HAZARIBAGH NEWS: दारू पंचायत भवन में डाक चौपाल का आयोजन
चौपाल का उद्देश्य आवश्यक सरकारी और नागरिक सेवाओं को ग्रामीण क्षेत्रों में लाना है: ब्रजेश पासवान
सरकार द्वारा डीबीटी के माध्यम से दिए जाने वाली सहायता जैसे वृद्धा पेंशन, विधवा पेंशन, पीएम किसान, गैस सब्सिडी, स्कॉलरशिप, आवास योजना आदि का लाभ डाकघर बचत खाता पर उपलब्ध है। डाकघर में 320 रुपये में पांच लाख, 549 रुपये में 10 लाख, 749 रुपये में 15 लाख रुपये का दुर्घटना बीमा, उपलब्ध है। दुर्घटना में मृत्यु व स्थायी विकलांगता पर पूरा भुगतान किया जाता है साथ ही साथ इलाज व बाल शिक्षा लाभ की सुविधा भी उपलब्ध है।
हजारीबाग: भारतीय डाक विभाग द्वारा टाटीझरिया पंचायत भवन में नागरिक केंद्रित सेवाओं को जनजन तक पहुँचाने के उद्देश्य से डाक चौपाल का आयोजन किया गया। इस अवसर मुख्य अतिथि सहायक डाक अधीक्षक ब्रजेश कुमार पासवान का स्वागत पुष्पगुच्छ प्रदान कर किया गया। श्री पासवान ने बताया कि डाक चौपाल डाक विभाग की एक ऐतिहासिक पहल है। इसका उद्देश्य आवश्यक सरकारी और नागरिक, केंद्रित सेवाओं को सीधे ग्रामीण क्षेत्रों में लाना है, जिससे पहुंच और सुविधा में सुधार होगा।
डाक चौपाल ग्रामीणों और सरकारी कार्यों के बीच महत्वपूर्ण कड़ी के रूप में काम करेंगे, जिससे दूरी और पहुंच जैसी बाधाएं कम होंगी। डाकघर में डाकघर बचत खाता, आवर्ती जमा खाता, टाइम डिपॉजिट खाता, सुकन्या समृद्धि खाता, महिला सशक्तिकरण खाता में सुरक्षित निवेश कर सकते है।ग्रामीण/डाक जीवन बीमा कम प्रीमियम पर अधिक बोनस देता है। शून्य से पांच वर्ष के बच्चों का आधार नामांकन व आधार मोबाइल अपडेशन की सुविधा सभी ग्रामीण डाकघर में उपलब्ध है। सरकार द्वारा डीबीटी के माध्यम से दिए जाने वाली सहायता जैसे वृद्धा पेंशन, विधवा पेंशन, पीएम किसान, गैस सब्सिडी, स्कॉलरशिप, आवास योजना आदि का लाभ डाकघर बचत खाता पर उपलब्ध है। डाकघर में 320 रुपये में पांच लाख, 549 रुपये में 10 लाख, 749 रुपये में 15 लाख रुपये का दुर्घटना बीमा, उपलब्ध है। दुर्घटना में मृत्यु व स्थायी विकलांगता पर पूरा भुगतान किया जाता है साथ ही साथ इलाज व बाल शिक्षा लाभ की सुविधा भी उपलब्ध है।
समृद्ध डेस्क (Samridh Desk), समृद्ध झारखंड का आधिकारिक संपादकीय विभाग है, जो निष्पक्ष, पारदर्शी और सामाजिक जागरूक पत्रकारिता के लिए समर्पित है। हम अनुभवी संपादकों, रिपोर्टरों, डिजिटल संवाददाताओं और कंटेंट राइटर्स की टीम हैं, जो सत्य और जिम्मेदारी की भावना से समाज के मुद्दों को सामने लाने का कार्य करती है।
हम हर खबर को तथ्यों, निष्पक्षता और जनहित के दृष्टिकोण से प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को केवल सूचना नहीं, बल्कि सच्चाई का पूरा चित्र मिले।
