिलेगा लाभ, किन्हें रहना होगा सावधान
Koderma News: रेलवे संरक्षा को लेकर अहम सभा, कर्मचारियों को दिए गए निर्देश
Koderma News: जंगलों में आग का कहर, वन विभाग पर लापरवाही के आरोप