Hazaribagh News: युवा क्लब ढौठवा फुटबॉल टूर्नामेंट का हुआ भव्य आगाज

कटकमसांडी प्रखंड के खिलाड़ियों में फुटबॉल के प्रति नया जूनून पैदा करने में नमो फुटबॉल का सराहनीय योगदान- किशोरी राणा

Hazaribagh News: युवा क्लब ढौठवा फुटबॉल टूर्नामेंट का हुआ  भव्य आगाज

टूर्नामेंट का आगाज होते ही पूरा मैदान जयकारे से आतिशबाजी की गूंज से गुंजयमान हो उठा।  इस दौरान राष्ट्रीय गान जन- गन- मन के साथ पूरा माहौल भक्तिमय हो गया।

कटकमसांडी/हजारीबाग: प्रखंड के पंचायत ढौठवा के मकाईया टांड़ में युवा क्लब ढौठवा फुटबॉल टूर्नामेंट के सौजन्य से ग्रामीण क्षेत्र में खेल- खिलाड़ियों के प्रोत्साहन हेतु आयोजित होने वाले पंचायत के मकईया टांड़ फुटबॉल मैदान में फीता काट कर फुटबॉल में किक मारकर तथा खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर शानदार तरीके से बतौर मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित होकर कटकमसांडी के पूर्व विधायक प्रतिनिधि किशोरी राणा और विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित, विधायक प्रतिनिधि सुमन राय,भाजपा के पश्चिमी मंडल अध्यक्ष कैलाश यादव, शाहपुर के पूर्व मुखिया प्रेम प्रसाद, मिथलेश सिंह द्वारा सामूहिक रूप से भव्य आगाज किया गया। टूर्नामेंट का आगाज होते ही पूरा मैदान जयकारे से आतिशबाजी की गूंज से गुंजयमान हो उठा। इस दौरान राष्ट्रीय गान जन- गन- मन के साथ पूरा माहौल भक्तिमय हो गया। आज का शुभारंभ मैच बेलहरी बनाम AFC क्लब डुमरी के बीच खेला गया जिसमें बलहरी 1 गोल से विजय प्राप्त की।

मौके पर बतौर मुख्य अतिथि के रूप में संबोधित करते हुए कटकमसांडी के पूर्व विधायक प्रतिनिधि किशोरी राणा ने कहा की हमलोग के सांसद सौभाग्यशाली है कि हर एक संभव पूरे प्रखंड में होने वाले टूर्नामेंट में इनका आर्थिक सहयोग के साथ साथ टूर्नामेंट में होने वाले खेल प्रेमियों के सारे कीट मुहैया करवाते है जैसे फुटबॉल, नेट, जर्सी, बूट, उन्हें और भी कहा कि सांसद मनीष जायसवाल ऐसे तो सभी क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य कर रहे हैं लेकिन विशेष कर युवाओं के प्रति उनके सकारात्मक सोच का प्रतिफल उनका क्षेत्र के हर एक फुटबॉल टूर्नामेंट है जिनकी लोकप्रियता दिनोंदिन बढ़ती जा रही है।

किशोरी राणा ने कहा कि खेल का महत्व न सिर्फ सामाजिक और व्यक्तिगत जीवन में है बल्कि रोज़गार के क्षेत्र में भी इसका विशेष महत्व और योगदान है। उन्होंने कहा की वर्तमान में ग्रामीण क्षेत्र के युवा सेना और पुलिस बहाली में अधिकतर ध्यान दे रहें हैं एवं सफल हो रहें हैं और उनके इस सफलता में खेल का योगदान अति महत्वपूर्ण होता है।

विशिष्ट अतिथि कैलाश यादव ने कहा की हजारीबाग सांसद मनीष जायसवाल हजारीबाग विधानसभा क्षेत्र के बाहर पूरे हजारीबाग जिले के खेल- खिलाड़ियों के उत्थान और प्रोत्साहन के लिए तत्पर रहते हैं। पहले खिलाड़ियों के समक्ष साधन संसाधन की कमी होती थी लेकिन सांसद मनीष जायसवाल ने खिलाड़ियों में एक आस लगाए हैं कि आप अपनी प्रतिभा को निखारिए साधन संसाधन हम मुहैया कराएंगे। कटकमसांडी  में सुस्त हुआ फुटबॉल खेल को पुनर्जीवित करने का काम सांसद मनीष जायसवाल द्वारा आयोजित होने वाले हर एक फुटबॉल टूर्नामेंट में अपनी सहभागिता निभाते है।  

यह भी पढ़ें: Hazaribagh News: एसपी ने किया गोरहर थाना का औचक निरीक्षण: सुरक्षा व्यवस्था और पंजियों की गहन जांच

उन्होंने और भी कहा कि प्रखंड कटकमसांडी के करीब एक दर्जन पंचायत में जब भी टूर्नामेंट का आयोजन होता है उस में भाग ले रहे हैं और सभी खिलाड़ियों को आकर्षक नमो जर्सी भेंट कर उनका प्रोत्साहन करते हैं। मौके पर पूर्व विधायक प्रतिनिधि किशोरी राणा, विधायक प्रतिनिधि सुमन राय मंडल अध्यक्ष कैलाश यादव,पूर्व मुखिया प्रेम प्रसाद,पंचायत समिति सदस्य प्रतिनिधि सोहर राणा,पूर्व मुखिया दिलीप कुमार रवि, युवा मोर्चा के प्रखण्ड अध्यक्ष दीपक मेहता, उप मुखिया किशोरी यादव, मिथलेश सिंह, अरविंद यादव एवं सैंकड़ों गणमान्य लोग मौजूद थे ।

यह भी पढ़ें: Sahebganj News: बकरीद से पहले राजमहल में प्रशासन अलर्ट, शांति व्यवस्था को लेकर बुलाई गई बड़ी बैठक

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Hritik Sinha

Latest News

आज का राशिफल: किन राशियों को मिलेगा लाभ, किन्हें रहना होगा सावधान आज का राशिफल: किन राशियों को मिलेगा लाभ, किन्हें रहना होगा सावधान
Dhanbad News: सदर अस्पताल का देश भर में डंका, राष्ट्रीय किशोर स्वास्थ्य कार्यक्रम में मिला पूरे भारत में तीसरा स्थान
Dhanbad News: मीन अधिग्रहण मामलों पर जिला प्रशासन सख्त, अपर समाहर्ता कक्ष में रैयतों और बीसीसीएल अधिकारियों की बड़ी सुनवाई
जमीन विवाद में खूनी खेल: रामपुर गांव में अंधाधुंध गोलीबारी, एक युवक की मौत, 4 गंभीर रूप से घायल
Palamu News: डीडीसी जावेद हुसैन बने खूंटी के नए उपायुक्त, प्रबुद्ध जनों और समाजसेवियों में भारी हर्ष
पद्म पुरस्कार 2026: धर्मेंद्र, हरमनप्रीत कौर और उदय कोटक समेत 66 हस्तियां सम्मानित
Ramgarh News: कोयला तस्करों का नया पैंतरा, पैसेंजर सूमो को कस्टमाइज्ड कर ढोया जा रहा था अवैध कोयला, वाहन जब्त
Ramgarh News: पुलिस का समकालीन अभियान, पुलिस ने कांड संख्या 59/26 के फरार अभियुक्त भांगो साव को दबोचा
Ramgarh News: लू और भीषण गर्मी पर उपायुक्त सख्त, DC ऋतुराज के निर्देश पर जिले भर में शुरू हुए 'जल राहत केंद्र'
Deoghar News: सौरभ कुमार भुवानिया बने 48वें उपायुक्त, निवर्तमान डीसी शशि प्रकाश सिंह से ली जिम्मेदारी
झारखंड राज्यसभा चुनाव 2026: अपने दम पर प्रत्याशी उतारेगी बीजेपी, प्रदेश चुनाव समिति की बैठक में सर्वसम्मति से बड़ा फैसला
बीजेपी युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष की दबंगई: शराब दुकान में घुसकर हंगामा, सेल्समैन को सड़क पर घसीटकर पीटा