दिव्यांग नेशनल तीरंदाज अफीम तस्करी में गिरफ्तार, जीत चूका है स्वर्ण
बेरोजगारी के कारण उसने अपनाया अफीम तस्करी का रास्ता
तीन स्वर्ण पदक जीत कर बढ़ाया था झारखंड और देश का मान
खूंटी/लुधियाना: खूंटी के मुरहू थाना क्षेत्र अंतर्गत बुरुमा गांव निवासी गोस्नर पतरस ओड़ेया को पंजाब के लुधियाना में अफीम तस्करी के आरोप में गिरफ्तार किया है. कभी राष्ट्रीय दिव्यांग नेशनल तीरंदाजी में तीन स्वर्ण पदक जीत कर झारखंड और देश का मान बढ़ाया. पतरस ने वर्ष 2013 में महाराष्ट्र के सतारा जिला में आयोजित राष्ट्रीय पारा तीरंदाजी प्रतियोगिता में ओवरआल चैंपियन बनकर तीन स्वर्ण पदक जीते थे. गुरुवार को पंजाब पुलिस ने लुधियाना के जगराओं में उसे छापेमारी कर गिरफ्तार किया. पतरस के पास से एक किलो 11 ग्राम अफीम, एक मोबाइल फोन और 700 रुपये नकद बरामद हुए हैं.

सुजीत सिन्हा, 'समृद्ध झारखंड' की संपादकीय टीम के एक महत्वपूर्ण सदस्य हैं, जहाँ वे "सीनियर टेक्निकल एडिटर" और "न्यूज़ सब-एडिटर" के रूप में कार्यरत हैं। सुजीत झारखण्ड के गिरिडीह के रहने वालें हैं।
'समृद्ध झारखंड' के लिए वे मुख्य रूप से राजनीतिक और वैज्ञानिक हलचलों पर अपनी पैनी नजर रखते हैं और इन विषयों पर अपनी रिपोर्ट प्रस्तुत करते हैं।
