Giridih News: भक्ति जागरण में झूमे सैकड़ों लोग
स्वयं को जानने का नाम अध्यात्म है : एस.डी.पी.ओ
आनंद मंडल ग्रुप धनबाद के द्वारा भक्ति जागरण का प्रस्तुतीकरण किया गया।
गिरिडीह: गणेश पूजा के उपलक्ष्य में जमुआ प्रखंड के रेम्बा में गुरुवार की देर शाम भक्ति जागरण का आयोजन किया गया। भक्ति गीतों की धुन पर लोग रात भर झूमते रहे व बीच बीच में आकर्षक झांकियों से लोग सम्मोहित से हो गए थे।

उन्होंने कहा कि असली धार्मिक व्यक्ति जाति पाती की संकीर्ण भावनाओं से ऊपर उठ जाता है। वह घट घट ज्योति का दीदार करता है। धार्मिक व्यक्ति मानव मानव में फर्क नहीं करता। पूजा पाठ, भजन, जागरण, अनुष्ठान या कोई भी धर्म या मजहब का कार्य सच्चे और स्वच्छ मन से करें तो इसका सकारात्मक प्रभाव अवश्य मिलता है।
बीडीओ अमल जी ने कहा कि मनुष्य का जीवन दुर्लभ है। सबसे पहले मनुष्य बनना चाहिए। मनुष्य बने बिना कुछ भी बनना न बनने के समान है। आनंद मंडल ग्रुप धनबाद के द्वारा भक्ति जागरण का प्रस्तुतीकरण किया गया।गणेश वंदना झांकी के माध्यम से की गई।महिषासुर वध,महाकाल की भक्ति , रामलीला की झांकी दिखलाकर दर्शकों को मंत्र मुग्ध कर दिया। सुबह तक श्रोताओं व दर्शकों की भीड़ टस से मस नहीं हुई।
कार्यक्रम का आयोजन श्री गणेश पूजा समिति रेम्बा द्वारा की गई। कार्यक्रम के आयोजन में उदय द्विवेदी राजन द्विवेदी,अजय दुबे, लक्ष्मीकांत, राधेश्याम द्विवेदी, आशीष त्रिवेदी, समीर द्विवेदी, कुंदन द्विवेदी, टुनटुन कुमार, रंजीत, नयन द्विवेदी, भगवान द्विवेदी, विपुल, लव द्विवेदी, कुश द्विवेदी, कमल कांत, अरविंद गोलू, अमित आजाद, पिंकू द्विवेदी, प्रवेश द्विवेदी, प्यारेलाल, त्रिपुरारी, धीरज, सौरभ द्विवेदी सहित कई लोग थे।
शुक्रवार को दोपहर हवन और भंडारे के साथ चार दिवसीय महोत्सव का समापन हुआ। संध्या को प्रतिम विसर्जन है।उक्त जानकारी कमिटी के आचार्य पंडित विक्रम शास्त्री एवं आदित्य द्विवेदी ने दिया।
