Giridih News: भव्य शोभायात्रा के साथ कांवरिया जत्था सुल्तानगंज के लिए रवाना

तीनों सौ श्रद्धालु गगनभेदी उद्घोष के साथ हुए रवाना

Giridih News: भव्य शोभायात्रा के साथ कांवरिया जत्था सुल्तानगंज के लिए रवाना

प्रस्थान से पूर्व बेंगाबाद चौक से कांवरियों ने भव्य शोभायात्रा निकाली. भगवा परिधान में सजे श्रद्धालु ढोल-नगाड़ों,और झंडों के साथ शोभायात्रा में शामिल हुए.

गिरिडीह: सावन माह की धार्मिक आस्था और शिवभक्ति का अद्भुत नज़ारा रविवार को गिरिडीह के बेंगाबाद में देखने को मिला, जब कांवरिया यात्रियों का एक विशाल जत्था बाबा धाम देवघर की ओर रवाना हुआ. सुल्तानगंज स्थित उत्तरवाहिनी गंगा से पवित्र जल लेकर बाबा वैद्यनाथ को अर्पित करने के उद्देश्य से श्रद्धालु गगनभेदी उद्घोष — "हर-हर महादेव", "बोल बम" — के साथ यात्रा पर निकले.

प्रस्थान से पूर्व बेंगाबाद चौक से कांवरियों ने भव्य शोभायात्रा निकाली. भगवा परिधान में सजे श्रद्धालु ढोल-नगाड़ों,और झंडों के साथ शोभायात्रा में शामिल हुए. यह शोभायात्रा नगर भ्रमण करते हुए स्थानीय मंदिर परिसर पहुंची, जहां श्रद्धालुओं ने विभिन्न देवी-देवताओं की पूजा-अर्चना की. कांवरियों ने बताया कि वे सुल्तानगंज गंगा घाट पर स्नान कर जल भरेंगे और वहां से लगभग 108 किलोमीटर की पैदल यात्रा तय कर देवघर स्थित बाबा वैद्यनाथ धाम पहुंचेंगे. बाबा को जल अर्पित करने के उपरांत बासुकीनाथ मंदिर में दर्शन-पूजन कर वे अपने घर लौटेंगे.

इस जत्थे में बेंगाबाद बस्ती के साथ-साथ आसपास के गांवों से भी बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल थे. अनुमान है कि करीब 300 कांवरिया श्रद्धालु बस के माध्यम से सुल्तानगंज के लिए रवाना हुए. पूरे आयोजन में भक्तिमय वातावरण और उत्साह की झलक स्पष्ट देखने को मिली. स्थानीय लोगों ने भी जगह-जगह कांवरियों के स्वागत के लिए सहयोग और जलपान की व्यवस्था की. श्रद्धा, विश्वास और समर्पण के इस अनूठे संगम ने सावन की शुरुआत को और भी पावन बना दिया.

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Sujit Sinha
Sujit Sinha Picture
Senior Technical Editor | Political & Geopolitical Affairs
Works in digital journalism and newsroom operations with a commitment to accurate, responsible, and fact-based reporting.

Latest News

कतरास छाताबाद गोलीकांड में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, दो और आरोपी गिरफ्तार कतरास छाताबाद गोलीकांड में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, दो और आरोपी गिरफ्तार
Dhanbad News: राज्यपाल से मिले इंडिया थेरेपी सेंटर के निदेशक, पुनर्वास सेवाओं के विस्तार पर हुई चर्चा
बीसीसीएल की पहलः रिटेल सेल्स एग्जीक्यूटिव प्रशिक्षण कार्यक्रम का भव्य उद्घाटन
Dumka News: कारूडीह शिव मंदिर के पास सड़क हादसा, दो युवक गंभीर रूप से घायल
Dumka News: दो दिनों के भीतर 85 प्रतिशत मैपिंग पूरा करने का निर्देश
Pakur News: 'चुप्पी तोड़ो, स्वस्थ रहो' अभियान का शुभारंभ, बीडीओ ने निकाली जागरूकता रैली
Pakur News: पॉलिटेक्निक में बेसिक इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग एवं वायरिंग कनेक्शन पर कार्यशाला आयोजित
Pakur News: गुजारा भत्ता नहीं देने के मामले में मुफस्सिल पुलिस की बड़ी कार्रवाई
Deoghar News: कॉलेज में शीतल पेयजल और कैंटीन की मांग पर एनएसयूआई का प्रदर्शन
Deoghar News: उपायुक्त सौरभ कुमार भुवानिया ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से की जनगणना की समीक्षा
Deoghar News: उपायुक्त सौरभ कुमार भुवानिया ने की शिक्षा विभाग की महत्वपूर्ण समीक्षा
Hazaribagh News: दनुआ घाटी में कार का टायर फटने से बड़ा हादसा, 8 लोग घायल