Giridih News: एम्बुलेंस और टेम्पो की टक्कर, एक की हुई मौत 6 घायल

मुआवजे की मांग को लेकर किया गया सड़क जाम

Giridih News: एम्बुलेंस और टेम्पो की टक्कर, एक की हुई मौत 6 घायल
दुर्क्षघटना में क्षतिग्रस्त एम्बुलेंस

घटना को लेकर बताया गया कि शनिवार की सुबह एक एम्बुलेंस मरीज को बिहार के पटना में छोड़कर वापस बंगाल के दुर्गापुर लौट रही थी. इसी बीच वह बगोदर थाना क्षेत्र के गोपालडीह में सवारी से भरी टेम्पो में टकरा गई. घटना के बाद टेम्पो में सवार वृद्ध की मौके पर ही मौत हो गई

गिरिडीह: बगोदर थाना क्षेत्र के गोपालडीह में एम्बुलेंस और टेम्पो के बीच जोरदार टक्कर हो गई. घटना में एक की जहां मौत हो गई तो वहीं 6 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए. घटना के बाद मृतक के आक्रोशित परिजनों ने सड़क जाम कर दिया, जिसके बाद मौके पर पहुंची बगोदर थाना पुलिस ने लोगों को समझा बुझा कर सड़क जाम खत्म करवाया.

घटना को लेकर बताया गया कि शनिवार की सुबह एक एम्बुलेंस मरीज को बिहार के पटना में छोड़कर वापस बंगाल के दुर्गापुर लौट रही थी. इसी बीच वह बगोदर थाना क्षेत्र के गोपालडीह में सवारी से भरी टेम्पो में टकरा गई. घटना के बाद टेम्पो में सवार वृद्ध की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 6 अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए. घटना के तुरंत बाद स्थानीय लोगों ने सभी घायलों को इलाज के लिए बगोदर अस्पताल भेज दिया, जहां सभी का इलाज किया जा रहा है. 

बताया गया कि मृतक वजीर मियां बगोदर थाना क्षेत्र के बेको का रहने वाला था और वह किसी काम के लिए टेम्पो में सवार हो कर जा रहा था. इधर घटना की जानकारी मिलने के बाद बगोदर थाना की पुलिस एवं मृतक के परिजन भी घटनास्थल पहुंचे. जहां आक्रोशित परिजनों ने मुआवजे की मांग को लेकर पूर्व मुखिया टेकलाल चौधरी के नेतृत्व में नेशनल हाइवे को जाम कर दिया. बताया गया कि लगभग 45 मिनट सड़क जाम रहने के बाद वहां वाहनों की लंबी कतार लग गई, जिसके बाद पुलिस ने मृतक के परिजनों को समझा बुझा कर जाम खत्म करवाया. साथ ही शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए गिरिडीह भेज दिए.

इस संबंध में जानकारी देते हुए बगोदर थाना प्रभारी विनय कुमार ने बताया कि एंबुलेंस व टेम्पो के बीच टक्कर हुई थी. घटना के बाद दोनों वाहन क्षतिग्रस्त हो गए और एक की मौत हो गई, जबकि 6 लोग घायल हो गए. बताया कि सभी घायलों का इलाज अस्पताल में किया जा रहा है, जबकि दोनों वाहनों एवं शव को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई की जा रही है. फिलहाल शव को पोस्टमार्टम के लिए गिरिडीह भेज दिया गया है

Read More.. जमुआ चौक पर अनियंत्रित ट्रक पलटा, बड़ा हादसा टला

Edited By: Sujit Sinha
Samridh Desk Picture

समृद्ध डेस्क (Samridh Desk), समृद्ध झारखंड का आधिकारिक संपादकीय विभाग है, जो निष्पक्ष, पारदर्शी और सामाजिक जागरूक पत्रकारिता के लिए समर्पित है। हम अनुभवी संपादकों, रिपोर्टरों, डिजिटल संवाददाताओं और कंटेंट राइटर्स की टीम हैं, जो सत्य और जिम्मेदारी की भावना से समाज के मुद्दों को सामने लाने का कार्य करती है।

हम हर खबर को तथ्यों, निष्पक्षता और जनहित के दृष्टिकोण से प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को केवल सूचना नहीं, बल्कि सच्चाई का पूरा चित्र मिले।

Latest News

Dumka News: श्रद्धा एवं उत्साह के साथ मनाई गई वीर शिरोमणि महानदीया प्रताप जयंती Dumka News: श्रद्धा एवं उत्साह के साथ मनाई गई वीर शिरोमणि महानदीया प्रताप जयंती
Palamu News: आयुष्मान योजनाओं की समीक्षा में डीसी सख्त, 17 अस्पतालों के क्लेम की होगी जांच 
Dumka News: टास्क फोर्स की बैठक, 15 मई को बच्चों को खिलाई जाएगी एल्बेंडाजोल
Dumka News: शिक्षा विभाग की समीक्षा: जामा में बीआरपी-सीआरपी की बैठक, अपार आईडी जेनरेशन पर जोर
Dumka News: एक्शन में उपायुक्त: डीसी अभिजीत सिन्हा ने किया दुमका एयरपोर्ट का औचक निरीक्षण
Pakur News:  पुलिस अधीक्षक का औचक निरीक्षण, चेकपोस्टों पर सख्ती के निर्देश
Pakur News: उपायुक्त मेघा भारद्वाज ने दिए सड़क सुरक्षा व्यवस्था को और सुदृढ़ करने के निर्देश
Giridih News: फूटा छात्रों का गुस्सा: JAC रिजल्ट में गड़बड़ी के खिलाफ सुदिव्य कुमार सोनू से लगाई न्याय की गुहार
Giridih News: फॉरवर्ड ब्लॉक की टीम पहुंची खनडीहा, दिलीप दास के परिजनों और ग्रामीणों से की मुलाकात
Giridih News: जनगणना 2027 की तैयारी तेज, उपायुक्त रामनिवास यादव ने प्रशिक्षण केंद्र का किया निरीक्षण
Bokaro News: रणविजय मेमोरियल संस्कार पब्लिक स्कूल ने स्टेट टॉपर छोटी को किया सम्मानित
Bokaro News: राज्य स्तरीय दिशा समिति के सदस्य ने विभिन्न विभागों के कार्यों की ली जानकारी