25 लाख के टर्नओवर वाले लोग भी बीपीएल के तहत ले रहे राशन का लाभ, आधार लिंक ने खोला राज

अयोग्य कार्डधारी का राशन कार्ड से हटेगा नाम 

25 लाख के टर्नओवर वाले लोग भी बीपीएल के तहत ले रहे राशन का लाभ, आधार लिंक ने खोला राज

हजारीबाग: राशन कार्ड में आधार नम्बर लिंक होने के बाद जिले में चौकाने वाले आकंड़े सामने आए हैं. हाल में हुए प्रशासनिक जांच में यह पाया गया है कि झारखण्ड में कई परिवारों जिनकी कमाई सालाना लाखों रुपये में है और जो लोग चार पहिया वाहन से चलते हैं वह भी गरीबों को सस्ती दर पर मिलने वाले अनाज का लाभ हर माह ले रहे हैं. पुरे भारत में बीपीएल (गरीबी रेखा से नीचे)  योजना का उद्देश्य गरीबों को सस्ती दर पर अनाज उपलब्ध कराना है परन्तु अमीर और अपात्र लोग इसका लाभ उठा रहे हैं. यह खुलासा तब हुआ जब आधार कार्ड को राशन कार्ड से लिंक किया गया. इस आकड़े के देखने के बाद अधिकारी भौचक्के रह गए. 

आपूर्ति विभाग के अनुसार, 6 लाख से ऊपर के टर्नओवर वाले 7000 से अधिक लोग एवं 1500 से अधिक लाभार्थियों के पास चार पहिया वाहन हैं जो हर महीने सरकारी गेहूं और चावल उठा का लाभ उठा रहे हैं. इनमें भी 75 से अधिक ऐसे हैं जिनका टर्नओवर 25 लाख से भी अधिक है, इस सूची में कई के होटल एवं गोदाम हैं तो कुछ खनन व्यवसाय से भी जुड़े हैं. अब विभाग ने कहा की ऐसे लोग गरीबो का हक मार रहे हैं इसलिए अपात्र परिवारों की सूची बन रही हैं जिससे इनका राशन कार्ड रद्द किया जा सके. 

जिले में 2.47 लाख राशनकार्ड धारी

दैनिक जागरण में छपी रिपोर्ट के अनुसार हजारीबाग जिले में 2.47 लाख राशनकार्डधारी हैं. इसमें अब तक करीब 80 प्रतिशत लोगों ने ही राशन कार्ड को आधार से लिंक करवाया है. सबसे बड़ी बात यह है कि अमीरों के द्वारा गरीबों की हकमारी की वजह से 1000 से अधिक लोगों के कार्ड रिक्तियां न रहने की वजह से लंबित है. ऐसे में अयोग्य लोगों के नाम राशन कार्ड से हटने के बाद इन लोगों का नाम आसानी से जुड़ सकेगा.

हजारीबाग जिला आपूर्ति पदाधिकारी सुधीर कुमार ने बताया कि आधार लिंक होने के बाद हमने जैसे ही आंकड़े खंगालें तो यह देखकर हैरानी हुई कि जो लोग सरकारी योजनाओं के दायरे में बिल्कुल नहीं आते हैं, वही लोग गरीबों का हक पर डाका डाल रहे हैं. अब इनकी सूची बनाई जा रही है और कार्ड रद्द करने की प्रक्रिया तेज कर दी गई है. पूरे राज्य में यह अभियान चल रहा है.

यह भी पढ़ें: Hazaribagh News: पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों के खिलाफ पेट्रोल पंपों पर चलाया हस्ताक्षर अभियान

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Sujit Sinha
Sujit Sinha Picture
Senior Technical Editor | Political & Geopolitical Affairs
Works in digital journalism and newsroom operations with a commitment to accurate, responsible, and fact-based reporting.

Latest News

कतरास छाताबाद गोलीकांड में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, दो और आरोपी गिरफ्तार कतरास छाताबाद गोलीकांड में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, दो और आरोपी गिरफ्तार
Dhanbad News: राज्यपाल से मिले इंडिया थेरेपी सेंटर के निदेशक, पुनर्वास सेवाओं के विस्तार पर हुई चर्चा
बीसीसीएल की पहलः रिटेल सेल्स एग्जीक्यूटिव प्रशिक्षण कार्यक्रम का भव्य उद्घाटन
Dumka News: कारूडीह शिव मंदिर के पास सड़क हादसा, दो युवक गंभीर रूप से घायल
Dumka News: दो दिनों के भीतर 85 प्रतिशत मैपिंग पूरा करने का निर्देश
Pakur News: 'चुप्पी तोड़ो, स्वस्थ रहो' अभियान का शुभारंभ, बीडीओ ने निकाली जागरूकता रैली
Pakur News: पॉलिटेक्निक में बेसिक इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग एवं वायरिंग कनेक्शन पर कार्यशाला आयोजित
Pakur News: गुजारा भत्ता नहीं देने के मामले में मुफस्सिल पुलिस की बड़ी कार्रवाई
Deoghar News: कॉलेज में शीतल पेयजल और कैंटीन की मांग पर एनएसयूआई का प्रदर्शन
Deoghar News: उपायुक्त सौरभ कुमार भुवानिया ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से की जनगणना की समीक्षा
Deoghar News: उपायुक्त सौरभ कुमार भुवानिया ने की शिक्षा विभाग की महत्वपूर्ण समीक्षा
Hazaribagh News: दनुआ घाटी में कार का टायर फटने से बड़ा हादसा, 8 लोग घायल