हेमंत सोरेन का झारखंड में अबतक का सबसे भव्य शपथ ग्रहण समारोह होगा, इन दिग्गजों का होगा जुटान

हेमंत सोरेन का झारखंड में अबतक का सबसे भव्य शपथ ग्रहण समारोह होगा, इन दिग्गजों का होगा जुटान

 

रांची : झारखंड में 29 दिसंबर को हेेमंत सोरेन राज्य के अगले मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने वाले हैं. उनका यह शपथ ग्रहण समारोह बेहद भव्य होने जा रहा है. हेमंत सोरेन झारखंड में महागठबंधन के नेता हैं जिनके नेतृत्व में गैर भाजपा दलों ने अबतक की सबसे बड़ी जीत दर्ज करायी है. हेमंत सोरेन 29 दिसंबर को रांची के मोरहाबादी मैदान में दोपहर के दो बजे शपथ लेंगे. इस शपथ ग्रहण के लिए उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृहमंत्री अमित शाह, कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी सहित तमाम दिग्गजों को आमंत्रित किया है.

हेमंत सोरेन के इस शपथ ग्रहण समारोह में अबतक कई दिग्गजों के शामिल होने पर मुहर लग गयी है. अगले दो दिनों में इसमें कुछ और नाम जुड़ सकते हैं. न्यूज एजेंसी एएनआइ के अनुसार, हेमंत सोरेन के शपथ ग्रहण में पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी, पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी, कांग्र्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा, पी चिदंबरम, समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव, राजद नेता तेजस्वी यादव, महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एवं शिवसेना अध्यक्ष उद्धव ठाकरे, पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री एवं तृणमूल कांग्रेस अध्यक्ष ममता बनर्जी, दिल्ली के मुख्यमंत्री व आम आदमी पार्टी के प्रमुख अरविंद केजरीवाल शामिल होंगे.

यह भी पढ़ें: Ranchi News: BIT मेसरा में ग्रीन बिल्डिंग और एनर्जी सिमुलेशन पर पांच दिवसीय राष्ट्रीय कार्यशाला संपन्न

विपक्षी नेता रांची में इस जुटान के माध्यम से अपनी ताकत का अहसास कराएंगे. इसके जरिए वे मोदी-शाह की जोड़ी के सामने अपनी एकजुटता का प्रदर्शन भी करेंगे. आने वाले कई राज्यों के विधानसभा चुनाव में भाजपा विरोधी ताकतों को झारखंड में हेमंत सोरेन की जीत से बड़ा संबल मिला है.

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Samridh Jharkhand

Latest News

झारखंड-बंगाल की लाइफ लाइन राजमहल-मानिकचक फेरी सेवा अनिश्चितकाल के लिए बंद झारखंड-बंगाल की लाइफ लाइन राजमहल-मानिकचक फेरी सेवा अनिश्चितकाल के लिए बंद
Jamshedpur News: 190 लोको पायलटों को दिया गया आपदा प्रबंधन और प्राथमिक उपचार का प्रशिक्षण
पूर्व मंत्री सुदीब्य कुमार सोनू को कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने दी भावभीनी श्रद्धांजलि
Giridih News: बैंक ऑफ इंडिया के 121वें स्थापना दिवस पर वृद्धा आश्रम में बांटे फल-नाश्ता
सत्य निकेतन हादसे के बाद पांचवीं मंजिल वाले भवनों को तत्काल सील करने के निर्देश
Ranchi News: कोकर इंडस्ट्रियल एरिया में ईडी का छापा, टीएमसी सांसद नदीमुल हक से जुड़ा है मामला
मंजुला शर्मा मेमोरियल एकेडमी में पूर्व मंत्री स्वर्गीय सुदिव्य कुमार सोनू को दी गई भावभीनी श्रद्धांजलि
सुदिव्य कुमार सोनू के निधन पर जानकी यादव ने जताया शोक, अंतिम यात्रा में पहुंचे कई मंत्री व नेता
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने स्वर्गीय सुदिव्य कुमार के पार्थिव शरीर को दिया कंधा
12 वर्षीय पुत्र हर्ष ने नम आंखों से पिता सुदिव्य कुमार सोनू को दी मुखाग्नि, अंतिम यात्रा में सड़कों पर उमड़ा जनसैलाब
Sahebganj News: बीएड कॉलेज विभाग में धूमधाम और उल्लास से मनाया गया शिक्षक दिवस
Sahebganj News: दियारा क्षेत्र के चासा टोला में गंगा के कहर से डूबे दर्जनों मकान