Hazaribagh News: पुल के नीचे मिला रिटायर्ड फौजी का शव, छह साल पूर्व बेटे की भी हुई थी रहस्यमयी मौत

दोहरी त्रासदी से गांव में पसरा मातम, ग्रामीणों में आक्रोश 

Hazaribagh News: पुल के नीचे मिला रिटायर्ड फौजी का शव, छह साल पूर्व बेटे की भी हुई थी रहस्यमयी मौत
रिटायर्ड फौजी अर्जुन सिंह

परिजनों के अनुसार, अर्जुन सिंह मंगलवार की शाम से लापता थे. देर रात तक जब वे घर नहीं लौटे तो खोजबीन शुरू हुई. बुधवार सुबह पुल के नीचे उनका शव पड़ा मिला, जिससे गांव में हड़कंप मच गया.

हजारीबाग: जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र अंतर्गत डंडई कला गांव बुधवार की सुबह उस वक्त सन्नाटे में डूब गया, जब गांव के ही रिटायर्ड फौजी अर्जुन सिंह का शव गांव के पास एक पुल के नीचे नदी में मोटरसाइकिल समेत बरामद किया गया. मृतक की पहचान डंडई कला निवासी अर्जुन सिंह (उम्र लगभग 65 वर्ष) के रूप में हुई है, जो भारतीय सेना से सेवानिवृत्त थे और कारगिल युद्ध में सेवा दे चुके थे.

परिजनों के अनुसार, अर्जुन सिंह मंगलवार की शाम से लापता थे. देर रात तक जब वे घर नहीं लौटे तो खोजबीन शुरू हुई. बुधवार सुबह पुल के नीचे उनका शव पड़ा मिला, जिससे गांव में हड़कंप मच गया. मौके पर मुफस्सिल थाना प्रभारी कुणाल किशोर दल-बल के साथ पहुंचे और शव को कब्जे में लेकर शेख भिखारी मेडिकल कॉलेज भेजा गया.

मृतक के शरीर पर गंभीर चोटों के निशान पाए गए हैं, जिससे परिजन इसे सामान्य दुर्घटना नहीं, बल्कि सोची-समझी हत्या बता रहे हैं. मृतक के भतीजे आलोक सिंह ने विशेष मेडिकल बोर्ड से पोस्टमार्टम कराने और हत्या की उच्चस्तरीय जांच की मांग की है.

इस मामले में परिजनों का गुस्सा और दुख इसलिए भी गहरा है क्योंकि इसी परिवार में छह वर्ष पूर्व भी एक ऐसी ही दर्दनाक घटना घट चुकी है. वर्ष 2018 में अर्जुन सिंह के बेटे का शव भी गांव के पास ही एक कुएं से संदिग्ध परिस्थिति में बरामद हुआ था. यह मामला भी आज तक अनसुलझा है और किसी नतीजे पर नहीं पहुंचा. परिजन आशंकित हैं कि कहीं इस बार भी ऐसा न हो — पहले बेटे का उजाला बुझ गया, और अब पिता की जिंदगी को भी साजिशन खत्म किया गया.

यह भी पढ़ें विशेष राजनीतिक विश्लेषण: जोरहाट की चुनौती – क्या गौरव गोगोई के सामने उतरेंगे हिमंता बिस्वा सरमा?

अर्जुन सिंह वर्ष 2001 में सेना से सेवानिवृत्त हुए थे. वे कारगिल युद्ध के दौरान मैकेनिकल यूनिट में तैनात थे. सेवानिवृत्ति के बाद वे हजारीबाग के सामाजिक संगठनों से जुड़कर समाज सेवा में सक्रिय रहे. स्थानीय लोग उन्हें एक मिलनसार, अनुशासित और मददगार व्यक्ति के रूप में याद कर रहे हैं.

यह भी पढ़ें बिहार में राजद ने जेएमएम की राजनीति खत्म की, अब नीतीश पर टिप्पणी कर रहे : भाजपा

स्थानीय अधिवक्ता ने इस घटना को प्रशासनिक विफलता बताया है. उनका कहना है कि हजारीबाग जिले में इस तरह की घटनाएं तेजी से बढ़ रही हैं, लेकिन अब तक किसी भी गंभीर मामले में क्लोजर रिपोर्ट तक दाखिल नहीं हो सकी है. उन्होंने पुलिस अधीक्षक से अपील की है कि वे इस मामले की खुद मॉनिटरिंग करें और अपराधियों को जल्द सलाखों के पीछे भेजें.

यह भी पढ़ें Palamu News: सुखोई-30 विमान हादसा पर अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद ने किया शोक व्यक्त

जब इस पूरे प्रकरण में Choice time ने स्थानीय प्रशासन का पक्ष जानना चाहा, तो मुफस्सिल थाना की ओर से बताया गया कि घटनास्थल के आसपास के सभी CCTV फुटेज को खंगाला जा रहा है. साथ ही पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है. थाना प्रभारी का कहना है कि “मामले में जो भी तथ्य स्पष्ट रूप से सामने आएंगे, उस आधार पर निस्संदेह सख्त कार्रवाई की जाएगी.”

Edited By: Sujit Sinha
Sujit Sinha Picture

सुजीत सिन्हा, 'समृद्ध झारखंड' की संपादकीय टीम के एक महत्वपूर्ण सदस्य हैं, जहाँ वे "सीनियर टेक्निकल एडिटर" और "न्यूज़ सब-एडिटर" के रूप में कार्यरत हैं। सुजीत झारखण्ड के गिरिडीह के रहने वालें हैं।

'समृद्ध झारखंड' के लिए वे मुख्य रूप से राजनीतिक और वैज्ञानिक हलचलों पर अपनी पैनी नजर रखते हैं और इन विषयों पर अपनी रिपोर्ट प्रस्तुत करते हैं।

Latest News

Ranchi News :15 मार्च को विशाल क्षत्रिय समागम, मुख्य अतिथि होंगे बृजभूषण शरण सिंह Ranchi News :15 मार्च को विशाल क्षत्रिय समागम, मुख्य अतिथि होंगे बृजभूषण शरण सिंह
Dhanbad News: श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया गया प्रकृति पर्व सरहुल
Dumka News: बाल विवाह उन्मूलन को लेकर प्रखंड स्तरीय बैठक आयोजित
Dhanbad News: मेला घूमने गए युवक की पीट-पीटकर हत्या, छह के खिलाफ मामला दर्ज
कुख्यात गैंगस्टर प्रिंस खान बोकारो के व्यवसायी को लेवी के लिए दे रहा धमकी  
Dumka News: अज्ञात वाहन की टक्कर से वृद्ध की मौत
Dumka News: टायर फटने से अनियंत्रित ट्रक होंडा शोरूम में घुसा
Dumka News: बीडीओ ने किया पंचुवटिकर आंगनवाड़ी केंद्र का औचक निरिक्षण 
Dumka News: टीन बाजार स्थित पूजा सामग्री दुकान में भीषण आग 
Pakur News: मैट्रिक उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन कार्य की शुरुआत
Pakur News: आयुष विभाग का योग प्रशिक्षण कार्यक्रम, 20 स्थानों पर कराया गया अभ्यास
Pakur News: डकैती कांड में फरार आरोपी के घर इश्तिहार चस्पा