बाल मेले में चमकी बच्चों की प्रतिभा: ऊर्जा सेवर, एयर प्यूरीफायर और लो-कॉस्ट बैटरी चार्जर मॉडल ने खींचा ध्यान

बाल मेले में नवाचार और क्रिएटिविटी का जलवा

बाल मेले में चमकी बच्चों की प्रतिभा: ऊर्जा सेवर, एयर प्यूरीफायर और लो-कॉस्ट बैटरी चार्जर मॉडल ने खींचा ध्यान

जमशेदपुर के चतुर्थ बाल मेले में बच्चों ने वैज्ञानिक नवाचारों से सबका ध्यान खींचा। अंश ने लो-कॉस्ट बैटरी चार्जर, किसलय ने एयर प्यूरीफायर और अयंक राज ने सेटेलाइट आधारित ऊर्जा सेवर सिस्टम तैयार कर अपनी मेधा का प्रदर्शन किया।

जमशेदपुर :  चतुर्थ बाल मेले में सिर्फ खेल प्रतियोगिताएं, भाषण और निबंध प्रतियोगिताएं ही नहीं हो रही हैं। यहां मेधावी प्रतिभाओं द्वारा ऐसे स्टॉल्स भी लगाए गये हैं जहां पहुंच कर आप उनकी मेधा को सलाम करेंगे। ऐसे तीन स्टॉल यहां पर हैं, जो सहसा लोगों का ध्यान अपनी तरफ खींचते हैं। 

विवेक विद्यालय के छात्र अंश कुमार सिन्हा ने यहां पर एक मॉडल बनाया है, जो बैटरी को चार्ज करता है। यह बेहद कम खर्च में, अपने ही घर में तैयार किया जा सकता है। अंश के अनुसार, बैटरी चार्ज करने के लिए उसने जो मॉडल तैयार किया है, उसमें तार, सर्किट और गत्ते के अलावा कुछ भी नहीं। आपको अलग से 1000-2000 का बैटरी चार्जर खरीदने की कोई जरूरत नहीं। 

एक मॉडल तैय़ार किया है किसलय पॉल ने जो कार्मल जूनियर कॉलेज का विद्यार्थी है। उसके मॉडल का नाम है एयर प्यूरीफायर। उसकी कल्पना के अनुसार, आने वाले दिनों में जब प्रदूषण ज्यादा बढ़ जाएगा, तब आपको खुले में कूड़ा जलाने की जरूरत नहीं रहेगी। इन्होंने जो प्यूरीफायर तैयार किया है, उसके इन्सीनेटर में कूड़ा जलाया जा सकता है और हवा प्रदूषित न हो, इसके लिए एक पाइप के सहारे हवा को शुद्ध कर दूसरे स्टोर सेंटर में रखा जाएगा। बदलते दौर के हिसाब से यह एयर प्यूरीफायर आने वाले दिनों में उपयोगी साबित हो सकता है।

सीएम स्कूल ऑफ एक्सीलेंस, बर्मामाइंस के विद्यार्थी अयंक राज ने एनर्जी सेवर सिस्टम डेवलप किया है। इस सिस्टम के तहत से सेटेलाइट सूर्य से निकलने वाली वो ऊर्जा, जो इस्तेमाल में नहीं आती, उसका उपयोग इस्तेमाल करने लायक ऊर्जा में प्रयोग किया जा सकता है। जैसे इंफ्रारेड, एक्सरेज, गामारेज आदि। सेटेलाइट इस एनर्जी को धरती की तरफ वायरलेस ट्रांसफर करेगा। उस उर्जा का प्यूरिफिकेशन करके स्टोर करने के बाद नार्मल यूज कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें Bokaro News: बीजीएच में नर्सिंग छात्राओं का नुक्कड़ नाटक, स्वच्छता का दिया मजबूत संदेश

Edited By: Mohit Sinha
Mohit Sinha Picture

Mohit Sinha is a writer associated with Samridh Jharkhand. He regularly covers sports, crime, and social issues, with a focus on player statements, local incidents, and public interest stories. His writing reflects clarity, accuracy, and responsible journalism.

Latest News

Sahebganj News: रक्तदान शिविर का आयोजन, डीसी ने रक्तदान को बताया मानवता की सबसे बड़ी सेवा Sahebganj News: रक्तदान शिविर का आयोजन, डीसी ने रक्तदान को बताया मानवता की सबसे बड़ी सेवा
Sahebganj News: गैस सिलेंडर के लिए लंबा इंतजार, अब भी तीन हजार का बैकलॉग
Sahebganj News: भाजपा की संगठनात्मक बैठक, नवनियुक्त मंडल अध्यक्ष का हुआ सम्मान
Koderma News: सदर अस्पताल में मार्च में 12 हजार से ज्यादा मरीजों का हुआ ओपीडी में इलाज
Koderma News: कोचिंग सेंटर से लापता नाबालिग 8 घंटे में बरामद, परिजनों ने जताया आभार
Koderma News: साधु के भेष में लूटपाट करने वाले नशाखुरानी गिरोह के 7 सदस्य गिरफ्तार
Palamu News: कैंसर जागरूकता से बचाव संभव, समय पर जांच जरूरी: डॉ. स्मृति नेहा
Sahebganj News: मंडरो फॉसिल पार्क में बनेगा रिसर्च हॉस्टल, शोध को मिलेगा बढ़ावा
Sahebganj News: पेयजल व स्वच्छता विभाग के सहायक अभियंता सेवानिवृत, दी गई भावभीनी विदाई
हर गली में असुरक्षित महसूस कर रहे लोग: प्रतुल शाहदेव का राज्य की कानून व्यवस्था पर तीखा प्रहार
Koderma News: 16 वर्षीय छात्रा का फंदे से झूलता मिला शव, प्रेम प्रसंग या साजिश?
Sahebganj News: अवैद्य मिट्टी खनन जोरों पर, ओवरलोड ट्रालियों का कहर जारी

आज का AQI

☀️☁️
--

PM2.5 -- µg/m³

Loading...

Ranchi, Jharkhand

Last updated: Just now