Hazaribagh News: सांसद मनीष जायसवाल ने आयुष विभाग के निःशुल्क स्वास्थ्य मेले का किया उद्घाटन

आयुष विभाग की सराहना पहल, ऐसे शिविर जरूरतमंदों के लिए जीवन जीने का नया मार्ग करते हैं प्रशस्त: मनीष जायसवाल

Hazaribagh News: सांसद मनीष जायसवाल ने आयुष विभाग के निःशुल्क स्वास्थ्य मेले का किया उद्घाटन
दीप प्रज्वलित करते सांसद मनीष जायसवाल

इस दौरान विभाग ने समाज के कई चयनित दिव्यांगों और चलने-फिरने में असमर्थ लोगों को सहायक उपकरण वितरित किए, जिनमें वॉकर, छड़ी, बैसाखी, एक्सरसाइज बॉल, नी कैप, सर्वाइकल कॉलर, बेड पेन, यूरिन पॉट, और एक्यूप्रेशर बल्ब शामिल थे।

हजारीबाग: शनिवार को हजारीबाग के मेडिकल कॉलेज अस्पताल परिसर में आयुष विभाग द्वारा एक दिवसीय निःशुल्क स्वास्थ्य मेला सह जाँच शिविर का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में हजारीबाग लोकसभा क्षेत्र के सांसद मनीष जायसवाल मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए और फीता काटकर व दीप प्रज्वलित कर शिविर का विधिवत उद्घाटन किया।

इस दौरान विभाग ने समाज के कई चयनित दिव्यांगों और चलने-फिरने में असमर्थ लोगों को सहायक उपकरण वितरित किए, जिनमें वॉकर, छड़ी, बैसाखी, एक्सरसाइज बॉल, नी कैप, सर्वाइकल कॉलर, बेड पेन, यूरिन पॉट, और एक्यूप्रेशर बल्ब शामिल थे।

इस अवसर पर सांसद मनीष जायसवाल ने आयुष विभाग के इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे शिविर जरूरतमंदों के लिए जीवन जीने का नया मार्ग प्रशस्त करते हैं। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य जाँच और सहायक उपकरणों के मिलने से शारीरिक रूप से अक्षम लोगों की ज़िंदगी को एक नई दिशा मिलती है।

झमाझम बारिश के बावजूद कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे सांसद मनीष जायसवाल का जिला आयुष चिकित्सा पदाधिकारी डॉ.एस.एन.तिवारी ने गुलदस्ता और स्मृति चिन्ह भेंट कर स्वागत किया। शिविर में निःशुल्क जाँच के बाद आयुर्वेदिक और होम्योपैथिक दवाइयों का भी वितरण किया गया।

यह भी पढ़ें: हजारीबाग को स्वच्छ बनाने निकला नगर निगम, इंटर साइंस कॉलेज क्षेत्र में चला विशेष अभियान

इस मौके पर सीपीएम नेता गणेश सीटू, सांसद मीडिया प्रतिनिधि रंजन चौधरी, भाजपा नेता राजू सिंह, किशोरी राणा, बीरेंद्र कुमार बीरू, दामोदर प्रसाद, लाखपति साव, सरोज सिंह, मिथलेश कुमार सिंह, रणधीर पांडेय, जिला आयुष चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. एस. एन. तिवारी, जिला नोडल आयुष डॉ. आनंद शाही, डॉ. विजय तिवारी,डॉ.रंजीत दांगी, डॉ. रंजना कुमारी, डॉ. संतोष कुमार, डॉ. नीरज उपाध्याय, डॉ. जोशी कुमार, डॉ. हकीम खान, डॉ.राजेश मिश्रा, डीपीएम जमाल रिज़वी,योग शिक्षक पूनम कुमारी, अर्चना सिंह, सुमित कुमार, अजय कुमार, सुमित्रा कुमारी, अंशु कुमार, कांति कुमारी, रामबली चौधरी, मटुक हांसदा, हणिनंदन और कई अन्य गणमान्य व्यक्ति तथा आयुष विभाग के चिकित्सक और कर्मचारी उपस्थित थे।

यह भी पढ़ें: Hazaribagh News: पदभार संभालते ही एक्शन में कमिश्नर विजय गुप्ता, प्रमंडलीय कार्यालय की विभिन्न शाखाओं का लिया विस्तृत ब्यौरा

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Hritik Sinha

Latest News

Pakur News: भीषण गर्मी में बिजली संकट से फूटा ग्रामीणों का गुस्सा, प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी Pakur News: भीषण गर्मी में बिजली संकट से फूटा ग्रामीणों का गुस्सा, प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी
स्वास्थ्य विभाग में घोटाले और एंबुलेंस खरीद में भारी अनियमितता, CBI जांच की मांग: बाबूलाल मरांडी
बकरीद को लेकर चतरा पुलिस अलर्ट, न्यू पुलिस लाइन में हुआ मॉक ड्रिल
लोहरदगा में जंगली हाथी का तांडव, खेत में काम कर रही महिला को कुचलकर मार डाला
भारत की पहली सभ्यता आदिवासी थी, “वनवासी” राजनीति से सरना अस्मिता पर खतरा
गिरिडीह कॉलेज में संथाली पीजी की मांग तेज, मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू ने दिया आश्वासन
Hazaribagh News: फरार आरोपियों के घर पुलिस ने चिपकाया इश्तिहार, इलाके में मचा हड़कंप
शिक्षा सुधार पर बड़ा कदम, 5 हजार स्कूल ऑफ एक्सीलेंस और भर्ती प्रक्रिया तेज करने के निर्देश: हेमन्त सोरेन
80 साल से अटका था सवाल! ChatGPT ने निकाला ऐसा हल कि गणितज्ञ भी चौंक गए
Pakur News: उपासना मरांडी के प्रयास से चांदपुर में बिजली समस्या का समाधान, 25 केवीए ट्रांसफार्मर स्थापित
Hazaribagh News: हर्ष अजमेरा ने बढ़ाया खिलाड़ियों का हौसला, फाइनल में सिलवार अकादमी की शानदार जीत
Hazaribagh News: 14 जून को लगेगा जिला स्तरीय मेगा रक्तदान शिविर, एनजीओ व आमजनों से सहयोग की अपील