जिला परिषद भूमि पर बहुउद्देशीय विवाह भवन का शिलान्यास
सामाजिक और सांस्कृतिक गतिविधियों को मिलेगा बढ़ावा
By: Anshika Ambasta
On
रामगढ़ प्रखंड के कड़बिंधा गांव में जिला परिषद की भूमि पर बहुउद्देशीय विवाह भवन का शिलान्यास हुआ। 83 लाख की लागत से बनने वाला यह भवन सामाजिक और प्रशासनिक गतिविधियों के लिए उपयोगी होगा।
दुमका : जिला के अंतर्गत जिला परिषद द्वारा प्रखंड रामगढ़ के ग्राम कड़बिंधा में जिला परिषद की भूमि पर विवाह भवन निर्माण कार्य का शिलान्यास समारोहपूर्वक किया गया। इस महत्वपूर्ण विकासात्मक कार्य का शिलान्यास जामा विधायक डॉक्टर लुईस मरांडी, जिला परिषद अध्यक्ष जॉयस बेसरा एवं जिला परिषद उपाध्यक्ष सुधीर कुमार मंडल के करकमलों द्वारा किया गया।इस अवसर पर जनप्रतिनिधियों ने कहा कि लगभग 8300000 लागत का विवाह भवन के निर्माण से ग्रामीण क्षेत्रों में सामाजिक, सांस्कृतिक एवं प्रशासनिक गतिविधियों को मजबूती मिलेगी।

Edited By: Anshika Ambasta
