Dumka News: 6 माह से राशन नहीं लेने वालों की सूची 2 दिनों में देने का अल्टीमेटम
ग्रीन कार्ड चावल और नमक वितरण की स्थिति पाई गई खराब
रानीश्वर प्रखंड में उपायुक्त के निर्देशानुसार बीडीओ राजेश कुमार सिन्हा ने जन वितरण प्रणाली विक्रेताओं के साथ बैठक की। ग्रीन कार्ड चावल और नमक वितरण की समीक्षा में पाया गया कि कई संपन्न और बाहर रहने वाले लोग राशन नहीं ले रहे हैं। बीडीओ ने ऐसे कार्डधारियों की सूची 2 दिनों में मांगी है ताकि उनके नाम विलोपित किए जा सकें। बैठक से बिना सूचना गायब रहने वाले 8 डीलरों से स्पष्टीकरण भी मांगा गया है।
रानीश्वर: उपायुक्त निदेशानुसार सोमवार को प्रखण्ड विकास पदाधिकारी राजेश कुमार सिन्हा की उपस्थिति में प्रखण्ड अन्तर्गत सभी जन वितरण प्रणाली विक्रेताओं के साथ समीक्षा बैठक किया गया। उक्त बैठक में ग्रीन कार्ड का चावल वितरण तथा नमक वितरण के समीक्षा के क्रम में पाया गया कि दोनों वितरण का स्थिति संतोषजनक नहीं है, इस संबंध में कुछ जन वितरण प्रणाली विक्रेताओं के द्वारा बताया गया कि कुछ ऐसे कार्डधारी जो कि काम करने बाहर चले गये तथा कुछ सम्पन्न परिवार भी है जो राशन उठाव करने नहीं आते है।

