Hazaribagh News: उपायुक्त ने किया प्रखंड विकास पदाधिकारीयों के साथ समीक्षा बैठक

किसान क्रेडिट कार्ड योजना में गति लाने पर दिया बल

Hazaribagh News: उपायुक्त ने किया प्रखंड विकास पदाधिकारीयों के साथ समीक्षा बैठक
उपायुक्त शशि प्रकाश सिंह व अन्य

उन्होंने कहा कि मनरेगा योजना के तहत 100 फीसदी मानव सृजन दिवस सृजित किया जाए तथा लक्ष्य के अनुरूप कार्य सुनिश्चित हो।

हजारीबाग: उपायुक्त शशि प्रकाश सिंह ने आज जिले के सभी प्रखंड विकास पदाधिकारियों के साथ जनहित से जुड़ी विभिन्न योजनाओं की समीक्षा बैठक की। इस बैठक में उप विकास आयुक्त श्री इश्तियाक अहमद व डीआरडीए निदेशक श्रीमती मां देव प्रिया उपस्थित थी। 

बैठक में उपायुक्त ने विशेष रूप से मनरेगा, आवास योजना, बिरसा हरित ग्राम योजना (बिरसा कूप संवर्धन), आम बागवानी तथा दीदी बाड़ी योजना के प्रभावी क्रियान्वयन पर जोर दिया।

उन्होंने कहा कि मनरेगा योजना के तहत 100 फीसदी मानव सृजन दिवस सृजित किया जाए तथा लक्ष्य के अनुरूप कार्य सुनिश्चित हो। लंबित योजनाओं को शीघ्र पूरा करने के निर्देश देते हुए उन्होंने यह भी कहा कि मनरेगा के कार्यों की निगरानी एरिया ऑफिसर मॉनिटरिंग ऐप पर नियमित अपलोडिंग द्वारा की जाए।

बैठक में उपायुक्त ने बीपीओ एवं ब्लॉक कॉर्डिनेटरों की जिम्मेवारी तय करते हुए उनके कार्यों की सूक्ष्म मॉनिटरिंग करने के निर्देश दिए। कार्य में लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों एवं कर्मचारियों पर कार्रवाई करने की भी बात कही।

यह भी पढ़ें: Hazaribagh News: पुलिस ने चोरी कांड का किया सफल उद्भेदन, 3 आरोपी गिरफ्तार

उन्होंने कहा कि सरकारी जमीनों पर योजनाओं का क्रियान्वयन एवं व्यापक पैमाने पर वृक्षारोपण कराया जाए। साथ ही, लाभुकों को आवास योजना की राशि समय पर उपलब्ध कराई जाए।

यह भी पढ़ें: Hazaribagh News: बड़कागांव के पंकरी बरवाडीह में खजूर पेड़ से टकराई स्कॉर्पियो, कई लोग घायल

उपायुक्त ने निर्देश दिया कि प्रत्येक प्रखंड में पंचायत भवन को सुचारू एवं नियमसंगत तरीके से चलाया जाए तथा सप्ताह में एक बार उसका निरीक्षण किया जाए। किसानों की सुविधा हेतु किसान क्रेडिट कार्ड योजना में गति लाने पर भी बल दिया।

अंत में उपायुक्त ने सभी प्रखंड विकास पदाधिकारियों को निर्देशित किया कि वे प्रखंड कार्यालय में नियमित बैठक कर योजनाओं को चरणबद्ध एवं मिशन मोड में कार्यान्वित करें, ताकि जिले के विकास कार्यों में गति आ सके और आमजन को अधिकतम लाभ मिल सके।

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Hritik Sinha

Latest News

बंगाल में समुद्र से बरामद हुआ लापता ट्रॉलर, 9 की मौत, 6 मछुआरे अब भी लापता बंगाल में समुद्र से बरामद हुआ लापता ट्रॉलर, 9 की मौत, 6 मछुआरे अब भी लापता
नामांकन के तुरंत बाद वीणा मानवी की गिरफ्तारी पर सियासत तेज, तेज प्रताप बोले- राजनीतिक साजिश
रांची में दो दिवसीय कार्यशाला का शुभारंभ, दीपिका पांडेय सिंह ने महिलाओं की भूमिका को बताया अहम
खान सर को बड़ी राहत! फायरिंग केस में पटना कोर्ट से मिली अग्रिम जमानत
ग्रामीण विकास योजनाओं पर केंद्र-राज्य की अहम बैठक, मंत्री दीपिका पांडेय सिंह ने की समीक्षा
Breaking: सलमान खान की 'मातृभूमि' इस साल नहीं होगी रिलीज? सामने आई बड़ी वजह
99,639 करोड़ निवेश पर BJP का बड़ा हमला, प्रतुल शाह देव बोले- पुरानी घोषणाओं की री-पैकेजिंग
धोनी के सबसे भरोसेमंद साथी स्टीफन फ्लेमिंग ने 18 साल बाद छोड़ी CSK
बाबूलाल मरांडी की पहल रंग लाई, नवाडीह गांव में लगा नया 100 KVA ट्रांसफार्मर
प्रधानमंत्री मोदी के पंजाब दौरे से पहले बम धमाकों की धमकी, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट
फर्रुखाबाद मुठभेड़: 25 हजार का इनामी गोकश पुलिस की गोली से घायल, गिरफ्तार
घायल पहलवान अनंत मुर्मू के लिए मसीहा बनीं जूली हेम्ब्रम, हरसंभव मदद का दिया भरोसा