भारत सेवाश्रम संघ के छात्रों रांची में दुर्गा पूजा संचालन में दिया योगदान
On
रानीश्वर (दुमका) : भारत सेवाश्रम संघ, दुमका शाखा के स्वामी प्रणवानंद विद्या मंदिर के आवासीय विद्यालय के संताल एवं पाहाड़िया छात्रों ने प्रत्येक वर्ष की तरह इस बार भी दुर्गा बाड़ी, राँची में षष्टी से दशमी तक पूजा संचालन, प्रसाद वितरण में स्वयंसेवक के रूप में सेवा प्रदान की। भारत सेवाश्रम संघ, पाथरा के विद्यार्थियों
अविनाश किस्कू, नरेश मुर्मू, रवींद्रनाथ मुर्मू, रोबेन हेमब्रम, बिमल मरांडी, बिट्टू कुमार टुडू, अम्बेदकर मरांडी, शिक्षक सागुन हांसदा, बोध बोदरा शामिल थे। आश्रम के स्वामी नित्यव्रता नंद महाराज ने बताया है कि 15 साल से यहां के छात्र दुर्गाबाड़ी, रांची के पूजा में शामिल होते आ रहे हैं।
Edited By: Samridh Jharkhand
