Giridih News: के. एन. बक्शी कॉलेज ऑफ एजुकेशन में मासिक शैक्षणिक सेमिनार आयोजित
प्राचार्य डॉ. अजीत कुमार सिंह ने शिक्षक की भूमिका पर जोर दिया
प्राचार्य डॉ. अजीत कुमार सिंह ने शिक्षक की भूमिका पर प्रकाश डालते हुए कहा कि एक सफल शिक्षक में संचार कौशल, श्रवण क्षमता, सहानुभूति, धैर्य और अनुकूलनशीलता जैसे गुण होना आवश्यक है.
गिरिडीह: के० एन० बक्शी कॉलेज ऑफ एजुकेशन में शनिवार को पाठ्यक्रम आधारित मासिक सेमिनार का आयोजन किया गया. कार्यक्रम की अध्यक्षता कॉलेज के प्राचार्य डॉ. अजीत कुमार सिंह ने की. सेमिनार का विषय था – "वर्तमान परिप्रेक्ष्य में सफल अध्यापन के आधार".
कार्यक्रम का शुभारंभ माँ सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन के साथ हुआ. इस अवसर पर प्राचार्य डॉ. अजीत कुमार सिंह ने शिक्षक की भूमिका पर प्रकाश डालते हुए कहा कि एक सफल शिक्षक में संचार कौशल, श्रवण क्षमता, सहानुभूति, धैर्य और अनुकूलनशीलता जैसे गुण होना आवश्यक है. उन्होंने कहा कि प्रभावी शिक्षण केवल पाठ्यक्रम तक सीमित नहीं होता, बल्कि यह छात्रों के समग्र विकास को बढ़ावा देता है.

कार्यक्रम का संचालन गौतम कुमार ने किया तथा धन्यवाद ज्ञापन मो. आबिद अंसारी द्वारा प्रस्तुत किया गया. सेमिनार का समापन राष्ट्रगान के साथ हुआ.
