HAZARIBAGH NEWS: पीएम श्री मध्य विद्यालय में पंचायत जनप्रतिनिधियों ने पोशाक का वितरण किया

अध्यक्ष तारणी प्रसाद के हाथों पोशाक वितरण किया गया

HAZARIBAGH NEWS: पीएम श्री मध्य विद्यालय में पंचायत जनप्रतिनिधियों ने पोशाक का वितरण किया
मुख्य अतिथि मुखिया संघ के प्रखंड अध्यक्ष रंजीत कुमार मेहता, पंचायत समिति सदस्य रितेश ठाकुर, प्रबंधन समिति के अध्यक्ष तारणी प्रसाद के हाथों पोशाक वितरण किया गया

रंजीत कुमार मेहता ने कहा कि बच्चे हर दिन साफ सुथरा कपड़ा पहनकर स्कूल पहुंचे एवं विद्यालय में अनुशासन का पालन करते हुए पठन पाठन में ध्यान दें।

बड़कागांव / हजारीबाग: बड़कागांव के पीएम श्री मध्य विद्यालय में पहली एवं दूसरी कक्षा के बच्चों के बीच पोशाक वितरण किया गया। इसका नेतृत्व प्रधानाध्यापक अशोक कुमार ने किया। मुख्य अतिथि मुखिया संघ के प्रखंड अध्यक्ष रंजीत कुमार मेहता, पंचायत समिति सदस्य रितेश ठाकुर, प्रबंधन समिति के अध्यक्ष तारणी प्रसाद के हाथों पोशाक वितरण किया गया। रंजीत कुमार मेहता ने कहा कि बच्चे हर दिन साफ सुथरा कपड़ा पहनकर स्कूल पहुंचे एवं विद्यालय में अनुशासन का पालन करते हुए पठन पाठन में ध्यान दें। वहीं पंचायत समिति सदस्य रितेश ठाकुर ने कहा कि सरकारी विद्यालय में बच्चों की पढ़ाई के साथ-साथ स्वादिष्ट भोजन ,ड्रेस, जूता - मौजा एवं स्वेटर दिया जाता है, इससे बच्चों की समस्याएं दूर हो जाती है। पोशाक वितरण के बाद होली पर्व के अवसर पर पहली कक्षा से लेकर आठवीं कक्षा तक के विद्यार्थियों को पुड़ी, पुआ एवं स्वादिष्ट सब्जी खिलाया गया। मौके पर प्रधानाध्यापक अशोक कुमार, प्रबंधन समिति के अध्यक्ष तारणी प्रसाद, शिक्षक चेतलाल राम, विनोद रजक ,देवेंद्र कुमार, नीलू कुमारी, निगार सुलताना, निधि कुमारी, मुनेश कुमार राम, कमलेश श्रीवास्तव ,रामवृक्ष राम, रवि राम ,देवेंद्र कुमार ,राजू कुमार,नकुल महतो, देवनाथ कुमार, कार्तिक सोनी, कैसर अंजुम ,जमशेद अंसारी, संजय सागर, तुलसी महतो, शकुंतला कुमारी, संतोषी कुमारी, पुष्पा कुमारी ,रजनी कुमारी, बसंती कुमारी, मिताली कुमारी आदि उपस्थित थें। वहीं दूसरी ओर उत्क्रमित विद्यालय लंगातू में भी शिक्षक तेजन राम की उपस्थिति में बच्चों के बीच पोशाक का वितरण किया गया।

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Hritik Sinha
Samridh Media Desk Picture

Samridh Media Desk is the official editorial and news publishing team of Samridh Jharkhand. The desk covers breaking news, politics, national and international affairs, Jharkhand and Bihar updates, crime, business, and trending stories with a focus on accuracy, credibility, and timely reporting. Dedicated to quality journalism, Samridh Media Desk delivers reliable and impactful news coverage that keeps readers informed.

Latest News

Palamu News: संत मरियम आवासीय विद्यालय में पीरियॉडिक टेस्ट शुरू, कक्षाओं में पहुंचे चेयरमैन अविनाश देव Palamu News: संत मरियम आवासीय विद्यालय में पीरियॉडिक टेस्ट शुरू, कक्षाओं में पहुंचे चेयरमैन अविनाश देव
Palamu News: उपायुक्त का बड़ा एक्शन, हुसैनाबाद अनुमंडल कार्यालय और अस्पताल का औचक निरीक्षण
Pakur News: डीसी के आदेश पर एक्शन में प्रशासन, कार्यपालक अभियंता और बीडीओ-सीओ ने जांचा चहारदीवारी निर्माण
Pakur News: ग्रामीणों द्वारा सड़क निर्माण की मांग को लेकर ग्रामीणों ने किया चक्का जाम 
Sahebganj News: मालदा रेल मंडल का ‘बिना टिकट यात्रा बंद करो’ अभियान सफल, 10 दिनों में ₹1.03 करोड़ की रिकॉर्ड वसूली
Bokaro News: एसडीपीओ वशिष्ठ नारायण सिंह की बड़ी बैठक, लंबित नक्सल कांडों की समीक्षा कर दिए कड़े निर्देश
Sahebganj News: सरस्वती शिशु विद्या मंदिर में बाल सांसद का शपथग्रहण समारोह आयोजित
Sahebganj News: मॉडल कॉलेज में पर्यावरण संरक्षण एवं डेंगू जागरूकता कार्यक्रम आयोजित  
Sahebganj News: सकरीगली में झारखंड मजदूर संघ की बैठक सम्पन्न, 18 मई को जिला मुख्यालय पर धरना-प्रदर्शन की बनी रणनीति
Hazaribagh News: शतरंज का महाकुंभ शुरू, चतुर्थ एचडीसीए ऑल इंडिया ओपन फाइड रेटिंग टूर्नामेंट का भव्य आगाज
Hazaribagh News: आईसेक्ट विश्वविद्यालय में सांस्कृतिक महोत्सव 'कस्तूरी-2026' का भव्य आगाज, स्थापना दिवस पर थिरके छात्र
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू का कांग्रेस पर तीखा हमला, पुतला दहन को बताया घिनौनी हरकत