Dumka News: बीजेपी कार्यकर्ताओं के दो गुट आपस में उलझे, संभावित लिस्ट को लेकर हुई चाकूबाजी

सुनील सोरेन और लुईस मरांडी के समर्थकों के बीच हुई झड़प

Dumka News: बीजेपी कार्यकर्ताओं के दो गुट आपस में उलझे, संभावित लिस्ट को लेकर हुई चाकूबाजी
चाकूबाजी में घायल समर्थक.

राज्य में चुनाव को लेकर बीजेपी ने अपने प्रत्याशियों के नाम की घोषणा अभी नहीं की है. सोशल मीडिया पर वायरल हो रही सूची के आधार पर भाजपा के कार्यकर्ता आपस में ही उलझ गए.

रांची: झारखंड में चुनाव की घोषणा हो गई है. अब तक झारखंड के प्रमुख राजनीतिक दलों ने प्रत्याशियों के नामों की घोषणा नहीं की है. लेकिन सोशल मीडिया पर भाजपा के प्रत्याशियों की सूची वायरल हो रही है. वायरल सूची के आधार पर दुमका के चौक चौराहों पर चर्चा तेज हो गई है. इसे लेकर दुमका में भाजपा कार्यकर्ता ही आपस में उलझ गए. पार्टी द्वारा प्रत्याशी के नाम की घोषणा भले ही नहीं हुई हो लेकिन प्रत्याशियों की सूची वायरल होते ही चर्चा का बाजार गर्म है.

वायरल सूची में सुनील सोरेन को दुमका विधानसभा से प्रत्याशी दिखाया गया है, जिसके आधार पर सुनील सोरेन के समर्थक उत्साहित नजर आ रहे हैं वहीं लुईस मरांडी के समर्थकों में निराशा भी देखी जा रही है. दोनों के समर्थकों के बीच न केवल सोशल मीडिया पर जंग छिड़ा हुआ है बल्कि जमीनी स्तर पर भी दोनों के समर्थक एक दूसरे के खून के प्यासे नजर आने लगे हैं. 

मामला बुधवार देर रात का है. बताया जा रहा है कि इंदिरा नगर जरवाड़ीह मोहल्ला में वायरल सूची के आधार पर सुनील सोरेन और लुईस मरांडी के समर्थक के बीच तीखी बहस हो गई. सीताराम मिश्रा पूर्व सांसद सुनील सोरेन के समर्थक बताए जा रहे हैं तो अनुज सिंह पूर्व मंत्री लुईस मरांडी के समर्थक. दोनों के बीच बात मारपीट तक पहुंच गयी.

आरोप है कि सीताराम मिश्रा ने वायरल सूची में सुनील सोरेन को दुमका विधानसभा का प्रत्याशी बनाए जाने पर खुशी का इजहार करते हुए लुईस मरांडी के बारे में उल्टी-सीधी बातें कह रहा था, जिसका विरोध अनुज सिंह ने किया. आवेश में आकर सीताराम मिश्रा और उसके बेटे ने अनुज सिंह पर चाकू से वार कर दिया.

यह भी पढ़ें Hazaribagh News: उपायुक्त की अध्यक्षता में आपूर्ति विभाग की समीक्षा बैठक

Edited By: Subodh Kumar

Related Posts

Latest News

Sahebganj News: मिर्जाचौकी स्टेशन पर मोबाइल छिनतई Sahebganj News: मिर्जाचौकी स्टेशन पर मोबाइल छिनतई
Dumka News: धरना स्थल पर हड़कंप: प्रदर्शन के बीच देसी कट्टे के साथ युवक गिरफ्तार
साहिबगंज होकर नई ट्रेनों और सुविधाओं की मांग, डीआरयूसीसी सदस्य ने रेलवे को भेजे 18 प्रस्ताव
Sahebganj News : गंगा संरक्षण मामले में एनजीटी में बुधवार को होगी सुनवाई, अरशद नसर की याचिका पर टिकी नज़र
गोलपहाड़ी गायत्री शक्तिपीठ में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस उत्साह के साथ मनाया गया
PMO कैसे काम करता है? प्रधानमंत्री कार्यालय की संरचना, भूमिका और असली ताकत समझिए
टी-20 वर्ल्ड कप जीतते ही टीम इंडिया पर पैसों की बारिश, बीसीसीआई ने दिए 131 करोड़
झारखंड में बदला मौसम का मिजाज, 12 मार्च तक बारिश की संभावना
Jamshedpur News : काम के दौरान दूसरी मंजिल से गिरकर ठेका मजदूर की मौत
टाटानगर रेलवे स्टेशन पर मिला लापता नाबालिग इस्माइल प्रधान, परिजनों ने ली राहत की सांस
Khunti Accident: बच्चों को बचाने के प्रयास में पलटा ऑटो, 12 यात्री घायल
प्रयास एक कदम के ब्यूटी वेलनेस प्रशिक्षण का समापन, 50 महिलाओं को मिला प्रमाणपत्र