Giridih News: सराक जैन समाज ने शिखरजी में मनाया मोक्ष अष्टमी 

पारसनाथ पर्वत पर भगवान पार्श्वनाथ को निर्वाण लाडू अर्पित

Giridih News: सराक जैन समाज ने शिखरजी में मनाया मोक्ष अष्टमी 

गिरिडीह: मधुबन के सराक जैन समाज ने सम्मेत शिखरजी में पूरे भक्तिभाव से मोक्ष अष्टमी का पर्व मनाया‌. जैन धर्म के तेइसवें तीर्थंकर पार्श्वनाथ प्रभु के मोक्ष कल्याणक के अवसर पर शिखरजी स्थित सराक भवन में अखिल भारतीय सराक जैन संगठन के तत्वावधान में स्नात्र पूजा और विभिन्न अनुष्ठानों का आयोजन किया गया. 

इससे पहले सराक जैन समाज की ओर से पारसनाथ पर्वत पर भगवान पार्श्वनाथ को निर्वाण लाडू अर्पित किया गया. इस मौके पर काजल सराक, हाराधन माजी, रितेश सराक, विश्वजीत माजी, प्रवीर माजी, असीम माजी, विक्रम सराक, श्यामली राय और सराक समाज के अन्य भक्तों ने सामूहिक पूजा अर्चना की. 

उल्लेखनीय है कि दिगंबर जैन समाज श्रावण शुक्ल सप्तमी और श्वेतांबर जैन समाज श्रावण शुक्ल अष्टमी तिथि को पार्श्वनाथ मोक्ष कल्याणक पर्व मनाता है. पश्चिम बंगाल से आए हाराधन माजी ने बताया कि आचार्य सुयश सूरीश्वरजी महाराज की प्रेरणा और सराक हित चिंतक पूजनीय सभी साधु भगवंतों के आशीर्वाद से शिखरजी में सराक समाज ने उल्लेखनीय उपस्थिति दिखाई है, जो निरंतर जारी रहेगी.

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Sujit Sinha
Sujit Sinha Picture

Senior Technical Editor | Writer | Asst. Editor, Political, Geopolitical & Social Affairs
Working across digital media, technology, public discourse, and contemporary political developments.

Latest News

खुटार में एक साल की मासूम बच्ची से दुष्कर्म का मामला, एनकाउंटर में आरोपी दबोचा गया खुटार में एक साल की मासूम बच्ची से दुष्कर्म का मामला, एनकाउंटर में आरोपी दबोचा गया
पुलिस पर फायरिंग करना पड़ा भारी, 25 हजार का इनामी बदमाश टिल्लू उर्फ शिवम पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार, पैर में लगी गोली
Deoghar News: मधुपुर गांधी चौक में डॉ. लाल पैथलैब्स का स्वास्थ्य जांच शिविर, बड़ी संख्या में पहुंचे लोग
11 जून का इतिहास:बिस्मिल जयंती से लेकर ब्रह्मोस मिसाइल तक
इंदौर में शुरू हुआ BRICS कृषि सम्मेलन 2026, 21 देशों के प्रतिनिधि हुए शामिल
ट्रंप का बड़ा दावा: होर्मुज के पास ईरान ने गिराया अमेरिकी अपाचे हेलिकॉप्टर
मोदी सरकार के 12 साल पूरे, भारत मंडपम में NDA की बड़ी बैठक, उपलब्धियों पर होगी चर्चा
सिमडेगा के आमों की मिठास अब सात समंदर पार: लंदन रवाना हुई आम्रपाली आम
AIIMS देवघर में जल्द शुरू होगी नकद भुगतान सुविधा, सुनील खंडेलवाल की पहल पर प्रशासन ने लिया बड़ा फैसला
नई दिल्ली: झारखंड भवन के औचक निरीक्षण पर पहुंचे रेजिडेंट कमिश्नर अरवा राजकमल
कांग्रेस विधायक की आपत्ति के बाद परिमल नाथवानी का नामांकन होल्ड पर, 10 जून को होगी सुनवाई
राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार और मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने भगवान बिरसा मुंडा को दी श्रद्धांजलि