Koderma news: नए साल में पंचखेरो जलाशय में उमड़ती है लोगों की भीड़, धार्मिक स्थलों पर भी रहेगी भीड़

यहां 25 दिसंबर व 1 जनवरी को सैलानियों क़ी भीड़ उमड़ पडती है

Koderma news: नए साल में पंचखेरो जलाशय में उमड़ती है लोगों की भीड़, धार्मिक स्थलों पर भी रहेगी भीड़
तिलैया डैम

पंचखेरो जलाशय में मत्स्य विभाग द्वारा मछली पालन के लिये दर्जनों घर नुमा केज बनाया गया है जो लोगों को अपनी और आकर्षित करता है। मत्स्य विभाग द्वारा 4 मोटर वोट उपलब्ध कराया गया है जिससे यहाँ के विस्थापित परिवार मोटर वोट व केज मे मछली पालन कर जीविका उपार्जन कर रहे हैं।

कोडरमा: अंग्रेजी नव वर्ष के आगमन पर लोगो में उत्साह है। नव वर्ष के जश्न मे पर्यटन स्थलो पर सैलानियों क़ी भीड़ उमड़ पडती है। जिले के मरकच्चो प्रखंड मे भी कई धार्मिक व रमणीक पिकनिक स्थल है, जहां नव वर्ष के आगमन पर पिकनिक मनाने वालो का हुजूम जमा हो जाता है। 

इसमे पंचखेरो जलाशय, चंचालनी धाम, कर्मा बाबा धाम समेत कई पिकनिक स्पॉट शामिल है। इन जगहो क़ी खूबसूरत वादियाँ सैलानियों को अपनी और आकर्षित करती है। जंगलो व पहाडो से घिरा पंचखेरो जलाशय मे पिकनिक मनाने का अलग ही मजा है। प्रखंड मुख्यालय से महज एक किमी दूर कोडरमा गिरिडीह सीमा पर स्थित पंचखेरो जलाशय है। यहां का नजारा अद्भुत है। 

चारो तरफ जंगल व पहाडो से घिरा हुआ है जिसकी प्राकृतिक वादियों को देख कर मन हर्षित होता है। यहां 25 दिसंबर व 1 जनवरी को सैलानियों क़ी भीड़ उमड़ पडती है। लोग गाजे बाजे के साथ पिकनिक मनाने आते हैं। डीजे के धुन पर खुब थिरकते हैं। पंचखेरो जलाशय में मत्स्य विभाग द्वारा मछली पालन के लिये दर्जनों घर नुमा केज बनाया गया है जो लोगों को अपनी और आकर्षित करता है। मत्स्य विभाग द्वारा 4 मोटर वोट उपलब्ध कराया गया है जिससे यहाँ के विस्थापित परिवार मोटर वोट व केज मे मछली पालन कर जीविका उपार्जन कर रहे हैं। 

पंचखेरो जलाशय के समीप मनरेगा द्वारा कई एकड़ मे आम पेड़ का बागवानी करने से जलाशय मे घूमने फिरने आने वाले लोगो को खूबसूरत नजारा अपनी ओर आकर्षित करता है। पर्यटन के दृष्टिकोण से तिलैया का कांटी डैम के साथ मरकच्चो का पंचखेरो जलाशय सबसे बड़ा और मशहूर जलाशय में शुमार हो चुका है

यह भी पढ़ें साहिबगंज अवैध खनन जांच: मरांडी ने सुप्रीम कोर्ट के फैसले का किया स्वागत

Edited By: Sujit Sinha

Latest News

Horoscope: चंद्रमा का प्रभाव, राशियों पर बदलाव: जानें आज क्या कह रहे हैं आपके सितारे Horoscope: चंद्रमा का प्रभाव, राशियों पर बदलाव: जानें आज क्या कह रहे हैं आपके सितारे
फर्जी सहिया के नाम पर गर्भवती महिलाओं से कथित वसूली, गरीब महिलाओं पर अत्याचार का आरोप
मसलिया में गोलबंधा लैम्पस धान क्रय केंद्र का उद्घाटन, किसानों में खुशी
जन समस्याओं को लेकर जनसुनवाई का आयोजन करेगी फॉरवर्ड ब्लॉक
प्रखंड प्रमुख ने किया बाबा चुटोनाथ इंडियन ऑयल पेट्रोल पंप का उद्घाटन
खरसान पंचायत में भाकपा माले की बैठक, शहादत दिवस की तैयारी पर मंथन
श्रम मंत्री संजय प्रसाद यादव की माता के निधन पर राजद परिवार ने जताया शोक
साहिबगंज में शुरू हुई धान की खरीद, 25 से अधिक केंद्र तैयार
पूर्वी सिंहभूम में नवनियुक्त महिला चौकीदार की दिनदहाड़े निर्मम हत्या, इलाके में सनसनी
गोमो लोको बाजार के सामूहिक रास्ते से अतिक्रमण हटाने की मांग, जनता दरबार में पहुंची शिकायत
गुवा सेल साइडिंग में मालगाड़ी बेपटरी, घंटों ठप रहा रेल परिचालन
जनता दरबार में कांके अंचल सीओ अमित भगत ने सुनीं शिकायतें, मौके पर किया समाधान