Gumla News: लूट की योजना बना रहे 7 अपराधी गिरफ्तार, देशी कट्टा समेत कई हथियार बरामद

दिल्ली में भी इन सभी पर अलग-अगल थानों में कांड है दर्ज

Gumla News: लूट की योजना बना रहे 7 अपराधी गिरफ्तार, देशी कट्टा समेत कई हथियार बरामद
मामले की जानकरी देते पुलिस अधिकारी.

सभी मिलकर आज रात्रि में हथियार का भय दिखाकर लूट करने के लिए एकत्रित हुए थे. पुलिस ने गिरफ्तार सभी अपराधियों के पास से एक देशी पिस्टल, दो देशी कट्टा, 7.65mm का 9 जिन्दा कारतूस, 8 mm का दो जिन्दा कारतूस, अभियुक्तों का पहचान पत्र आदि बरामद किया है.

गुमला: लूट की योजना बना कर निकले 7 अपराधियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है. जानकारी के मुताबिक आज (4 अक्टूबर) को दोपहर के समय करीब 01:10 बजे पुलिस अधीक्षक, गुमला के माध्यम से थाना प्रभारी पालकोट को सूचना प्राप्त हुई कि पालकोट थाना अन्तर्गत ग्राम बंगरू पहाड़ में 7-8 व्यक्ति हथियार से लैश होकर किसी बड़ी घटना को अंजाम देने के लिए इकठा हुए है. सूचना के सत्यापन के बाद कार्रवाई हेतु अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी बसिया के नेतृत्व में एक छापामारी टीम का गठन किया गया. जिसके बाद साथ सशस्त्र बल ने बंगरू पहाड़ के लिए प्रस्थान किया. बंगरू पहाड़ पहुँचकर सशस्त्र बल के सहयोग से घेराबन्दी करते हुए जाँच किया गया जहां पहाड़ पर सात व्यक्ति पाए गए. पूछताछ के क्रम सभी व्यक्तियों ने नाम बसंत राम (36 वर्ष), धर्मेन्द्र राम (26 वर्ष), रोहित लकड़ा उर्फ इन्द्रनाथ लकड़ा (40 वर्ष), किशुन बेसरा (25 वर्ष), जयप्रकाश (35 वर्ष), सुधीर कुमार साह (39 वर्ष) एवं चूड़ामणि मांझी (32 वर्ष) बताया. 

सभी को एक साथ एकत्रित होने का कारण पूछा गया तो किसी ने संताषजनक जवाब नहीं दिया. कड़ाई से पूछताछ करने पर जानकरी मिली कि सभी मिलकर आज रात्रि में हथियार का भय दिखाकर लूट करने के लिए एकत्रित हुए थे. पुलिस ने गिरफ्तार सभी अपराधियों के पास से एक देशी पिस्टल, दो देशी कट्टा, 7.65mm का 9 जिन्दा कारतूस, 8 mm का दो जिन्दा कारतूस, अभियुक्तों का पहचान पत्र आदि बरामद किया है. दिल्ली में भी इन सभी पर अलग-अगल थानों में इनके विरूद्ध कांड दर्ज है. 

Edited By: Subodh Kumar

Related Posts

Latest News

Koderma News : वेतन के लिए भटक रही विधवा सफाई कर्मी, बीपीएम पर पैसे मांगने का आरोप Koderma News : वेतन के लिए भटक रही विधवा सफाई कर्मी, बीपीएम पर पैसे मांगने का आरोप
Koderma news : जमीन सौदे के नाम पर धोखाधड़ी, विरोध करने पर जान से मारने की धमकी
Koderma News : बरामदे से खूँटा खोलकर दो बैल चोरी, पीड़ित ने थाना में दिया आवेदन
Koderma News : नाली निर्माण में अनियमितता पर भड़के पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष
बोकारो कोर्ट को उड़ाने की धमकी के बाद सुरक्षा बढ़ी, सीसीटीवी से होगी निगरानी
किराना दुकानदार की बेटी बनी UPSC अफसर, कोडरमा स्टेशन पर हुआ भव्य स्वागत
Hazaribagh News: महारामनवमी पर डीजे पाबंदी को लेकर भाजपा विधायक ने सरकार को घेरा
Dumka News: संचालित विकास योजनाओं एवं प्रमुख कार्यक्रमों की विस्तृत समीक्षा बैठक आयोजित
Pakur News: सखी मार्ट का उद्घाटन, महिला स्वावलंबन को मिलेगा बढ़ावा
Pakur News: आयुष्मान आरोग्य मंदिर का निरीक्षण, स्वास्थ्य सेवाओं का लिया जायजा
Pakur News: चापाकल का पानी पीने योग्य नहीं, सोख्ता निर्माण की मांग
Pakur News: अबुआ आवास योजना के तहत लाभुक का गृह प्रवेश