उपायुक्त ने किया रक्तदान, कहा: रक्तदान महादान है
“एक यूनिट रक्त किसी की जिंदगी बचा सकता है” – उपायुक्त
By: Hritik Sinha
On
हजारीबाग उपायुक्त शशि प्रकाश सिंह ने जिला प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग द्वारा आयोजित रक्तदान शिविर में रक्तदान किया। उन्होंने कहा कि रक्तदान महादान है और हर व्यक्ति को साल में एक बार अवश्य रक्तदान करना चाहिए।
हजारीबाग: जिला प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग के संयुक्त तत्वावधान में बुधवार को समाहरणालय भवन के ग्राउंड फ्लोर पर रक्तदान शिविर का सफल आयोजन किया गया। यह शिविर स्वास्थ्य चिकित्सा शिक्षा एवं परिवार कल्याण विभाग, झारखंड की पहल पर जिले में चल रहे रक्तदान अभियान के अंतर्गत आयोजित किया गया। कार्यक्रम के दौरान उपायुक्त शशि प्रकाश सिंह ने स्वयं रक्तदान कर समाज के प्रति प्रेरणादायी संदेश दिया।

रक्तदान शिविर में समाहरणालय परिसर में कार्यरत विभिन्न शाखाओं के पदाधिकारियों एवं कर्मियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और बड़ी संख्या में रक्तदान किया।
Edited By: Hritik Sinha
Tags: रक्तदान शिविर झारखंड हज़ारीबाग जिला प्रशासन Blood Donation Hazaribagh DC Jharkhand Health Department स्वास्थ्य विभाग Humanity Shashi Prakash Singh Public Awareness समाज सेवा उपायुक्त शशि प्रकाश सिंह ब्लड डोनेशन कैंप रक्तदान महादान रक्तदान अभियान समाहरणालय भवन रक्तदान दिवस Blood Donation Drive
