SBU के पंकज ने झारखण्ड राज्य योगासन स्पोर्ट्स चैंपियनशिप प्रतियोगिता में जीता स्वर्ण
प्रतियोगिता में देश के सभी राज्यों के प्रतिभागियों ने शिरकत की
रांची: वर्ल्ड फिटनेस फेडरेशन ऑफ़ योगासन स्पोर्ट्स (भारत) द्वारा मान्यता प्राप्त वर्ल्ड फिटनेस फेडरेशन ऑफ़ योगासना स्पोर्ट्स, झारखण्ड चैप्टर की ओर से दो दिवसीय झारखण्ड राज्य योगासन स्पोर्ट्स चैंपियनशिप का आयोजन जमशेदपुर में किया गया. प्रतियोगिता में सरला बिरला विश्वविद्यालय(SBU) के बी.एस.सी. इन योगिक साइंस के छात्र पंकज कुमार महतो ने सीनियर बॉयज ग्रुप 'बी' में स्वर्ण पदक तथा डब्ल्यूएफएफ चैंपियंस ऑफ़ चैंपियंस 2025 की ट्रॉफी अपने नाम की. चैंपियन ऑफ चैंपियंस राउंड में एक मिनट पचास सेकंड तक वीरभद्रासन की मुद्रा में सर्वाधिक लंबे समय तक स्थिर रहकर उन्होंने प्रतियोगिता में अव्वल स्थान हासिल किया. इस प्रतियोगिता में एसबीयू के अंग्रेजी विभाग की सहायक प्राध्यापिका डॉ. स्वातिलेखा महतो ने सुपर सीनियर महिला वर्ग में रजत पदक प्राप्त किया. इसके अलावा विश्वविद्यालय की एमएससी योग विभाग की छात्रा रूपा कुमारी को योग क्वीन प्रतिस्पर्धा में भाग लेने के लिए प्रमाण पत्र एवं ट्रॉफी दी गई.
प्रतियोगिता में देश के सभी राज्यों से आये विभिन्न आयुवर्ग के प्रतिभागियों ने शिरकत की. इस दौरान प्रतियोगिता के जजों के पैनल के लिए चयनित सरला बिरला विश्वविद्यालय की योग विभाग की सहायक प्राध्यापिका अंजना कुमारी सिंह को विशेष तौर पर सम्मानित किया गया.

Senior Technical Editor | Writer | Asst. Editor, Political, Geopolitical & Social Affairs
Working across digital media, technology, public discourse, and contemporary political developments.


