Jharkhand Foundation Day 2025: देवरी में बच्चों की साइकिल रैली से गूंजा देशभक्ति का जश्न

Jharkhand Foundation Day 2025: देवरी में बच्चों की साइकिल रैली से गूंजा देशभक्ति का जश्न
(फ़ोटो)

देवरी (गिरिडीह): झारखंड स्थापना दिवस की रजत जयंती के अवसर पर आज देवरी प्रखंड के यू.एम.एस. बेहराड़ीह विद्यालय के बच्चों ने अद्भुत उत्साह और देशभक्ति की भावना के साथ साइकिल रैली निकालकर पूरे क्षेत्र का मन मोह लिया। यह रैली यू.एम.एस. जरीयाबागी से प्रारंभ होकर यू.एम.एस. बड़ोडीह तक निकाली गई। बच्चों ने अपने हाथों में राष्ट्रीय तिरंगा लहराते हुए पूरे रास्ते “झारखंड अमर रहे”, “जय झारखंड”, “हमारा राज्य, हमारी शान” जैसे जोशीले नारे लगाए।

रैली का संचालन एवं निगरानी विद्यालय के प्रधानाध्यापक मनोज कुमार यादव, चंद्रशेखर शर्मा और पंकज कुमार के नेतृत्व में किया गया। तीनों शिक्षकों ने बच्चों को अनुशासन, एकता और राष्ट्रप्रेम का संदेश देते हुए रैली को सफलतापूर्वक संपन्न कराया।

इस अवसर पर विद्यालय के दर्जनों बच्चों ने भाग लिया जिनमें रिया राज, बिन्दु कुमारी, साधना कुमारी, ऐश्वर्या कुमारी, रामबीर कुमार, प्रियांशु कुमार, बंदना कुमारी, सुमित कुमार, और दीपिका कुमारी प्रमुख रूप से शामिल थे।
बच्चों के चेहरों पर अपने राज्य के गौरव और परंपरा को लेकर विशेष उत्साह देखा गया। उन्होंने साइकिलों पर रंगीन झंडे, बैनर और पोस्टर सजाकर रैली को आकर्षक बना दिया।

रैली के दौरान बच्चों ने झारखंड के महान विभूतियों बिरसा मुंडा, सिदो-कान्हू, फुलो-झानो और अन्य स्वतंत्रता सेनानियों के प्रति सम्मान व्यक्त किया। उनके नारों से पूरा इलाका देशभक्ति की भावना से गूंज उठा।

यह भी पढ़ें Ranchi News: बीआईटी के दो पेट्रोल पंप में डकैती, जांच में जुटी पुलिस

Edited By: Samridh Desk
Samridh Desk Picture

समृद्ध डेस्क (Samridh Desk), समृद्ध झारखंड का आधिकारिक संपादकीय विभाग है — जो निष्पक्ष, पारदर्शी और सामाजिक जागरूक पत्रकारिता के लिए समर्पित है। हम अनुभवी संपादकों, रिपोर्टरों, डिजिटल संवाददाताओं और कंटेंट राइटर्स की टीम हैं, जो सत्य और जिम्मेदारी की भावना से समाज के मुद्दों को सामने लाने का कार्य करती है।

समृद्ध डेस्क के नाम से प्रकाशित हर लेख हमारी निष्ठा, ईमानदारी और सामाजिक उत्तरदायित्व का प्रतीक है।
हम हर खबर को तथ्यों, निष्पक्षता और जनहित के दृष्टिकोण से प्रस्तुत करते हैं — ताकि पाठकों को केवल सूचना नहीं, बल्कि सच्चाई का पूरा चित्र मिले।

Latest News

आज का राशिफल: किन राशियों को मिलेगा लाभ, किन्हें रहना होगा सावधान आज का राशिफल: किन राशियों को मिलेगा लाभ, किन्हें रहना होगा सावधान
Palamu News: झाड़ियों से बरामद हुआ युवक का अधजला शव, एसपी ने घटना की दी विस्तृत जानकारी
Dumka News: जिला परिषद सदस्य राधिका देवी से ठगी, अपराधियों ने उड़ाए ₹3 लाख
Dhanbad News: एंटी क्राइम चेकिंग अभियान, 1058 वाहनों की हुई जांच
Dhanbad News: भू-धंसान से कोहराम, तीन-चार घर जमींदोज, कई लोगों के दबे होने की आशंका
Dhanbad News: हथियार के बल पर बच्चों को बनाया बंधक, लाखों की डकैती से दहला इलाका
प्रतुल शाहदेव का हमला: कांग्रेस-झामुमो का गठबंधन अवसरवादी
तुष्टीकरण की राजनीति: सरकार पर विशिष्ट समुदाय के पक्षपात का आरोप
Dumka News: अवैध बालू लदे 5 ट्रैक्टर ग्रामीणों ने पकड़े, पुलिस को सौंपा
Dumka News: अज्ञात वाहन की चपेट में आने से बाइक सवार घायल
Palamu News: सरकार कर रही सौतेला व्यवहार, युवाओं का भविष्य अंधकार में: आशुतोष कुमार तिवारी
Bokaro News: गरीबी से तंग आकर युवक ने कुंआ में कूदकर दी जान