सरयू राय ने लिखा उपायुक्त को पत्र, सामुदायिक भवनों से कब्जा हटाने की प्राथमिकता
रैन बसेरों और कौशल विकास भवन पर भी असामाजिक तत्वों का कब्जा
by: Sujit Sinha
On
उपायुक्त को लिखे पत्र में विधायक सरयू राय ने कहा है कि 5 जुलाई को क्षेत्र भ्रमण के दौरान उन्होंने पाया कि कदमा क्षेत्र में कतिपय सामुदायिक भवनों, रैन बसेरों और कौशल विकास भवन पर असामाजिक तत्वों का कब्जा है
जमशेदपुर: कदमा में दो सामुदायिक भवनों और एक कौशल विकास केंद्र पर कब्जे के बारे में पूर्वी सिंहभूम के उपायुक्त को पत्र लिख कर जमशेदपुर पश्चिमी के विधायक सरयू राय ने ध्यान आकृष्ट कराया है. विधायक ने उपायुक्त से इन सामुदायिक/सरकारी भवनों को कब्जे से मुक्त कराने का आग्रह किया है.
यहां उपायुक्त को लिखे पत्र में विधायक सरयू राय ने कहा है कि 5 जुलाई को क्षेत्र भ्रमण के दौरान उन्होंने पाया कि कदमा क्षेत्र में कतिपय सामुदायिक भवनों, रैन बसेरों और कौशल विकास भवन पर असामाजिक तत्वों का कब्जा है और ये इन सरकारी भवनों का व्यावसायिक उपयोग कर रहे हैं. 6 जुलाई को कई अखबारों में इस आशय का समाचार प्रकाशित हुआ लेकिन अभी तक जमशेदपुर, टाटा स्टील यूआईएसएल अथवा जिला प्रशासन की ओर से इस बारे में कोई प्रभावी कदम नहीं उठाया गया है. गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉 Join Now
Edited By: Sujit Sinha
Senior Technical Editor | Writer | Asst. Editor, Political, Geopolitical & Social Affairs
Working across digital media, technology, public discourse, and contemporary political developments.
Related Posts
Latest News



