गांव की पहली बेटी बनीं अफसर, पिता बोले– बेटी ने गर्व से ऊंचा किया सिर
दीपिका बनीं लेबर सुपरिटेंडेंट, JPSC परीक्षा में हासिल की 222वीं रैंक
दीपिका ने अपनी प्रारंभिक शिक्षा इचाक प्रखंड स्थित विवेकानंद स्कूल से प्राप्त की. शुरू से ही पढ़ाई में रुचि रखने वाली दीपिका ने पहली ही बार में JPSC परीक्षा पास कर यह साबित कर दिया कि मजबूत इरादों और लगन से कोई भी लक्ष्य हासिल किया जा सकता है.
हज़ारीबाग़: हजारीबाग जिले के इचाक प्रखंड स्थित भूषवा गांव की दीपिका कुमारी ने झारखंड लोक सेवा आयोग (JPSC) की प्रतिष्ठित परीक्षा में सफलता प्राप्त कर न सिर्फ अपने परिवार, बल्कि पूरे गांव का नाम रोशन किया है. दीपिका ने इस परीक्षा में 222वीं रैंक हासिल की है और उन्हें लेबर सुपरिटेंडेंट पद के लिए चयनित किया गया है. यह उपलब्धि इसलिए भी खास बन जाती है क्योंकि दीपिका अपने गांव की पहली ऐसी बेटी हैं, जिन्होंने JPSC जैसी कठिन परीक्षा में सफलता हासिल की है. दीपिका की इस उपलब्धि से पूरे क्षेत्र में खुशी और गर्व का माहौल है.
प्रारंभिक शिक्षा से ही रही होशियार
दीपिका ने अपनी प्रारंभिक शिक्षा इचाक प्रखंड स्थित विवेकानंद स्कूल से प्राप्त की. शुरू से ही पढ़ाई में रुचि रखने वाली दीपिका ने पहली ही बार में JPSC परीक्षा पास कर यह साबित कर दिया कि मजबूत इरादों और लगन से कोई भी लक्ष्य हासिल किया जा सकता है. उनका कहना है कि उन्होंने सोशल मीडिया का उपयोग केवल पढ़ाई और परीक्षा से जुड़ी जानकारी जुटाने के लिए किया. वे distractions से दूर रहीं और पढ़ाई को ही प्राथमिकता दी.
भावुक हुए पिता
समाज और छात्रों को दिया संदेश

