Hazaribagh News: विश्व मच्छर दिवस पर जन-जागरूकता अभियान के तहत प्रभात फेरी का आयोजन
रैली मुख्यत: अस्पताल परिसर से प्रारंभ होकर शहर के झंडा चौक, पैगोडा चौक होकर वापस अस्पताल पंहुचा प्रतिभागियों ने हाथों में जागरूकता से संबंधित पोस्टर और बैनर लिए हुए थे, जिन पर "डेंगू से बचें, सफाई रखें", "मच्छर नहीं पनपने दें", जैसे नारे लिखे थे।
हजारीबाग: दिनांक 20 अगस्त 2025 को विश्व मच्छर दिवस के अवसर पर स्वास्थ्य विभाग द्वारा मच्छर जनित रोगों जैसे डेंगू, मलेरिया, फ़ाइलेरिया, चिकनगुनिया और जे.ई. के प्रति आम जनता को जागरूक करने के उद्देश्य से एक प्रभात फेरी का आयोजन किया गया। इस आयोजन की अध्यक्षता सिविल सर्जन डॉ. अशोक कुमार ने की।
प्रभात फेरी का शुभारंभ जिला अस्पताल परिसर से हुआ. जिसमें बड़ी संख्या में स्वास्थ्य कर्मियों. ए.एन.एम. छात्राओं और आम नागरिकों ने भाग लिया। रैली मुख्यत: अस्पताल परिसर से प्रारंभ होकर शहर के झंडा चौक, पैगोडा चौक होकर वापस अस्पताल पंहुचा प्रतिभागियों ने हाथों में जागरूकता से संबंधित पोस्टर और बैनर लिए हुए थे, जिन पर "डेंगू से बचें, सफाई रखें", "मच्छर नहीं पनपने दें", जैसे नारे लिखे थे।
