Giridih News: गैस सिलेंडर से लगी आग, नगदी समेत लाखों का समान जलकर राख
घर में रह रहे मां और चार बच्चे बाल-बाल बचे
गिरिडीह: गावां प्रखंड अंतर्गत ग्राम भेलवा में बीते रविवार को लगभग सात बजे सुधीर कुमार पिता युगल यादव के घर में गैस सिलेंडर के पाईप में अचानक आग लगी और आग काफी तेजी से फैल गया और घर में रखे खाद्द समाग्री से लेकर नगदी राशि कागजात समेत जलकर राख हो गया. जैसे हि इसकी सूचना मिली पार्टी प्रखंड सचिव सकलदेव यादव एवं पटना संसद प्रतिनिधि सुनील दास पीड़ित परिवार के घर पहुंच कर वस्तु स्थिति का जायजा लिया. और उन्होनें कहा की गैस सिलेंडर से लगी आग के कारण घर में रह रहे मां और चार छोटे-छोटे बच्चे बाल-बाल बच गए, ग्रामीणो के सहयोग से आग पर काबू पाया गया, आग लगने से नगदी समेत लाखों का समान जलकर राख हो गया.
जिसमें कपड़ा, बर्तन, चावल, गेंहू, दाल लगभग चार क्विंटल, आधार कार्ड, मार्कशीट, सर्टिफिकेट और जमीन से जुड़े सभी कागजात जलकर राख हो गया. अगर आज गावां में फायर ब्रिगेड की गाड़ी रहतीं तो शायद इतना नुकसान नहीं होता, समय रहते आग पर काबू पाया जा सकता था. इसलिए मैं स्थानीय प्रखंड विकास पदाधिकारी, अंचल अधिकारी और उपायुक्त महोदय एंव झारखंड सरकार से मांग करता हूँ कि विभाग और सरकार द्वारा जो भी आपदा कोष हैं वो पीड़ित परिवार को दिया जाए. उन्होंने कहा कि इसी प्रकार गाँवा प्रखंड में कई घटनाएं ग्रामीण गांवो में हो चुकी हैं, समय पर आग पर काबू न पाने से आग विकराल रूप ले लेती है. इससे ग्रामीणों को आर्थिक व मानसिक रूप से परेशान होना पड़ता है. इसलिए मैं उपायुक्त महोदय एवं झारखंड सरकार से मांग करता हूँ कि जल्द से जल्द फायर ब्रिगेड उपलब्ध कराई जाए ताकि समय पर आगजनी की घटनाओं को रोका जा सके.
Samridh Media Desk is the official editorial and news publishing team of Samridh Jharkhand. The desk covers breaking news, politics, national and international affairs, Jharkhand and Bihar updates, crime, business, and trending stories with a focus on accuracy, credibility, and timely reporting. Dedicated to quality journalism, Samridh Media Desk delivers reliable and impactful news coverage that keeps readers informed.
Related Posts
Latest News



