Dumka News : सरैयाहाट पुलिस ने साइबर ठगी गिरोह का किया पर्दाफाश, 6 आरोपी गिरफ्तार

अपहरण की सूचना से खुला साइबर ठगी नेटवर्क, मोबाइल, कार और नकदी बरामद

Dumka News : सरैयाहाट पुलिस ने साइबर ठगी गिरोह का किया पर्दाफाश, 6 आरोपी गिरफ्तार

दुमका जिले के सरैयाहाट थाना क्षेत्र में पुलिस ने साइबर ठगी गिरोह का खुलासा करते हुए छह साइबर अपराधियों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।

दुमका : सरैयाहाट पुलिस ने साइबर ठगी गिरोह का पर्दाफाश करते हुए 6 साइबर अपराधियों को गिरफ्तार कर बुधवार को सभी आरोपियों को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया। पुलिस ने आरोपियों के पास से 5 मोबाइल फोन, एक टाटा पंच कार और 5 हजार रुपये नकद बरामद किया। दुमका जिले के सरैयाहाट थाना क्षेत्र में साइबर ठगी के एक बड़े मामले का पुलिस ने खुलासा किया है।

जानकारी के मुताबिक बीते 19 जनवरी को युवक निरंजन दास के अपहरण की सूचना पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने जांच में साइबर ठगी से जुड़े पूरे नेटवर्क का पर्दाफाश किया। जांच में सामने आया कि आरोपी कमीशन के लालच में बैंक खातों का इस्तेमाल कर 50 हजार रुपये की साइबर ठगी कर रहे थे। पुलिस ने इस मामले में आरोपी रौशन शर्मा, हिरो रजक, टुवन दास, करण कुमार, निरंजन दास और चंद्रशेखर मंडल को गिरफ्तार किया है।  पूछताछ में सभी आरोपियों ने अपराध स्वीकार किया।

Edited By: Susmita Rani
Susmita Rani Picture

Susmita Rani is a journalist and content writer associated with Samridh Jharkhand. She regularly writes and reports on grassroots news from Jharkhand, covering social issues, agriculture, administration, public concerns, and daily horoscopes. Her writing focuses on factual accuracy, clarity, and public interest.

Latest News

प्लानेट पब्लिक स्कूल के वार्षिक उत्सव में मुख्य अतिथि बने निपु सिंह प्लानेट पब्लिक स्कूल के वार्षिक उत्सव में मुख्य अतिथि बने निपु सिंह
नगर परिषद चुनाव को लेकर कोडरमा में तेज हुआ प्रचार अभियान
Chaibasa News : मानगो पुल पर युवक ने की आत्महत्या की कोशिश, लोगों की सतर्कता से बची जान
23 फरवरी के चुनाव में अधिक से अधिक मतदान करने का आह्वान
Jamshedpur News : शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ अतिक्रमण हटाओ अभियान
झारखण्ड का बजट: अंतिम पायदान पर खड़े समाज के विकास का सच्चा आईना बने
साहिबगंज में रामनाथ पासवान के समर्थन में पंकज मिश्रा का भव्य रोड शो
बजट सत्र के दूसरे दिन जल संसाधन व खाद्य आपूर्ति विभाग पर उठे सवाल
Bokaro News : मेयर प्रत्याशी गोपाल मुरारका को कई सामाजिक संगठनों का मिला एकजुट समर्थन
Horoscope: चंद्रमा का प्रभाव, राशियों पर बदलाव: जानें आज क्या कह रहे हैं आपके सितारे
गलगोटिया यूनिवर्सिटी ने AI समिट रोबोट विवाद पर मांगी माफी, प्रोफेसर पर लगाया दोष
AI Impact Summit 2026: अश्विनी वैष्णव बोले- भारतीय IT कंपनियां AI सर्विसेज के लिए तैयार, अपस्किलिंग जोरों पर