कृषि आशीर्वाद योजना बंद करना सरकार की दुस्साहसी कदम: प्रतुल शाहदेव
रांची: राजधानी में सोमवार को भाजपा के प्रदेश कार्यालय में प्रेस-वार्ता का आयोजन किया गया। मौके पर झारखंड भाजपा के प्रवक्ता प्रतुल शाहदेव एवं मीडिया प्रभारी शिवपूजन पाठक उपस्थित थे। प्रेस को संबोधित करते हुए प्रतुल शाहदेव ने कहा कि एक ओर राज्य सरकार जहाँ किसानों के लिए लागत मूल्य से 150% मूल्य तथा कर्ज माफी का वायदा करके सत्ता में आई थी, वहीं दूसरी ओर किसानों को कर्जमुक्त और आत्मनिर्भर बनाने वाली कृषि आशीर्वाद योजना को बंद कर दी गयी। इस योजना के बन्द हो जाने से किसान फिर से महाजनों की चंगुल में फंसने को मजबूर हो जायेंगे। इस मुद्दे पर राज्य सरकार को चेतावनी देते हुए उन्होंने कहा कि अगर भविष्य में ऐसा कुछ हुआ तो भाजपा किसानों के अधिकारों के लिए सड़क पर उतरेगी।
इसके अलावे शाहदेव ने हेमंत सरकार की खिंचाई करते हुए कहा कि राजस्व वसूली के दिनों में हेमंत सोरेन दिल्ली दरबार में हाजिरी लगाते रहे, जिससे राजस्व वसूली का लक्ष्य बहुत पीछे रह गया। उन्होंने कहा कि सोरेन चुनाव में बड़े-बड़े वादे किये थे, लेकिन सत्ता में आने पर वादों को पूरा करने अक्षम दिखती सरकार अब बहानेबाज़ी करने पर उतारू हो गयी है। सरकार खजाना खाली का बहाना करके जनता को दिग्भ्रमित कर रही है।


बाबूलाल मरांडी के भाजपा में शामिल होने से संबंधित प्रश्न के जवाब में श्री शाहदेव ने कहा कि बाबूलाल मरांडी एक कुशल संगठनकर्ता के साथ साथ राज्य के प्रथम मुख्यमंत्री भी रहे।उनके निर्णय के आलोक में पार्टी का केंद्रीय नेतृत्व निर्णय लेगा।
Related Posts

Latest News

