Giridih News: दो शातिर साईबर अपराधी चढ़े पुलिस के हत्थे, चार मोबाइल फोन बरामद
एक महीने के अंदर कर चुके हैं करीब बीस लाख रूपये की ठगी
गिरिडीह: गांडेय ओर अहिल्यापुर थाना पुलिस ने मिलकर दो ऐसे शातिर साईबर अपराधियों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है, जिसकी तलाश साईबर पुलिस को लम्बे समय से थी. जिन दो साईबर अपराधियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया हैं उनमें गांडेय थाना क्षेत्र के घाटकुल का रहने वाला मो. कैफ अंसारी पिता - नूर मोहम्मद ओर मो. रिजवान अंसारी पिता - सब्बीर अंसारी शामिल है. हालांकि पुलिस की टीम जब छापेमारी करने पहुंची तो मौक़े पर से एक साईबर अपराधी भागने में सफल हो गया. लेकिन पुलिस ने घेराबंदी कर दोनों साईबर अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया. पुलिस ने दोनों साईबर अपराधियों को साईबर थाना पुलिस के हवाले कर दिया है. अब साईबर डीएसपी आबिद खान दोनों से पूछताछ कर रहें हैं. लेकिन इस सबंध में कोई भी कुछ बताने को तैयार नहीं है. लेकिन पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार पुलिस को गुप्त सुचना मिली थी की गांडेय के घाटकुल में कुछ साईबर अपराधी साईबर अपराध की घटना को अंजाम दे रहे हैं, इसी सूचना के बाद पुलिस ने घाटकुल में छापेमारी की ओर दोनों को पकड़ लिया. लेकिन जब पुलिस ने इन दोनों से पूछताछ की तो एक बड़े नेटवर्क का खुलासा हो गया.
पुलिस को दोनों ने बताया की ये लोग पैनल क्रिएटर हैं ओर एपीके फाईल बानाने का काम करते है ओर फिर उस फाईल को साईबर अपराधियों के पास तीन से दस हजार रूपये प्रति फाईल बेचते हैं. इतना ही नहीं दोनों ने बताया की इनलोगों को ट्रेनिंग देने के लिए बड़े - बड़े शातिर साईबर अपराधी आते हैं ओर बीच - बीच में बाहर जाकर भी ट्रेनिंग लेते हैं, सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार इनलोगों के द्वारा अभी एक महीने के अंदर करीब बीस लाख रूपये की ठगी की गयी है ओर ये लोग करीब 50 लाख से अधिक की ठगी कर चुके हैं, फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है.
Senior Technical Editor | Writer | Asst. Editor, Political, Geopolitical & Social Affairs
Working across digital media, technology, public discourse, and contemporary political developments.
Related Posts
Latest News



