एसडीओ रिया सिंह के नेतृत्व में शहर में स्वच्छता अभियान को मिली नई दिशा

नगर परिषद का डोर-टू-डोर कूड़ा उठाव अभियान तेज़

एसडीओ रिया सिंह के नेतृत्व में शहर में स्वच्छता अभियान को मिली नई दिशा
डोर-टू-डोर स्वच्छता अभियान

झुमरीतिलैया नगर परिषद ने शहर में डोर-टू-डोर कचरा संग्रहण अभियान तेज कर दिया है। एसडीओ रिया सिंह के नेतृत्व में 27 हजार घरों को दिसंबर तक इस सुविधा से जोड़ने का लक्ष्य तय किया गया है।

कोडरमा: झुमरीतिलैया शहर में स्वच्छता व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने के लिए नगर परिषद ने डोर-टू-डोर कचरा संग्रहण अभियान को नई रफ्तार दी है। शहर के 28 वार्डों में चल रहे इस अभियान को एसडीओ रिया सिंह के नेतृत्व में और भी प्रभावी बनाया गया है। उनके निर्देशन में चित्रगुप्त नगर से हाउस-टू-हाउस कचरा लेने की प्रक्रिया की शुरुआत की गई, जिसका उद्देश्य आने वाले दिसंबर माह तक 27 हज़ार घरों को इस व्यवस्था से जोड़ना है।

शुरुआत दमदार है और लोगों में स्वच्छता को लेकर नया उत्साह देखने को मिल रहा है। नगर प्रशासक अंकित गुप्ता ने जानकारी दी कि एसडीओ रिया सिंह के नेतृत्व में पानी टंकी रोड, ब्लॉक रोड और चित्रगुप्त नगर में स्वच्छता जागरूकता अभियान चलाया गया। कचड़ा लाने वाले सभी टिपर वाहनों में कचरा निकालिए की ध्वनि वाला छोटा चोंगा लगाया गया है। वाहन जैसे ही मोहल्लों में पहुँचेंगे, नागरिकों को इस ध्वनि से कचरा उपलब्ध कराने का संकेत मिलेगा। अंकित गुप्ता ने बताया कि सभी कचरा वाहनों में जीपीएस लगा दिया गया है जिसकी निगरानी नगर परिषद के बड़े टीवी स्क्रीन पर की जा रही है। इससे यह पता चलता रहेगा कि कौन-सा वाहन कहाँ है और किस क्षेत्र से कचरा उठाया जा रहा है।

नगर परिषद का दावा है कि शहर में प्रतिदिन 28 से 32 टन कूड़ा उठाया जा रहा है। शहर को ‘ग्रीन तिलैया क्लीन तिलैया ’ बनाने की दिशा में यह प्रयास महत्वपूर्ण माना जा रहा है। इधर कार्यक्रम में सिटी मैनेजर लेमांशु कुमार, रंधीर वर्मा, सफाई निरीक्षक राजू राम सहित कई कर्मी उपस्थित रहे। सभी ने स्वच्छता को सामूहिक जिम्मेदारी बताते हुए नागरिकों से सहयोग की अपील की।

Edited By: Hritik Sinha

Latest News

ईरान का बड़ा दावा: नेतन्याहू के दफ्तर पर हमला, खामेनेई मौत के बाद तनाव चरम पर ईरान का बड़ा दावा: नेतन्याहू के दफ्तर पर हमला, खामेनेई मौत के बाद तनाव चरम पर
चंद्र ग्रहण लाइव 2026: मोबाइल पर LIVE कैसे देखें ब्लड मून? जानिए समय और पूरा तरीका
सांसद के आवास पर होली मिलन समारोह का आयोजन, बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुए भूलन दुबे
Israel-Iran Conflict GK: इजरायल और ईरान से जुड़े महत्वपूर्ण प्रश्न-उत्तर
Ranchi News : विवेकानंद यूथक्वेक फाउंडेशन द्वारा स्वदेशी विषय पर राज्य स्तरीय ऑनलाइन भाषण प्रतियोगिता संपन्न
Ranchi News : रातू में जंगली हाथी का हमला, एक ग्रामीण की मौत
Palamu News : 19 मार्च से शुरू होगा 59वां श्री रामचरितमानस यज्ञ
पांकी थाना क्षेत्र में अवैध अफीम/पोस्ता की खेती पर पुलिस की कार्रवाई, 4 कट्ठा फसल विनष्ट
Bokaro News : फाइलेरिया उन्मूलन के लिए एमडीए लक्ष्य शत-प्रतिशत पूरा करें: उपायुक्त
ईश्वर अपने भक्तों की सदैव रक्षा करते हैं: संत कुमार घोष
होलिका दहन अधर्म पर धर्म और असत्य पर सत्य की विजय का प्रतीक: बजरंगी महतो
कुवैत में कई अमेरिकी युद्धक विमान दुर्घटनाग्रस्त, सभी पायलट सुरक्षित; टकराव के बीच बढ़ा तनाव