संताल काटा पोखर के विकास के लिए ग्रामीणों ने बनाया संगठन, सरकार के समक्ष कई मांगें रखने का लिया फैसला

संगठन के पदाधिकारियों का किया गया चयन

संताल काटा पोखर के विकास के लिए ग्रामीणों ने बनाया संगठन, सरकार के समक्ष कई मांगें रखने का लिया फैसला

Santal Kata 1दुमका : संताल हुल के ऐतिहासिक स्थल संताल काटा पोखर, दिगुली, रानिश्वर, दुमका के प्रचार प्रसार और विकास को लेकर रानिश्वर प्रखंड के सिवली बोना गांव में रविवार, 21 जुलाई को तामड़ बास्की की अध्यक्षता में एक बेठक की गई। बैठक की शुरुआत अमर शहीद सिदो कान्हू मुर्मू की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर की गई। इस बैठक में मंझी बाबा, नायकी, गुडीत, जोग मंझी, प्राणिक आदि के साथ ग्रामीणों ने भाग लिया। सभी ने सर्वसम्मति से संताल काटा पोखर के प्रचार-प्रसार और विकास के लिए एक संगठन बनाया, जिसका नाम संताल हूल अखड़ा रखा गया।

इस संगठन के माध्यम से संताल हूल के ऐतिहासिक स्थल संताल काटा पोखर में शहीद गुमनाम शहीदों का शहीद स्तंभ, स्वतंत्रता सेनानी सिदो-कान्हू, चाँद-भैरो, फूलो-झानो मुर्मू की  प्रतिमा की मांग, चहारदिवारी को पूर्ण करने का मांग, परिसर का सुंदरीकरण की मांग सरकार से किये जाने का फैसला हुआ।  

ग्रामीणों के द्वारा यह भी निर्णय लिया गया कि संताल काटा पोखर के विकास और प्रचार प्रसार के साथ-साथ संगठन आदिवासियों की सभ्यता व संस्कृति को बचाये रखने का भी काम करेगा। इसके साथ-साथ शिक्षा, चिकित्सा के क्षेत्र में भी संगठन कार्य करेगा और सरकार की योजनाओं को ग्रामीणों को बताने का भी काम करेगा। 

Santal Kata 2

यह भी पढ़ें Chaibasa News: घरेलू विवाद में पति ने की गला दबाकर पत्नी की हत्या

सर्व सम्मति से संताल हुल अखड़ा के नायकी गणेश मुर्मू, अध्यक्ष सुनील मुर्मू, उपाध्यक्ष गोपीनाथ हेम्ब्रम, सचिव सिमल हांसदा, उपसचिव बुलू हेम्ब्रम, कोषाध्यक्ष दुमका टुडू, उपकोषाध्यक्ष रामकुमार हांसदा और गुडित लोगेन मरांडी, रामधन मरांडी, तामड़ बास्की, इंसान बेसरा, छोटा बबलू मुर्मू, सुनील सोरेन को चुना गया। इस मौके में सुरजो किस्कू, भुंडा मुर्मू, सुनील सोरेन, दोनतो बेसरा, सुनील मुर्मू, रामकुमार हांसदा, बिमल हांसदा, अनूप हेम्ब्रम, बैधनाथ हेम्ब्रम, गोंगा हांसदा, सुकुमुनि हांसदा, सुमि सोरेन, चुड़की सोरेन, बेलू टुडू, मिरु हांसदा, ढेना टुडू आदि उपस्थिति थे।

यह भी पढ़ें Koderma News : बी.आर. इंटरनेशनल स्कूल की विज्ञान प्रदर्शनी में छात्रों की नवाचार चमका, डॉ. राखी राय ने दिया प्रेरक संदेश

Edited By: Rahul Singh

Related Posts

Latest News

धनबाद में धान अधिप्राप्ति का शुभारंभ, किसानों को ₹2450 प्रति क्विंटल MSP धनबाद में धान अधिप्राप्ति का शुभारंभ, किसानों को ₹2450 प्रति क्विंटल MSP
हजारीबाग में राजस्व कार्यशाला आयोजित, प्रमंडलीय आयुक्त पवन कुमार ने दिए अहम निर्देश
सांसद निशिकांत दुबे को बड़ी राहत, उच्च न्यायालय ने दर्ज प्राथमिकी की रद्द
जियोन झरना संथाल एसोसिएशन द्वारा आयोजित क्रिसमस मिलन समारोह में शामिल हुए सांसद और विधायक
कुलेश भंडारी के नेतृत्व में पाहाड़िया गांवों में मजबूत हो रहा वाइल्ड फूड फॉरेस्ट अभियान
जमुआ में धान अधिप्राप्ति केंद्र का उद्घाटन, किसानों से एमएसपी पर धान बेचने की अपील
बांके बिहारी मंदिर मामले में सुप्रीम कोर्ट सख्त, कमेटी, यूपी सरकार और एमवीडीए को नोटिस
Chaibasa News: ट्रैक्टर से कुचलकर युवक की मौत, गांव में आक्रोश
उड़ान आईएएस एकेडमी में हिंदी साहित्य भारती की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित
गिरिडीह से कोलकाता–पटना समेत प्रमुख शहरों के लिए सीधी रेल सेवा की मांग, चैंबर ऑफ कॉमर्स का प्रतिनिधिमंडल दिल्ली रवाना
Giridih News : पचम्बा में मामूली विवाद के बाद पंच की बैठक में भिड़े दो पक्ष, जमकर हुई ईंट-पत्थरबाजी
Giridih News :बादीडीह में अनियंत्रित हाइवा की टक्कर से वृद्ध की मौत, आक्रोशित ग्रामीणों ने शव रखकर किया सड़क जाम