मुख्यमंत्री हेमंत ने “जनता से संवाद कार्यक्रम” में जनता की समस्याओं को सुना
दुमका : मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने दुमका राजभवन में “जनता से संवाद कार्यक्रम” में जनता की समस्याओं को सुना एवं संबंधित पदाधिकारियों को इन समस्याओं के निराकरण के लिए संवेदनशील होकर का कार्य करने का निर्देश दिया।
दुमका राजभवन में “जनता से संवाद कार्यक्रम” में जनता की समस्याओं को सुनते हुए मुख्यमंत्री श्री @HemantSorenJMM।
जनता की समस्याओं के त्वरित समाधान हेतु मुख्यमंत्री ने सभी सम्बंधित अधिकारियों को निर्देश दिया। pic.twitter.com/vrHTextuk0— Office of Chief Minister, Jharkhand (@JharkhandCMO) July 20, 2022
इस अवसर पर सरकार के विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों ने भी मुख्यमंत्री को पुष्पगुच्छ भेंटकर स्वागत किया तथा जनकल्याणकरी योजनाओं के लिए मुख्यमंत्री को धन्यवाद दिया। इस अवसर पर पुरानी पेंशन योजना लागू करने को लेकर संबंधित प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री के प्रति आभार जताया।
दुमका राजभवन में “जनता से संवाद कार्यक्रम” में जनता की समस्याओं को सुनते हुए मुख्यमंत्री श्री @HemantSorenJMM।
जनता की समस्याओं के त्वरित समाधान हेतु मुख्यमंत्री ने सभी सम्बंधित अधिकारियों को निर्देश दिया। pic.twitter.com/vrHTextuk0— Office of Chief Minister, Jharkhand (@JharkhandCMO) July 20, 2022
मुख्यमंत्री ने नियुक्ति से संबंधित मामलों पर कहा कि सरकार इसके लिए कार्ययोजना बनाकर कार्य कर रही है, अभी राज्य में कई नियुक्तियां हुई है और कई नियुक्तियों को जल्द से जल्द भरने का कार्य चल रहा है। जनता से संवाद कर्यक्रम में जिले के सैंकड़ों लोगों ने मुख्यमंत्री से मिलकर अपनी समस्याएं बतायीं एवं ज्ञापन सौंपा। कार्यक्रम में दुमका विधायक बसंत सोरेन, शिकारीपाड़ा विधायक नलिन सोरेन, दुमका उपायुक्त रविशंकर शुक्ल एवं जिला प्रशासन के अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे।

