15 लाख का इनामी नक्सली मार्टिन केरकेट्टा एनकाउंटर में ढेर, पुलिस को बड़ी कामयाबी

अपराध की साजिश रचने के इरादे से आया था मार्टिन, पुलिस ने किया ढेर

15 लाख का इनामी नक्सली मार्टिन केरकेट्टा एनकाउंटर में ढेर, पुलिस को बड़ी कामयाबी
नक्सली मार्टिन केरकेट्टा

गुमला पुलिस को मंगलवार देर रात बड़ी सफलता मिली है. 15 लाख के इनामी PLFI नक्सली मार्टिन केरकेट्टा को एनकाउंटर में मार गिराया गया है. मुठभेड़ कामडरा थाना क्षेत्र में हुई जहां मार्टिन AK-47 के साथ पकड़ा गया, जबकि उसके तीन साथी फरार हो गए.

गुमला: गुमला पुलिस को मंगलवार देर रात बड़ी सफलता मिली है मुठभेड़ में पीएलएफआई (PLFI) के मुख्य नक्सली कमांडर मार्टिन केरकेट्टा को पुलिस ने मार गिराया है. मार्टिन पर झारखंड सरकार द्वारा 15 लाख रुपये का इनाम घोषित था.

यह एनकाउंटर कामडरा थाना क्षेत्र में हुआ. पुलिस को मिली गोपनीय सूचना के आधार पर कामडरा, बसिया और पालकोट थाना की टीमों ने संयुक्त रूप से यह कार्रवाई की. पुलिस के अनुसार, मार्टिन केरकेट्टा अपने अन्य साथियों के साथ किसी आपराधिक घटना को अंजाम देने आया था. मुठभेड़ के बाद पुलिस ने मौके से एक AK-47 राइफल बरामद की, जबकि मार्टिन के तीन सहयोगी जंगल का फायदा उठाकर भागने में सफल रहे.

गुमला के एसपी हरीश बिन जमा ने बताया कि पीएलएफआई प्रमुख दिनेश गोप की गिरफ्तारी के बाद से मार्टिन केरकेट्टा ही संगठन का नेतृत्व कर रहा था. गुमला के साथ-साथ खूंटी और रांची के कई इलाकों में उसका काफी प्रभाव था. एसपी ने इसे पूरे झारखंड पुलिस के लिए एक बड़ी सफलता बताया है. फिलहाल, पुलिस भागे हुए नक्सलियों की तलाश में पूरे इलाके में सघन छापेमारी कर रही है.

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Sujit Sinha
Sujit Sinha Picture
Senior Technical Editor | Political & Geopolitical Affairs
Works in digital journalism and newsroom operations with a commitment to accurate, responsible, and fact-based reporting.

Latest News

Koderma News: माहवारी दिवस पर अनूठी पहल, सखी वन स्टॉप सेंटर में महिलाओं और किशोरियों को किया गया जागरूक Koderma News: माहवारी दिवस पर अनूठी पहल, सखी वन स्टॉप सेंटर में महिलाओं और किशोरियों को किया गया जागरूक
Koderma News: DLSA का बड़ा अभियान, महिलाओं के विरुद्ध अपराध के खिलाफ सतगावां में विधिक जागरूकता शिविर आयोजित
Koderma News: स्वास्थ्य सेवाओं पर डीसी उत्कर्ष गुप्ता सख्त, अस्पतालों में अनिवार्य होगी बायोमेट्रिक उपस्थिति
Sahebganj News: युवाओं को दिया गया 'पंच परिवर्तन' का मंत्र, मॉडल कॉलेज में नागरिक शिष्टाचार पर भव्य गोष्ठी संपन्न
दिल दहला देने वाली ऑनर किलिंग, प्रेम संबंध से नाराज पिता ने सोती हुई बेटी को टांगी से काटा
क्या गाय को ‘राष्ट्रीय पशु’ घोषित करना सही होगा? जानिए पक्ष और विपक्ष
Sahebganj News: आंगनबाड़ी सेविकाओं का फूटा गुस्सा, 7 महीने से मानदेय और पोषाहार राशि बकाया, आंदोलन की चेतावनी
Giridih News: हीटवेव पर डीसी रामनिवास यादव का बड़ा एक्शन: जिला प्रशासन अलर्ट, युद्धस्तर पर दुरुस्त होंगे चापाकल
Dhanbad news: सरस्वती विद्या मंदिर सिंदरी में समर कैंप शुरू, बच्चों ने दिखाई शानदार प्रतिभा
Giridih News: कॉलेज में संताली पीजी की मांग तेज, छात्रों ने प्राचार्य के माध्यम से कुलसचिव को सौंपा आवेदन
Gulmarg Gondola: हवा में अटकी 300 जिंदगियां! गुलमर्ग गोंडोला में तकनीकी खराबी से हड़कंप, जानें पूरा मामला
Giridih News: त्योहारों को लेकर प्रशासन अलर्ट, सरिया अनुमंडल सभागार में शांति समिति की महाबैठक संपन्न